Ranchi. भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को ‘विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों’ (पीवीटीजी) के कुछ लोगों की हाल ही में अपर्याप्त चिकित्सा उपचार के कारण हुई मौतों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में मरांडी ने आरोप लगाया कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदतर हो गई है. उन्होंने कुछ ऐसे मामलों का हवाला दिया जहां समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण मौतें हुई हैं. भाजपा नेता ने साहिबगंज सदर अस्पताल में डेंगू से छह वर्षीय पहाड़िया लड़की की मौत, समय पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध…
Author: News Desk
New Delhi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के इरादे से पटरियों और आसपास के क्षेत्र पर नजर रखने के लिए ट्रेन में कई कैमरे लगाए जाएंगे. वैष्णव का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कई ऐसी दुर्घटनाएं घटी हैं, जिनमें प्राधिकारियों को संदेह है कि ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई. वैष्णव ने संवाददाताओं को बताया कि ट्रेन के इंजन और गार्ड कोच के अगले-पिछले हिस्सों और दोनों किनारों पर कैमरे लगाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि डिब्बों में और इंजन के अगले हिस्से में जानवरों से…
New Delhi. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के तहत 70 वर्ष और इससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज को मंजूरी दे दी. इससे 4.5 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी. इसका उद्देश्य 4.5 करोड़ परिवारों के छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को पांच लाख रुपये के निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा कवर से लाभान्वित करना है. सरकार ने कहा कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को एक नया अलग कार्ड जारी किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस फैसले का…
Patna. पटना के गांधी मैदान में नरेंद्र मोदी की सभा में बम ब्लास्ट करने वाले सभी चार आरोपियों की सजा को पटना हाई कोर्ट ने उम्र कैद में तब्दील की है. सभी चार आरोपियों को निचली अदालत से फांसी की सजा सुनाई गई थी. निचली अदालत ने हैदर अली, मोजिबुल्लाह, नोमान और इम्तियाज को सजा-ए-मौत दी गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया. साथ ही उमर और अजहरुद्दीन को उम्रकैद की सजा देने के निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा. आरोपियों ने निचली अदालत के फैसले को पटना हाई कोर्ट में चुनौती…
Jamshedpur. जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट करने वाले आजसू के पूर्व नेता ब्रजेश सिंह उर्फ़ मुन्ना सिंह को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. उसको गिरफ्तार करने के बाद एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसको जेल भेज दिया गया. वह फरार चल रहा था. बताया जाता है कि पुलिस की छापामारी के बाद मुन्ना सिंह दबाव में आ गया था. इसके बाद उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस बीच मुन्ना सिंह ने कहा है कि यह उनके खिलाफ गहरी साजिश है. उसने बताया है कि उसके…
Ranchi. रांची जिले के मेसरा ओपी क्षेत्र के बीआईटी मेसरा इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे स्थित स्वर्णरेखा नदी से चार युवकों के शव बरामद कर लिए गये हैं.सभी शव मंगलवार की देर रात 11 बजे बरामद किए गये हैं. मृतकों में नेवारी गांव के सोएब अंसारी, चुटू गांव के शाहिद अंसारी,आसिफ अंसारी व मकसूद अंसारी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, चारों युवक नदी में मछली मारने गए थे.अचानक बारिश होने के कारण नदी में पानी का बहाब तेज हो गया और चारों पानी में डूब गये. मृतकों के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. दूसरी तरफ वज्रपात से मौत होने…
Ranchi. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने हजारीबाग के सदर एसडीओ शैलेश कुमार के हजारीबाग, गिरिडीह, रांची, पश्चिमी सिंहभूम के ठिकाने पर बुधवार सुबह दबिश दी. गिरिडीह स्थित आवास और समाहरणाय स्थित उनके दफ्तर पर छापामारी की गयी. एसीबी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर कर कई कागजात खंगाले रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, बड़गाईं अंचल जमीन मामले में ये कार्रवाई की गयी है. बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गिरिडीह और हजारीबाग के अलावा रांची, चाईबासा में स्थित उनके ठिकानों पर छापा मारा है. बता दें कि बड़गाईं अंचल जमीन मामले में बरयातू थाने में एफआईआर दर्ज…
Jamshedpur. पीएम मोदी के दौरे को लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र 15 सितंबर तक एसपीजी के हवाले रहेगा. बुधवार को एसपीजी के अधिकारियों की टीम टाटानगर पहुंच जायेगी. इसकी पुष्टि जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने की है. जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि एसपीजी की टीम के आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जायेगा. इस दौरान लोगों को भी दिक्कत नहीं हो, प्रधानमंत्री की सुरक्षा को भी पुख्ता रखा जाये, इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा. 15 सितंबर तक टाटानगर रेलवे स्टेशन को अभेद किला के रुप में बना दिया जायेगा. बर्मामाइंस के सेकेंड इंट्री से लेकर टाटानगर…
Jamshedpur. जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव में छोटू लिंडा अध्यक्ष चुने गये हैं. वहीं छोटेलाल महतो लगातार दूसरी बार सचिव चुने गये हैं. जबकि जैप 6 शाखा के अध्यक्ष राजेश कुजूर दूसरी बार अध्यक्ष के लिये चुने गये हैं. चुनाव में छोटेलाल महतो की पूरी टीम विजयी रही. जैप 6 शाखा में सचिव छोटेलाल महतो को छोड़ राजेश कुजूर की टीम ने जीत हासिल किया है. जैप 6 शाखा में सचिव पद पर विशाल महतो ने जीत हासिल की है. विशाल महतो ने पूर्व सचिव छोटे लाल महतो को 76 वोट के अंतर से हराया है. चुनाव में विजयी…
Jamshedpur. कपाली ओपी क्षेत्र के अंसार नगर डेमडुबी में मंगलवार को एक युवती ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवती की पहचान सकीना परवीन के रूप में की गई है. युवती ने जब घर में कई नहीं थी उस समय फांसी लगा ली है. उसकी मां व पिता काम से आने पर देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है. इसकी सूचना परिजन द्वारा कपाली ओपी में दी गई. सूचना पर पुलिस पहुंचे तथा दरवाजा तोड़कर देखा तो घर के अंदर फांसी लगा ली है. ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में…
