Author: News Desk

Supaul. बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाने के लालपट्टी इलाके में एक निजी स्कूल में पांच साल के छात्र ने बुधवार को पिस्तौल से अपने ही स्कूल के एक अन्य बच्चे को गोली मारकर जख्मी कर दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. सुपौल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैशव यादव ने बताया, नर्सरी के छात्र ने उसी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाले 10 वर्षीय एक लड़के पर गोली चला दी. गोली उसके हाथ में लगी. एसपी ने कहा, घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि…

Read More

New Delhi. सरकार ने पूर्व स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की अध्यक्ष नियुक्त किया है. एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गयी है. इससे पहले मनोज सोनी ने इस महीने के प्रारंभ में यूपीएससी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. सूदन बृहस्पतिवार को यूपीएससी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगी। वह फिलहाल आयोग की सदस्य हैं. सरकार की ओर से 29 जुलाई को जारी किये गये आदेश में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति ने यूपीएससी की सदस्य प्रीति सूदन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, जो एक अगस्त, 2024 से अगले आदेश तक…

Read More

New Delhi. कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए बुधवार को पार्टी नेताओं से कहा कि देश में माहौल पार्टी के पक्ष में है, लेकिन अति आत्मविश्वास और आत्मसंतुष्टि नहीं होनी चाहिए तथा एकजुट होकर काम करना है. सीपीपी की बैठक की शुरुआत में, केरल के वायनाड में कल मंगलवार को तड़के हुए भूस्खलन में मारे गए लोगों के और बीते सप्ताह के आखिर में दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान में बारिश के पानी में डूबने के कारण जान गंवाने वाले तीन विद्याथियों के सम्मान में कुछ देर मौन रखा गया.…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने 25 जुलाई को एक फैसले में कहा था कि राज्यों के पास खदानों और खनिज वाली भूमि पर कर लगाने का विधायी अधिकार है New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने 1989 से खनिजों और खनिज युक्त भूमि पर केंद्र द्वारा लगायी गई रॉयल्टी राज्यों को लौटाने के मुद्दे पर अपना फैसला बुधवार को सुरक्षित रख लिया. प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय संविधान पीठ ने 25 जुलाई को 8:1 के बहुमत वाले फैसले में कहा था कि राज्यों के पास खदानों और खनिज युक्त भूमि पर कर लगाने का विधायी अधिकार है और…

Read More

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर 17 जून को सियालदह जा रही कंचनजंघा एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई थी Kolkata. पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी रेल मंडल में रंगापानी स्टेशन के पास बुधवार को मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उत्तर-पूर्व सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सब्यसाची डे ने बताया कि मालगाड़ी रंगापानी की ओर जा रही थी और पूर्वाह्न 11:45 बजे उसका खाली पेट्रोलियम डिब्बा पटरी से…

Read More

Jamshedpur/Chaibasa. आदिवासी सामाजिक संगठनों द्वारा बुधवार को पूरे कोल्हान में चक्का जाम कर दिया गया है. जगह-जगह से विरोध प्रदर्शन की सूचनाएं हैं. संगठन के लोगों ने सड़कों पर टायर जला कर और बैरिकेडिंग कर यातायात बाधित कर दिया है. दरअसल, आदिवासी संगठन भूमि अधिग्रहण, पेसा कानून लागू करने, शिक्षा व्यवस्था, तीतरबिला गांव में जिला प्रशासन द्वारा जबरन जमीन अधिग्रहण, मुआवजा राशि का भुगतान नहीं करने, 5वीं अनुसूची लागू करने, आदिवासियों के धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों के साथ हुई छेड़छाड़ समेत अन्य विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ क्षेत्र व…

Read More

गंगवार को सीपी. राधाकृष्णन की जगह झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है, राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.  Ranchi. पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली. गंगवार को सीपी. राधाकृष्णन की जगह झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने गंगवार को पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अन्य मंत्री और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को झारखंड के 12वें राज्यपाल…

Read More

Ranchi.झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को विपक्ष के बहिष्कार के बाद 4833.39 करोड़ अनुपूरक बजट सदन से पास हुआ. इसी दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में बड़ी घोषणा की हैं. उन्होंने कहा कि सरकार नन टैक्स पेयर को मुफ्त में बालू देगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के अनुपूरक बजट पर सरकार के उत्तर के बाद यह घोषणा की. ज्ञात की झारखंड में एनजीटी ने 10 जून से 15 अक्तूबर 2024 तक बालू घाट से उठाव पर रोक लगायी है. इसके बावजूद चोरी-चुपके पूरे झारखंड में बालू का कारोबार जारी है. एनजीटी…

Read More

चाईबासा. नाबालिग से दुष्कर्म करने के अभियुक्त को 20 साल की कठोर कारावास सजा सुनायी गयी है. दोषी निड़ाय गागराई हाटगम्हरिया थाना के अमाडीहा गांव का है. प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश की अदालत ने सजा पर फैसला सुनाया है. साथ ही अभियुक्त को 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. पीड़िता के बयान पर 11 दिसंबर 2019 को थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था. दर्ज मामले में उन्होंने बताया था कि मार्च 2019 को गांव में मागे त्योहार था. आरोपी निड़ाय गागराई उसका गांव में मागे पर्व मनाने आया था. उसने बहला-फुसलाकर शादी…

Read More

Peris. पेरिस ओलिंपिक में मनु की छप्पर फाड़ कामयाबी जारी है. रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के बाद मंगलवार को मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में सरबजोत सिंह के साथ मिल कर देश को दूसरा कांस्य पदक दिलाया. वह एक सत्र में दो मेडल जीतनेवाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी हैं. मनु और सरबजोत सिंह की भारतीय जोड़ी ने मंगलवार को कांस्य पदक के मुकाबले में कोरिया के ली वोन्हो और ओ ये जिन को 16- 10 से हराया. मनु को अभी 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में…

Read More