Author: News Desk

Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल के पटरी से उतरने की घटना को लेकर केंद्र सरकार की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ‘रील बनाना बंद करके’ अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. झारखंड में सत्तारूढ़ दल ने यह भी कहा कि इस ट्रेन दुर्घटना के लिए ‘रेल मंत्री और केंद्र सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार’ हैं. झामुमो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को ‘टैग’ करते हुए लिखा, ‘इसमें (झारखंड के मुख्यमंत्री)…

Read More

कोर्ट ने कहा, विधि स्नातकों का वकीलों के रूप में पंजीकरण करने के लिए क्रमश: 650 रुपये और 125 रुपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जा सकता New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुनाया कि राज्य ‘बार काउंसिल’ विधि स्नातकों का वकील के रूप में पंजीकरण करने के लिए अत्यधिक शुल्क नहीं ले सकतीं, क्योंकि यह हाशिए पर पड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के खिलाफ ‘व्यवस्थागत भेदभाव’ को बढ़ावा देता है. पीठ ने कहा कि ‘समानता के लिए गरिमा अत्यंत महत्वपूर्ण है’ और राज्य ‘बार काउंसिल’ (एसबीसी) और ‘बार काउंसिल ऑफ इंडिया’ (बीसीआई) संसद द्वारा निर्धारित…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि दुनिया भर के निवेशक उत्सुकता से भारत की ओर देख रहे हैं तथा घरेलू उद्योग को आगे आकर इस ‘सुनहरे अवसर’ का लाभ उठाना चाहिए और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए. ‘विकसित भारत की ओर यात्रा’ विषय पर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के बजट-पश्चात सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी नहीं है और वह ‘‘राष्ट्र प्रथम दृष्टिकोण’’ को ध्यान में रखते हुए सभी निर्णय लेगी. उन्होंने कहा कि भारत आठ प्रतिशत…

Read More

Ranchi. हाथियों के झुंड ने बेंती नयाटोली निवासी मनसा मुंडा के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथी के हमले से पूरा परिवार बाल-बाल बच गया. सूचना मिलने पर वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सत्यदेव मुंडा ने वन विभाग के अधिकारियों से मुआवजा देने की मांग की. इससे पहले जंगली हाथियों ने हुंडरू फॉल स्थित माला देवी की कियोस्क दुकान का दरवाजा तोड़ अंदर रखे एक क्विंटल चावल, पांच किलो दाल और आलू को बर्बाद कर दिया. घटना के वक्त दुकान के अंदर माला देवी अपने पुत्र आशीष कुमार के साथ सोयी हुई थी. एक अन्य कमरे में छिपकर मां-बेटे ने…

Read More

मंत्री बन्ना गुप्ता, दीपक बिरुआ और विधायक दशरथ गागराई घटनास्थल पर पहुंचे, बन्ना ने की घोषणा  Kharsawan.सरायकेला के चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ा हादसा हुआ है. हावड़ा से मुंबई में जाने वाली ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 15-20 लोग घायल हैं, जिनमें से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. रेल हादसे के बाद झारखंड सरकार एक्शन मोड आ गयी है. सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य और खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता, जनजातीय कल्याण मंत्री दीपक बिरुआ और स्थानीय विधायक दशरथ गागराई हेलिकॉप्टर से घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल का…

Read More

10 करोड़ से जमशेदपुर प्रखंड की पांच सड़कों का होगा निर्माण Jamshedpur.जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने प्रोजेक्ट भवन में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात की और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के निर्माण की स्वीकृति देने की मांग रखी. मौके पर ही मंत्री जी ने लगभग 10 किलोमीटर की 10 करोड़ की लागत से बने वाली 5 सड़कों की दी स्वीकृति. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र वासियों की ओर से सड़कों की स्वीकृति देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी और माननीय मंत्री इरफान अंसारी जी का आभार प्रकट…

Read More

Ranchi.रॉयल्टी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राज्य सरकार अब खनिजों पर सेस लगाने पर विचार कर रही है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर मुख्य सचिव एल ख्यांगते ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.बैठक में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चर्चा की गयी. सूत्रों ने बताया कि सरकार खनिजों पर रॉयल्टी के अतिरिक्त कुछ सेस लगाना चाहती है. कितना सेस लगे इस पर मंथन किया गया. इसे लेकर मुख्य सचिव ने वित्त, खान व भू-राजस्व विभाग को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है.खबर है कि अगले सप्ताह तक सेस का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट…

Read More

जमशेदपुर। भाजपा नेताओं के करनी और कथनी में बहुत अंतर है, यह कथन अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू का हैं l श्री पप्पू का कहना है कि भाजपा का उद्देश्य है लोगों को गुमराह करना और समाज में नफरत पैदा करना। देश से बांग्लादेशियों को निकालने की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को करनी चाहिए। लेकिन दोनों में इतनी हिम्मत नहीं है, समाजवादी चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कही है । श्री पप्पू ने आगे कहा कि श्री मोदी को चाहिए कि जहां भी डबल इंजन की सरकार है उन…

Read More

Waynad. केरल के पर्वतीय वायनाड जिले में मंगलवार तड़के कई जगहों पर भारी बारिश के बाद हुईं भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गयी है तथा सैकड़ों लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. भूस्खलन की घटनाएं मंगलवार तड़के हुईं जिससे अपने घरों में सो रहे लोगों को बचने का मौका भी नहीं मिल पाया. लोग फोन पर मदद की गुहार लगा रहे हैं और बचावकर्मी मलबे से लोगों का निकालने की कोशिशों में जुटे हैं. जिलाधिकारी मेघाश्री डी आर के अनुसार, मृतकों की संख्या…

Read More

Kolkata.पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक के बाद एक हुईं कई ट्रेन दुर्घटनाओं को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार की आलोचना की और सवाल किया कि क्या केंद्र की संवदेनहीनता का कोई अंत नहीं होगा. ममता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में पूछा कि यह कैसा शासन है? क्योंकि ट्रेन दुर्घटनाएं आम हो गयी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘एक और विनाशकारी रेल दुर्घटना? आज सुबह झारखंड के चक्रधरपुर डिवीजन में हावड़ा-मुंबई मेल पटरी से उतर गयी जिसके दुखद परिणामस्वरूप कई लोगों की जान चली गई और बड़ी संख्या में लोग घायल…

Read More