Dhanbad. राज्य के पूर्व नगर विकास मंत्री बच्चा सिंह का अंतिम संस्कार मंगलवार को बनारस में गंगा तट पर हुआ.उनका भतीजा अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू ने मुखाग्नि दी.मंगलवार की सुबह बनारस के मणिकर्णिका घाट पर वैदिक रीति-रिवाज के साथ पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का अंतिम संस्कार परिजनों व शुभचिंतकों की मौजूदगी में हुआ. इस दौरान पूर्व मंत्री के बड़े भाई सह बलिया के पूर्व विधायक विक्रमा सिंह, उनका भतीजा सह पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह सहित कई नेता मौजूद थे.बलिया से भी काफी संख्या में शुभचिंतक व रिश्तेदार पहुंचे थे.सनद हो कि पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का निधन सोमवार को…
Author: News Desk
Bokaro. जिले में वन प्राणियों की स्मगलिंग का मामला सामने आया है. बोकारो वन प्रमंडल में पांच जगहों पर छापेमारी के बाद यह खुलासा हुआ है. छापेमारी में विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों की हड्डी, चमड़ी और अंग आदि बरामद किये गये हैं, जिनकी अवैध बिक्री हो रही थी. छापेमारी में करीब 120 हत्थाजोड़ी (गोह प्राणी का अंग), हाथी व सियार की हड्डियां, कस्तूरी, विभिन्न प्राणियों की चमड़ी व पॉर्क्यूपाइन (साही) का कांटा जब्त किया गया है. उक्त छापेमारी में ज्यादातर पूजा भंडार शामिल है, जिनके पास ये सामग्री पायी गयी है. जानकारी के अनुसार इन सामानों का प्रयोग काला जादू…
Jamshedpur.आदिवासी छात्र युवा संगठन ने झारखंड में आदिवासियों की जबरन जमीन अधिग्रहण के विरोध में बुधवार को कोल्हान बंद का आह्वान किया है. बंद को सफल बनाने के लिए मंगलवार देर शाम करनडीह चौक पर मशाल जुलूस भी निकाला गया. आदिवासी हो समाज युवा महासभा की जिला कमेटी ने सर्वसम्मति से बंद के समर्थन में उतरने का फैसला किया. कहा कि जमीन अधिग्रहण के खिलाफ और सरकार के आदिवासी विरोधी नीति के विरोध में हो रहे बंद को पूरा समर्थन दिया जायेगा. बैठक में जिला सचिव मनोज मेलगंडी, रवि सवैयां, बानरा, मनोज बोदरा, उपेंद्र बानरा, बीर सिंह समेत अन्य मौजूद…
मझगांव. कोल्हान के विभिन्न गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात बदस्तूर जारी है. ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल है. ताजा मामला मझगांव प्रखंड की अंगरपदा पंचायत के प्रावि माझीबेड़ा का है. यहां जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. विद्यालय की खिड़की तोड़कर एमडीएम का चावल खा गये. घटना मंगलवार की है. जंगली हाथियों के झुंड से अलग होकर एक हाथी गांव में घुस गया. स्कूल की खिड़की तोड़कर मध्याह्न भोजन की 11 बोरी चावल चट कर गये. वहीं रखे अन्य सामान को भी तहस-नहस कर दिया. घटना के बाद सुबह में ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्यालय के प्रधान…
Ranchi.झारखंड विधान सभा में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय द्वारा पूछे गये अल्पसूचित प्रश्न का सही उत्तर सरकार ने नहीं दिया है. विधायक ने कंपनी के बंद होने के बाद वहां निरंतर हो रही चोरी का मामला उठाया. लेकिन सरकार ने कहा कि हाल के वर्षों में कंपनी में चोरी की कोई घटना नहीं हुई है. साथ ही इससे जुड़ा कोई मामला थाना में दर्ज नहीं है. जबकि विधायक सरयू राय ने कहा कि उन्होंने स्वयं दो वर्ष पहले वहां की भारी मशीनों की चोरी होने के संबंध में गोलमुरी थाने में मामला दर्ज कराया था. उन्होंने सरकार के…
