Jamui. बिहार के जमुई जिले के बरहट थाना अंतर्गत गुगुलडीह इलाके में अवैध बालू खनन में लिप्त बदमाशों के हमले में एक उप निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घायल उप निरीक्षक पंकज कुमार गिधौर थाने में पदस्थ हैं. तीनों घायल कांस्टेबल के नाम का खुलासा नहीं किया गया है. पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आधिकारिक बयान के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस दल गुगुलडीह क्षेत्र में अवैध रेत खनन गतिविधियों की…
Author: News Desk
New Delhi. सज्जन जिंदल की अगुवाई वाली जेएसडब्ल्यू स्टील का अगस्त में एकीकृत कच्चा इस्पात उत्पादन एक प्रतिशत बढ़कर 23.16 लाख टन हो गया है. पिछले साल इसी महीने में कंपनी का एकीकृत कच्चा इस्पात उत्पादन 22.86 लाख टन रहा था. जेएसडब्ल्यू ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “एकीकृत कच्चे इस्पात उत्पादन में सालाना आधार पर एक प्रतिशत की वृद्धि हुई है. कंपनी ने अपने भारतीय परिचालन से अगस्त में 22.49 लाख टन इस्पात का उत्पादन किया। यह पिछले वर्ष इसी महीने के 22.15 लाख टन से दो प्रतिशत अधिक है. जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा, भारतीय…
Kolkata. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के ‘करीबी’ लोगों के आवासों और कार्यालयों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने कोलकाता के ताला इलाके में चंदन लोहया के फ्लैट और कालिंदी स्थित कार्यालय में छापे मारे. ईडी की एक अन्य टीम ने उत्तर 24 परगना जिले के चिनार पार्क स्थित घोष के पैतृक घर पर भी छापेमारी की. उन्होंने बताया, ”हमारे अधिकारी लोहया और उनकी पत्नी से…
New Delhi.मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी का बृहस्पतिवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे. अस्पताल और पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी. येचुरी 72 वर्ष के थे. उनकी हालत पिछले कुछ दिन से गंभीर बनी हुई थी और उन्हें कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखा गया था. सूत्रों के अनुसार येचुरी का निधन अपराह्न तीन बजकर पांच मिनट पर हुआ. माकपा ने मंगलवार को एक बयान में बताया था कि येचुरी को यहां एम्स में कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखा गया है.इसमें बताया गया कि उनका श्वसन…
पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जिला परिषद का कार्यालय क्षेत्र अंतर्गत सरकारी राजस्व की चोरी कर कई ऐसे बहुमंजिला भवन बन रहे हैं,जिनका नक्शा भी स्वीकृत नहीं है. जिला परिषद कार्यालय में लिखित शिकायत के बावजूद कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा किया जा रहा है. जिला परिषद कार्यालय क्षेत्र में कई ऐसे बहुमंजिला भवन बनाए जा रहे हैं जिनकी जांच कराई जाए तो यह ज्ञात हो जाएगा कि नक्शा तो स्वीकृत है पर निर्माण में व्यापक विचलन हैं. जिला परिषद कार्यालय के अभियंता गण एवं संबंधित अधिकारी ना तो खुद अवैध भवन निर्माण एवं राजस्व चोरी की मामला…
Chakulia.सबुआ हसदा के शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 12 सितंबर ( गुरुवार) को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केरूकोचा हाट मैदान पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर बामनडीह गांव में उतरेगा. यहां शहीद की बेदी में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री सभा स्थल के लिए रवाना होंगे. केरूकोचा हाट मैदान में सभा के लिए पंडाल का निर्माण कराया गया है. बुधवार को घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो, घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार कुजूर के साथ विधायक समीर मोहंती कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का रूट मैप तैयार किया गया.
Godda.झारखंड में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हो गए है. सीएम हेमंत सोरेन बुधवार को गोड्डा जिले के महागामा आए हुए थे. यहां वे आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में भाग ले रहे थे. सीएम हेमंत सोरेन की मौजूदगी में महागामा विधायक और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने चंपाई सोरेन पर निशाना साधा. दीपिका ने कहा कि तत्कालिन सीएम चंपाई सोरेन को महागामा में 300 बेड का अस्पताल का शिलान्यास करना था, लेकिन रातों-रात कार्यक्रम में को रद्द कर दिया गया. महागामा विधायक ने कहा कि यह सब गोड्डा सांसद निशिकांत…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह केंद्र एवं खनन कंपनियों से हजारों करोड़ रुपये मूल्य के खनिज अधिकार तथा खनिज युक्त भूमि से मिलने वाले राजस्व तथा बकाया करों की वसूली के संदर्भ में झारखंड जैसे खनिज संपन्न राज्यों की कई याचिकाओं को सुनने के लिए एक पीठ का गठन करेगा. प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय पीठ ने 25 जुलाई को 8:1 के बहुमत से फैसला सुनाया था कि खनिज अधिकारों पर कर लगाने का वैधानिक अधिकार संसद में नहीं बल्कि राज्यों में निहित है. शीर्ष अदालत ने 14 अगस्त को…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स और कमिंस के कर्मचारियों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (वीडीए) 142 प्वाइंट बढ़ा है. कर्मचारियों को एक सितंबर 2024 से ही बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा. अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक द्वारा मई, जून व जुलाई माह के महंगाई दर की गणना की गयी. जिसके आधार जारी आंकड़ों के तहत कंपनी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 142 प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई है. टाटा मोटर्स में दो रुपये पर प्वाइंट के आधार पर कर्मचारियों के मासिक वेतन में 284 रुपये की बढ़ोतरी होगी. इसके बाद अगस्त, सितंबर व अक्टूबर माह के आंकड़ों की गणना के बाद एक दिसंबर को फिर…
Jamshedpur.टेल्को आजाद मार्केट में स्थित पटवारी मेडिकल में जिले की एसडीओ पारुल सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. जिसमें भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की गयी. इसके बाद दुकान को सील कर दिया गया. पुलिस दुकान के मालिक एस अग्रवाल के बेटे आकाश अग्रवाल (फार्मासिस्ट) को पकड़कर थाना ले गयी. इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मामला दर्ज कराया जा रहा था. जब्त दवाओं की कीमत करीब तीन लाख रुपये बतायी जा रही है. एसडीओ को गुप्त सूचना मिली थी कि इस मेडिकल दुकान से युवाओं को नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों की बिक्री की जाती है.…
