Author: News Desk

Chaibasa.: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चाईबासा स्थित पिल्लई हॉल में मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भारतीय जनता पार्टी के नीति और सिद्धांतों पर विश्वास करते हुए समाजसेवी रमेश बालमुचू ने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में किया गया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने हेमंत सरकार की विफलताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने चुनाव पूर्व किए गए वादे…

Read More

-पश्चिम घोड़ाबांधा व हुरलुंग पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन Jamshedpur. जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हुरलुंग व पश्चिम घोड़ाबांधा पंचायत भवन में गुरुवार आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी मौजूद थे. विधायक ने शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान विधायक मंगल कालिंदी व अन्य पदाधिकारियों ने प्रखंड एवं अंचल के विभिन्न विभागों के लगाये स्टॉल का निरीक्षण किया. स्टॉल में उपस्थित कर्मियों को लाभुकों का सहयोग करने का निर्देश दिया.शिविर में विधायक ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बीच…

Read More

Jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन को देखते हुए रेलवे के अधिकारियों ने लोको कॉलोनी जाने वाले रेलवे फाटक से लेकर बस्ती जाने तक की करीब 21 दुकानों को हटा दिया. इन दुकानों को हटाने का कोई विरोध नहीं हुआ. लेकिन अचानक से रेलवे ने वहां के करीब 25 मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी. जब रेलवे के अधिकारियों को कहा गया कि बिना किसी नोटिस कैसे उनको हटाया जा रहा है. इसके बाद 11 सितंबर को नोटिस दे दी गयी कि 12 सितंबर को उनको हटाया जाना है. इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया. लोगों ने…

Read More

New Delhi.सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड प्रारंभिक सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में सीटेट व पड़ोसी राज्य से टेट पास अभ्यर्थियों को शामिल करने के मामले में दायर विशेष लीव पिटीशन (एसएलपी) पर लगातार तीसरे दिन सुनवाई भी की. जस्टिस जेके महेश्वरी व जस्टिस राजेश बिंदल की खंडपीठ ने तीन दिन में 10 घंटे सुनवाई की. सुनवाई पूरी होने के बाद खंडपीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान प्रतिवादी सीटेट अभ्यर्थी संघ की ओर से वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने पक्ष रखा. उन्होंने खंडपीठ को बताया कि सहायक आचार्यों की नियुक्ति परीक्षा में सीटेट…

Read More

Jamshedpur.. टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. टाटा स्टील के कर्मचारियों को 303.13 करोड़ रुपये बोनस के रूप में दिया गया है. जमशेदपुर में इसके तहत 168.64 करोड़ रुपये बोनस के रूप में वितरित किया जायेगा. बोनस की राशि शुक्रवार को सारे कर्मचारियों के बैंक खाते में चला जायेगा. इसको लेकर कंपनी के चीफ रेवेन्यू अविनाश अरुण जारी सरर्कुलर में बताया गया है कि सारे कर्मचरियों को बोनस की राशि मिलेगी. इधर, टाटा मोटर्स में बोनस को लेकर प्रबंधन व यूनियन के बीच तीन दौर की वार्ता के बाद भी समझौते नहीं हो सका…

Read More

जमशेदपुर, बीते दिनों बागबेड़ा लाल बिल्डिंग शिव साईं मंदिर में भारतीय जनता पार्टी बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्वनी तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य 15 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमशेदपुर आगमन पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाना था. इसी एतिहासिक दिन टाटानगर  रेलवे स्टेशन से टाटा से पटना एवं टाटा से बरहमपुर के लिए बंदे भारत ट्रेन शुभारंभ होगी. उपरोक्त दोनों ट्रेन को प्रधानमंत्री श्री मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, तत्पश्चात प्रधानमंत्री श्री मोदी बिष्टुपुर गोपाल मैदान से आम सभा को संबोधित  भी करेंगे. बैठक में तय किया गया कि बागबेड़ा…

Read More

New Delhi. प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ के आवास पर गणपति पूजा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उनकी प्रतिक्रियाओं को ‘लापरवाही भरा’ बताया और कहा कि शीर्ष अदालत पर ‘निराधार आक्षेप’ लगाना एक खतरनाक मिसाल कायम करता है. प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को यहां सीजेआई के आवास पर गणपति पूजा में भाग लिया था. इस समारोह से संबंधित एक वीडियो में चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी कल्पना दास अपने घर पर मोदी का स्वागत करते…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट आबकारी नीति ‘‘घोटाला’’ मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दो याचिकाओं पर शुक्रवार को फैसला सुनाएगा. केजरीवाल ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में अपनी गिरफ्तारी तथा जमानत से इनकार किए जाने को चुनौती देते हुए दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं. सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर 13 सितंबर को अपलोड की गई वाद सूची के अनुसार, न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ दोनों याचिकाओं पर फैसला सुनाएगी. पीठ में न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइंया भी शामिल हैं. पीठ ने पांच सितंबर को केजरीवाल की याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया था.…

Read More

Jamshedpur. पिछले सत्र के फाइनल में पहुंचे मोहन बागान और मुंबई सिटी एफसी शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 11वें चरण में अपनी प्रतिद्वंद्विता फिर से शुरू करेंगे. साथ ही कोलकाता मैदान के तीनों बड़े क्लब भारत के शीर्ष स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलेंगे जो एक नये अध्याय की शुरूआत होगा. मोहम्मडन एससी इस सत्र के आईएसएल में अपने शहर के प्रतिद्वंद्वियों और 100 साल से अधिक पुराने क्लबों मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के साथ शामिल हो गया. मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने पिछले सत्र में आई लीग जीतकर आईएसएल में स्थान सुनिश्चित किया. 103 साल पुराना यह क्लब…

Read More

Ranchi. झारखंड हाईकोर्ट से राज्य सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को बड़ा झटका लगा है. अदालत ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने दुमका सिविल कोर्ट द्वारा चार्ज फ्रेम किये जाने को चुनौती दी थी. याचिका खारिज होने के बाद अब ट्रायल कोर्ट इस मामले की सुनवाई शुरू करेगा. इरफान अंसारी की याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अरुण कुमार राय की कोर्ट में सुनवाई हुई. इरफान अंसारी की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने बहस की. दरअसल, साल 2018 में दुष्कर्म की शिकार हुई एक बच्ची की फोटो अस्पताल से वायरल होने के मामले…

Read More