Jamshedpur. जिला परिषद की सामान्य बैठक मंगलवार को साकची स्थित परिषद सभागार में अध्यक्ष बारी मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज समेत सभी जिला परिषद सदस्यगण व प्रखंड प्रमुख तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए. सामान्य बैठक के लिए 23 एजेंडे निर्धारित थे, जिसपर बारी-बारी से चर्चा हुई. इस दौरान जिला परिषद की आय बढ़ाने के लिए मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण पर सहमति बनी. जिला परिषद की बहरागोड़ा, पोटका स्थित जमीन पर मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण का निर्णय लिया गया. बहरागोड़ा के पाटपुर डाक बंगला परिसर में जिला परिषद की जमीन पर…
Ranchi : राज्य सरकार ने शिक्षा सेवा के 39 अफसरों का तबादला कर दिया है. स्कूली शिक्षा विभाग ने मंगलवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया. जयंत कुमार मिश्र को झारखंड अधिविद्य परिषद का सचिव बनाया गया है. प्रवीण कुमार बने चाईबासा के नये डीएसइ झारखंड राज्य के शिक्षा विभाग में मंगलवार को स्थानांतरण व पोस्टिंग की गयी. इसी के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला के डीएसइ का प्रभार प्रवीण कुमार को सौंपा गया है. इनका स्थानांतरण गिरिडीह जिले के तिसरी से हुआ है. इन्हें जिला शिक्षा अधीक्षक के अतिरिक्त चाईबासा के अनुमंडल पदाधिकारी सह सरायकेला एवं प्राचार्य जिला शिक्षा…
Ranchi.झारखंड के नये राज्यपाल संतोष गंगवार मंगलवार को रांची पहुंच गये. वे बुधवार को झारखंड के 11वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे. राजभवन में सुबह 9.45 बजे झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद नये राज्यपाल को शपथ दिलायेंगे. 75 वर्षीय संतोष गंगवार बरेली (उत्तर प्रदेश) के रहनेवाले हैं. इनका जन्म एक नवंबर 1948 को हुआ. बरेली से आठ बार सांसद रहे श्री गंगवार केंद्र में श्रम व रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहित वित्त राज्य मंत्री, कपड़ा राज्य मंत्री व पेट्रोलियम राज्य मंत्री रह चुके हैं. संसदीय कार्य राज्य मंत्री भी रहे. सीएम ने किया…
Kharagpur. खड़गपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या छह से आरपीएफ ने 40 कछुए बरामद किये. इस मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई है. आरोपी का नाम शुभाशीष पोइड़ा है. वह दांतन इलाके का निवासी है. जामकारी के अनुसार, वह बालासोर से भुवनेश्वर-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस से खड़गपुर स्टेशन उतरा था. उसकी पीठ पर एक बड़ा बैग था. प्लेटफॉर्म पर गश्त लगा रहे आरपीएफ जवानों को उसके बैग पर संदेह हुआ. पूछताछ में उसकी बातें संदिग्ध लगने पर उसके बैग की तलाशी ली गयी. इस दौरान बैग से 40 कछुए बरामद हुये. इसके बाद आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में एक बार फिर ब्लाक-क्लोजर की घोषणा की गयी है. मंगलवार को कंपनी के प्लांट हेड के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया. इसमें बताया गया कि 31 जुलाई व एक अगस्त को ब्लाक- क्लोजर रहेगा. इसका आधा भार कंपनी व पचास प्रतिशत कर्मचारियों के लीव से सामंजस्य किया जाएगा. आवश्यक सेवा विभाग खुले रहेंगे. वहां कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.वहीं, मध्यम व भारी वाहनों के इंजन निर्माण में अग्रणी टाटा कमिंस में भी दो दिन ब्लाक क्लोजर रहेगा. कंपनी के प्रमुख रामफल नेहरा के हस्ताक्षर से जारी सर्कुलर के मुताबिक बुधवार…
