Jamshedpur. कदमा एयर बेस कॉलोनी निवासी दलजीत सिंह फुल्ल, पत्नी अमृतपाल कौर के साथ अपनी बेटी के प्रेमी के डर से विदेश में रहने वाले बेटे राजदीप सिंह के साथ होटल में रह रहे हैं. राजदीप सिंह आस्ट्रेलिया में रहते हैं. अपने बुजुर्ग माता- पिता की हालत देख एक सप्ताह पूर्व शहर पहुंचे. मंगलवार को राजदीप सिंह अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ न्याय के लिये सिटी एसपी ऋषभ गर्ग से मिले. दलजीत सिंह फुल्ल के अनुसार, उन्हें एक बेटा और एक बेटी है. वे पूर्व में ऊषा मार्टिन कंपनी में मैनेजर थे. बिरसानगर हुरलुंग निवासी रंजीत सिंह ने बेटी को…
Author: News Desk
Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा मंगलवार को टाटानगर स्टेशन पहुंचे. डीआरएम अरुण जे राठौर समेत अन्य रेल अधिकारी मौजूद थे. पीएम के दौरे को लेकर टाटानगर स्टेशन को तैयार किया जा रहा है. युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है. इसी का मुआयना के लिए जीएम पहुंचे. जीएम ने सुबह लगभग 9:50 में स्टेशन पहुंचे थे. जहां वह स्टेशन पार्किंग परिसर, नए फुटओवरब्रिज, प्लेटफार्म नंबर 1, 2 से 3 का निरीक्षण कर अधिकारियों को एलसीडी टीवी, पंखे लाइट मरम्मत करने के निर्देश दिया. सभी प्लेटफार्म के…
Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टाटा से पटना, बरहमपुर से टाटा समेत 11 वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. इसके अलावा देश भर में पीएम आवास योजना भी लांच हाेगी. ग्रामीण विकास और कृषि विभाग की योजनाओं को भी लांच करेंगे. पीएम किसान योजना की राशि को भी विमुक्त करेंगे. इसको लेकर तैयारी की गयी है. इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अगुवाई करेंगे. इसके अलावा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एक दिन पहले से ही टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंच जायेंगे. वे यहां की व्यवस्था को देखेंगे. यहां सरकार की योजनाओं की लांचिंग का कार्यक्रम…
Jamshedpur. यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब सुंदरनगर का गणेशोत्सव मंगलवार को संपन्न हुआ. भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन के दौरान सुंदरनगर भ्रमण किया गया. उसके बाद नरवा के गुर्रा नदी में आतिशबाजी और उल्लास से साथ विसर्जन किया गया. पूजा के आयोजन के दौरान क्लब की ओर से भोग, भंडारा का आयोजन किया गया. इसके अलावे भजन संध्या समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. इस मौके पर पूजा कमेटी की ओर से छोटे – छोटे बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें वर्षा कुमारी ने प्रथम नैना ने द्वितीय और अंकिता दत्त ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त…
Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी समिति की बैठक सोमवार को बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम के एसआर रुंगटा पवेलियन में हुई. संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा ने इसकी अध्यक्षता की. इस दौरान संघ के कोषाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. सदस्यों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तावित बजट व सत्र 2024-25 के कैलेंडर को भी हरी झंडी दी. बजट की जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट नो प्रॉफिट, नो लॉस वाला है.…
Jamshedpur.1989 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आइआरटीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सौमित्र मजूमदार ने मंगलवार को दपू रेलवे मुख्यालय गार्डनरीच कोलकाता में उपमहाप्रबंधक का पदभार संभाला. इससे पहले श्री मजूमदार पूर्वी रेलवे में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक थे. दपू रेलवे में मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक व मुख्य यातायात योजना प्रबंधक जैसे विभिन्न पदों पर काम किये हैं. श्री मजूमदार को रेलवे परिचालन व वाणिज्य कार्यों के अलावे रेलवे के जनसंपर्क सह मीडिया प्रबंधन में व्यापक ज्ञान व कार्य का अनुभव है और खेल, संगीत, सामाजिक कल्याण गतिविधि में गहरी रुचि रखते हैं.
Chaibasa. जावा उठाव के साथ करमा पर्व का मंगलवार से शुभारंभ हुआ. चाईबासा के उरांव समुदाय के सातों अखाड़ा में सूर्योदय होने से पहले कुंवारी कन्याओं ने उपवास रखकर रोरो नदी से बालू उठाया. फिर नेक श्मशान काली मंदिर से टोकरी में बालू उठाकर पाहन पुजारी के घर लेकर आयीं. इसके बाद उस बालू में जावा मिलाकर पांच दिन तक पाहन (पुजारी) के घर हर रोज सुबह-शाम धूप-धूमन कर सेवा करेंगी. पांच दिन बाद 14 सितंबर को उरांव समुदायों का महान त्योहार भादो एकादशी करम पूजा बहुत ही हर्षोल्लास व पारंपरिक तरीके से मनाया जायेगा. मौके पर बान टोला के…
Manoharpur. सेल खदान चिड़िया ओपी अंतर्गत अंकुआ क्षेत्र में एक डंपर ने सोमवार शाम करीब साढे़ छह बजे बाइक को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक सवार कुम्बिया गांव निवासी गोनो सुरीन (20) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी मृतक गोनो सुरीन की पत्नी का हाथ व बहन का पैर टूट गया है. गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए मनोहरपुर भेजा गया है. ग्रामीणों ने बताया की गोनो सुरीन अपनी पत्नी व बहन के साथ मोटरसाइकिल से कल मनोहरपुर गया था. मनोहरपुर से वापस अपने गांव…
kiriburu. सेल की मेघाहातुबुरु खदान वाले क्षेत्र में ग्रामीणों से भरा कैम्फर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे की है. हादसे में 10-12 ग्रामीण घायल हो गये हैं. घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं. हादसे में कुछ लोगों को मामूली तो कुछ को गंभीर चोटें आयी हैं. सभी घायलों को किरीबुरु जेनरल अस्पताल लाया गया है, जहां इलाज जारी है. बताया जा रहा है किरीबुरु में मंगलवार को लगने वाली साप्ताहिक मंगलाहाट हाट में सारंडा के थोलकोबाद, जुम्बईबुरु, बालेहातु, थोलकोबाद के ग्रामीण अपना वनोत्पाद बेचने उक्त वाहन से आ रहे थे. चढ़ाई होने के कारण ग्रामीणों…
Manoharpur. मनोहरपुर थाना क्षेत्र के बच्चोमगुट्टू नाला में मंगलवार को नहाने के दौरान 4 साल की बच्ची की डूबकर मौत हो गयी. बच्ची की पहचान आरुषि हेंब्रम के रूप में की गयी है. पिता का नाम दुनू हेंब्रम है. जानकारी के अनुसार, आरुषि अपनी मां शान्ति हेंब्रम के साथ नाला में नहाने गयी थी. नाला में आस-पास के बच्चे भी नहा रहे थे. आरुषि उन बच्चों के साथ नाला में नहाने के दौरान खेलने लगी, जबकि उसकी मां कुछ दूरी पर कपड़ा धो रही थी. कुछ देर बाद बच्ची की मां शांति ने देखा कि आरुषि आस-पास नजर नहीं आ…
