Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट ने सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रतियोगिता परीक्षा के मुख्य परीक्षा के शीघ्र आयोजन को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की. एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दाैरान प्रार्थी का पक्ष सुना. सुनवाई के दाैरान खंडपीठ ने पूछा कि सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रतियोगिता परीक्षा की मुख्य परीक्षा अब तक क्यों नहीं ली गयी है. इस पर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से बताया गया कि अध्यक्ष पद खाली रहने के कारण प्रतियोगिता परीक्षा की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पायी है. जेपीएससी का पक्ष सुनने…
Author: News Desk
Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको सिग्नल के पास रविवार देर रात दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस घटना में एक गुट से आकाश सिंह घायल हो गया. घटना के बाद आकाश को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया , जहां सीसीयू में उसका इलाज चल रहा है. गोली आकाश के पंजड़े में लगी है. इधर, सूचना पाकर डीएसपी हेडक्वार्टर 1 भोला प्रसाद सिंह, सिदगोड़ा थाना प्रभारी गुलाब रब्बानी समेत अन्य मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के पूर्व अंगरक्षक कालिका सिंह के घर भी छापेमारी की. सूत्रों की…
Chaibasa. पांड्राशाली ओपी अंतर्गत छोटा कुदाबेड़ा गांव से पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की. साथ ही, एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार होनेवालों में ओपी क्षेत्र के ऊपर लाेटा गांव निवासी रॉबिंसन जारिका उर्फ हाथी (42) और छोटा कुदाबेड़ा गांव निवासी सुकरमनी दोंगो (57) शामिल है. बरामद शराब को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. इधर, गिरफ्तार आरोपी रॉबिंसन जारिका ने पुलिस को बताया कि उसका एक दोस्त ने उसे बताया कि वह शराब मिलावटी कर गांव-गांव में ले जाकर…
Chaibasa. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सोमवार को चाईबासा पहुंचे. यहां कांग्रेस भवन में आयोजित कांग्रेस संवाद आपके साथ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी आपने को कमजोर नहीं समझे. आप सभी कांग्रेस के गौरवशाली सदस्य हैं. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करते रहें. निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुना में गठबंधन की सरकार बनेगी. आप सबों का मान सम्मान का बराबर ख्याल रखा जायेगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी सम्मान दें. हमारी महागठबंधन की सरकार में राज्य का विकास हुआ है. लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल…
Jamshedpur. टाटा स्टील ने सोमवार को 17.89 प्रतिशत बोनस की घोषणा की. इसके तहत बोनस मद में 303.13 करोड़ रुपये मिलेंगे. बोनस की राशि 13 सितंबर को कर्मचारियों के बैंक खाते में भेज दी जायेगी. औसतन 144 706 रुपये मिलेंगे. अधिकतम 4, लाख 9,462 रुपये मिलेंगे, जमशेदपुर में कार्यरत 11,654 कर्मचारियों में 168.64 करोड़ रुपये बोनस की राशि बंटेगी. इसके तहत कर्मचारियों को औसतन 1 लाख 44 हजार 706 रुपये मिलेंगे. वर्ष 2023 में 314.70 करोड़ मिला था बोनस कंपनी ने वर्ष 2023 में बोनस मद में 298.82 करोड़ रुपये दिये थे. लेकिन यूनियन की मांग पर मैनेजमेंट ने अतिरिक्त…
Jamshedpur.: कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के सामने ही जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और डॉ अजय कुमार के समर्थक भिड़ गये. दरअसल, बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस आयोजन के दौरान ही दोनों के समर्थक भिड़ गये. बाद में खुद प्रदेश अध्यक्ष और आला नेताओं ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया. इस दौरान करीब 45 मिनट तक हंगामा होता रहा. बाद में किसी तरह मामले को शांत कराया गया.इस मामले को लेकर किसी नेता ने कुछ कहने से इनकार किया. प्रदेश अध्यक्ष…
Jamshedpur. ट्रेन संख्या 08195 टाटानागर-हटिया मेमू स्पेशल की समय सारिणी में 16 सितंबर से परिवर्तन किया जायेगा. ट्रेन का टाटानगर से प्रस्थान सुबह 4:30 बजे, आदित्यपुर प्रस्थान सुबह 4:38 बजे, गमहरिया प्रस्थान सुबह 4:46 बजे, बिरराजपुर प्रस्थान सुबह 4:55 बजे, कांड्रा प्रस्थान सुबह 5:04 बजे, कुनकी प्रस्थान सुबह 5:11 बजे, मानिकुई प्रस्थान सुबह 5:18 बजे, चांडिल प्रस्थान सुबह 5:38 बजे, गुंडा बिहार प्रस्थान सुबह 5:50 बजे, झिमरी प्रस्थान सुबह 6:00 बजे, हसलंग पीएच प्रस्थान सुबह 6:07 बजे, लेटेंदा प्रस्थान सुबह 6:12 बजे, बांदीकुई प्रस्थान सुबह 6:16 बजे, तिरुलडीह प्रस्थान सुबह 6:22 बजे, सुईसा प्रस्थान सुबह 6:31 बजे, तोरांग प्रस्थान सुबह…
Jamshedpur. खासमहल चौक से परसुडीह, शंकरपुर, सरजामदा, बारीगोड़ा, राहरगोड़ा, गदड़ा से होते हुए गोविंदपुर रेलवे फाटक तक जाने वाली सड़क का सोमवार को शिलान्यास किया गया. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने गोविंदपुर बाबा तिलका माझी चौक में नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया. इस सड़क का निर्माण 18 करोड़ 41 लाख रुपये से होगा. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि अब जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा और यहां के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जायेगा. हमने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा किया. यहां 10 साल तक आजसू ने शासन…
जमशेदपुर. टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन (टिनप्लेट कंपनी ) में भी बोनस समझौता हो गया है. टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के कर्मचारियों को 17.89 प्रतिशत बोनस मिलेगा. कर्मचारियों को अधिकतम 1 लाख 694 रुपए बोनस मिलेगा. इस बार कंपनी के 860 कर्मचारियों के बीच 4 करोड़ 68 लाख बोनस की राशि बंटेगी. पिछले साल 895 कर्मियों के बीच 5 करोड़ 31 लाख 70 हजार 319 रुपए बोनस बंटा था. सोमवार की शाम कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस समझौते पर हस्ताक्षर हुआ. पिछले साल कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस मिला था. गत वर्ष टिनप्लेट के पुराने ग्रेड के कर्मचारियों को अधिकतम…
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर इस साल का Theme होगा ” Change the Narrative, start the conversation.” 10 सितंबर 2024 को बिष्टुपुर माईकल जॉन आर्डिटोरियल में शाम छह बजे से वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन प्रोग्राम का आयोजन जमशेदपुर. लौहनगरी में जीवन आत्महत्या निवारण केंद्र वर्ष 2006 से आत्महत्या रोकथाम के क्षेत्र में काम कर रहा है. यह अंतर्राष्ट्रीय संगठन, “बेफ्रेंडर्स वर्ल्डवाइड”, यू.के. से affiliated है. भारत में इसके 16 केंद्र हैं. पिछले 18 वर्षों के दौरान मानसिक समस्याओं से पीड़ित 11,000 से अधिक लोगों को जीवन के प्रशिक्षित वालंटियर्स से भावनात्मक समर्थन मिला है. जीवन की बैठक में ये बातें साझा की गयी.…
