Dhanbad.भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार की सुबह अचानक धनबाद पहुंचे. रविवार देर रात उनका कार्यक्रम तय हुआ था. केंद्रीय मंत्री हेलीकॉप्टर से सुबह 8.15 बजे बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर उतरे. यहां धनबाद सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा सहित कई भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया. श्री चौहान एयरपोर्ट से सीधे धैया रोड निकल गये. वहां आरएसएस के धनबाद महानगर व्यवस्था प्रमुख गोपी कटेसरिया के घर पहुंचे. केंद्रीय मंत्री ने कटेसरिया के यहां लगभग दो घंटे तक संघ से जुड़े लोगों से मुलाकात की. इस दौरान किसी भाजपा नेता को वहां जाने की इजाजत…
Author: News Desk
Dhanbad: मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) का सोमवार को भाकपा माले में विलय हो गया. इसके साथ ही 52 वर्ष से भी अधिक पुरानी पार्टी अब इतिहास के पन्नों का हिस्सा बन गयी. गोल्फ मैदान में आयोजित एकता रैली में विलय की औपचारिक घोषणा मासस के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने की.सोमवार को गोल्फ मैदान में माले व मासस की तरफ से आयोजित एकता रैली में दोनों दलों के समर्थक शामिल हुए. सभा में माले के दोनों सांसदों के अलावा बिहार व झारखंड के सभी विधायक तथा पोलित ब्यूरो सदस्य मौजूद थे. सभा को मुख्य…
Devaghar. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सोमवार को देवघर पहुंचे. वे वहां पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. साथ ही समस्त राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. बाबा धाम मंदिर प्रांगण में द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक भगवान बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा की. मंदिर के गर्भ गृह में राज्यपाल ने बाबा भोलेनाथ का दूध से अभिषेक किया. इसके अलावा मंत्रोच्चारण के साथ वहां उपस्थित पंडा के द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ राज्यपाल की पूजा संपन्न कराई गयी. बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर उन्होंने प्रदेश और देशवासियों के बेहतर भविष्य की कामना भगवान से की है. इससे पहले बाबा धाम…
New Delhi. पेरिस ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर को टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा की ओर से सम्मानित किया गया. इस दौरान उन्हें उपहार के तौर पर टाटा मोटर्स इवी कार दी गयी. गुरुग्राम स्थिति टाटा मोटर्स के शोरूम में मनु भाकर के साथ उनके माता-पिता भी थे. मनु ने पेरिस ओलिंपिक गेम्स में दो पदक जीते थे.
New Delhi.जीएसटी परिषद ने सोमवार को एक अहम बैठक की. बैठक में दो हजार रुपये से कम के लेनदेन पर पेमेंट एग्रीगेटर्स को हुई आय पर 18% जीएसटी का मामला और इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी की दर को मौजूदा 18 प्रतिशत से कम करने का मुद्दा अहम था. इसको लेकर केंद्र और राज्यों के कर अधिकारियों की समिति (फिटमेंट कमेटी) ने सोमवार को जीएसटी परिषद के समक्ष एक रिपोर्ट पेश की. इसमें जीवन, स्वास्थ्य और पुनर्बीमा प्रीमियम पर जीएसटी कटौती के आंकड़े और विश्लेषण पेश किये गये. इसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता और राज्य मंत्रियों की…
Ranchi.. झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) की कैडेट अमीषा केरकेट्टा ने एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता. अबुधाबी में आयोजित चैंपियनशिप के फाइनल के 54 किग्रा भारवर्ग में तजाकिस्तान की बॉक्सर फरिनोज अब्दुल्लोवा से हार कर अमीषा केरकेट्टा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा. सिमडेगा के पैकपारा गांव की रहनेवाली अमीषा के पिता दिलीप केरकेट्टा किसान हैं. बचपन से ही अमीषा की रुचि खेलों में रही है. इसी क्रम में उसे जेएसएसपीएस में दाखिला मिला, जहां वह बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही है.
Ranchi.. पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को शिकायत कोषांग में दिये गये आवेदन के आधार पर 17 इंस्पेक्टर का तबादला किया है. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत प्रकाश कुमार रजक, रेणु गुप्ता, जयदीप टोप्पो व सतीश गोराई को रांची, मो रुस्तम, उमाशंकर, रंजीत कुमार व प्रवीण कुमार को धनबाद, आनंद कुमार मिश्रा, गोपाल कृष्ण यादव व विरेंद्र कुमार को जमशेदपुर, संगीता व पिंकू कुमार यादव को बोकारो, गजेंद्र कुमार पांडेय व कृष्ण कुमार को रामगढ़, अजय कुमार को स्पेशल ब्रांच, उत्तम तिवारी को चतरा, रमेश कुमार सिंह को सीआइडी, अनूप प्रसाद को हजारीबाग…
Ranchi.सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली-2022 को चुनाैती देनेवाली स्पेशल लीव पिटीशन (एसएलपी) पर सुनवाई की. मामले में प्रार्थियों व राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी. जस्टिस एच रॉय व जस्टिस आर माधवन की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद उक्त फैसला सुनाया. इससे पूर्व प्रार्थियों की ओर से खंडपीठ को बताया गया कि एनसीटीइ की गाइडलाइन के अनुसार, शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली-2012 बनायी गयी थी. उसके आधार पर वर्ष 2015 में टेट लिया गया, जिसके आधार पर मेरिट बना पर प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षक के पद…
Ranchi. झामुमो द्वारा आजसू को पैरासाइट कहे जाने पर पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आयी है: आजसू पार्टी के प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा है कि झारखंड में बालू, कोयला चूसने वाले उपदेश दे रहे हैं. यही नहीं इन लोगों ने नौजवानों का भविष्य चूस लिया है. ये लोग जिस परिवेश में पले-बढ़े हैं. जिस संसर्ग में रहे हैं, वही भाषा बोल रहे हैं. झारखंड के लोगों को बदहाल करनेवाले दूसरे को पैरासाइट कह रहे हैं. डॉ भगत ने कहा कि खुद राजद और कांग्रेस पर निर्भर हैं. उनकी बैसाखी पर राजनीति कर रहे हैं. ऐसे लोगों के…
Ranchi.राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में रिक्त रह गयीं बीइ-बीटेक की सीटों को जेसीइसीइबी स्पेशल राउंड काउंसेलिंग से भरेगी. पूर्व में हुए तीन चरणों की काउंसेलिंग के बाद भी बीआइटी मेसरा में 50 और गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में 40 सीटें खाली रह गयी हैं. रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए जेइइ मेन में सफल विद्यार्थी 10 सितंबर दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. स्पेशल राउंड काउंसेलिंग में उन विद्यार्थियों को भी अपने ब्रांच बदलने का मौका मिलेगा, जो पूर्व में इंजीनियरिंग कॉलेज में दूसरे ब्रांच में नामांकन ले चुके हैं. प्राप्त आवेदन के आधार पर दोपहर तीन बजे राज्य…
