Author: News Desk

Ranchi. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो को राज्यसभा में पार्टी का सचेतक नियुक्त किया है. इस संबंध में उन्होंने भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र भेज दिया है. खीरू महतो को राज्यसभा में पार्टी का सचेतक नियुक्त होने पर प्रदेश जदयू नेताओं ने बधाई दी है. बधाई देनेवालों में डॉ आफताब जमिल, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सागर कुमार, पिंटू सिंह, संजय सिंह, दुष्यंत पटेल, आशा शर्मा, संतोष सोनी, अखिलेश राय, दीपनारायण सिंह, लालचन महतो, उपेंद्र सिंह समेत कई नेता शामिल हैं. इन्हें भी पढ़ें: Jamshedpur:टीएमएच…

Read More

Ranchi.झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को विपक्ष के बहिष्कार के बाद 4833.39 करोड़ अनुपूरक बजट सदन से पास हुआ.इसी दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि सरकार नन टैक्स पेयर को मुफ्त में बालू देगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के अनुपूरक बजट पर सरकार के उत्तर के बाद यह घोषणा की.इससे पहले वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने सरकार के उत्तर में कहा कि एनजीटी ने 10 जून से 15 अक्तूबर तक बालू घाट से उठाव पर रोक लगायी है. सरकार के पास स्टॉक में 30 लाख…

Read More

Ranchi.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस सरकार में जबरन धर्म परिवर्तन कराना एक प्रथा बन गयी है. यह सब कुछ सरकार के संरक्षण में वोट बैंक के लिए किया जा रहा है. वोट की राजनीति करने के लिए एक खास समुदाय को हेमंत सरकार ने हिम्मत दे रखी है. डराने की, धमकाने की और जान लेने की हिम्मत सरकार से आ रही है. श्री मरांडी ने कहा कि धनवार प्रखंड के गुआखंडहर गांव से ऐसा ही मामला सामने आया है. विकास रविदास…

Read More

Chakulia. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण के विरुद्ध मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया गया. इसी क्रम में चाकुलिया के अंचलाधिकारी द्वारा श्यामसुंदरपुर थाना अंतर्गत दुधियाशोल एवं ठाकुरबाड़ में करीब 33 हजार सीएफटी बालू का अवैध भंडारण पकड़ा गया, जिसकी जब्ती की कार्रवाई की गयी. सूचना के आधार पर खान निरीक्षक द्वारा पटमदा अंचल के बंद खदानों में अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी की. जांच में वर्तमान में किसी प्रकार के अवैध खनन की पुष्टि नहीं हुई. स्थल पर कोई भी वाहन या व्यक्ति नहीं मिला. इसके बाद बंद खदानों की ओर जाने वाले…

Read More

Jamshedpur. सुप्रीम कोर्ट ने रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की जमानत याचिका खारिज कर दी है. न्यायाधीश बेला एम त्रिवेदी और न्यायाधीश सतीशचंद्र शर्मा की पीठ में जमानत याचिका की सुनवाई हुई. सुनवाई में छविरंजन की ओर से दलील दी गयी कि इडी ने गलती की है. उसने अप्रैल में छापा मार कर मोबाइल फोन जब्त किया. इसके महीनों बाद इसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया. उल्लेखनीय है कि इससे पहले हुई सुनवाई के दौरान छवि रंजन की ओर से आवेदन देकर अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी गयी थी. लेकिन सुनवाई के दिन उनके…

Read More

Jamshedpur. हावड़ा से मुंबई की ओर जा रही मेल ट्रेन चक्रधरपुर रेल मंडल के राजखरासावां-बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसा में दो यात्रियों की मौत हो गई तथा 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. मुंबई मेल हादसे में जिन दो यात्रियों की मौत हुई है, इत्तेफाक से दोनों दोस्त थे. वो राउरकेला के रहने वाले थे. बताया जाता है कि दोनों दोस्त राउरकेला में उतरने वाले थे. मृतक अजीत कुमार सामल (45) मागलोदाम, राउरकेला और पी विकास (30), रेलवे कॉलोनी राउरकेला के रहने वालाे थे. विकास का बड़ा…

Read More

Jamshedpur. हावड़ा-मुंबई मार्ग पर चक्रधरपुर रेल डिवीजन के बड़ाबम्बो-राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच हावड़ा-मुम्बई मेल ट्रेन हादसे में मृतकों के आश्रितों को रेलवे ने 10-10 लाख रुपये और घायलों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. वे इस रेल हादसे का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचे थे. महाप्रबंधक अनिल मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हुई है और आठ यात्री घायल हैं. उन्होंने बताया कि सभी घायल यात्रियों को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में इलाज के भेजा गया है. ट्रेन हादसा के बाद विशेष…

Read More

Firojpur. जम्मू और राजस्थान के बीच चलने वाली सोमनाथ एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने के बाद, उसे मंगलवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर ट्रेन में बम होने का दावा किया था. उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को कासू बेगू रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया. सोमनाथ एक्सप्रेस जम्मू कश्मीर में जम्मू तवी और राजस्थान में भगत की कोठी के बीच चलती है.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सौम्या मिश्रा ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक फोन…

Read More

Raunchi. राज्य सरकार के कर्मियों को दिये जाने वाले मकान किराया भत्ता सहित अन्य भत्तों में वृद्धि की गयी है. इससे संबंधित वित्त विभाग के पूर्व संकल्प को संशोधित करते हुए केंद्र के अनुरूप भत्ता अनुमान्य किया गया है. कर्मियों को एक्स, वाई व जेड श्रेणी के शहरों के लिए मकान किराया भत्ता की दर क्रमश: 27 प्रतिशत, 18 प्रतिशत व नौ प्रतिशत के आधार पर अनुमान्य किया गया है. वहीं, सरकारी कार्य के लिए यात्रा करने पर होटल, ट्रैवलिंग व फूड चार्ज और ट्रांसफर होने पर निजी सामग्रियों के परिवहन के लिए निर्धारित दरों में भी 25 प्रतिशत की…

Read More

New Delhi. टाटा स्टील ने सोमवार को कहा कि उसने सिंगापुर स्थित अपनी इकाई टीएसएचपी के 557 करोड़ से अधिक शेयरों का 87.5 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण कर लिया है. कंपनी ने शेयर बाजार को इस हिस्सेदारी खरीद की सूचना दी. टाटा स्टील के निदेशक मंडल ने मई में अपनी अनुषंगी टी स्टील होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड (टीएसएचपी) के इक्विटी शेयरों का एक या अधिक किस्तों में अधिग्रहण कर उसमें पूंजी लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. टाटा स्टील ने कहा, ‘कंपनी ने टीएसएचपी में 0.157 डॉलर के अंकित मूल्य वाले 5,57,32,48,408 इक्विटी शेयरों का आज अधिग्रहण किया है. इस…

Read More