Author: News Desk

Ranchi.. जेएसएससी की ओर से आयोजित झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षण कार्यक्रम 10 सितंबर से फिर शुरू होगा. इसमें 99,832 अभ्यर्थी शामिल होंगे. संबंधित अभ्यर्थियों की ओर से प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा चुका है. संबंधित चयन पर्षद के तत्वावधान में शारीरिक दक्षता परीक्षण जांच होगी. आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि प्रवेश पत्र मेें अंकित दिशानिर्देशों के अनुरूप संबंधित अभ्यर्थी कार्य करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही परीक्षा केंद्र में सुबह सात बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करेंगे. शारीरिक दक्षता परीक्षण कार्यक्रम 21 सितंबर तक चलेगा. उल्लेखनीय है कि 583…

Read More

Jamshedpur. आजसू पार्टी ने जमशेदपुर के मुन्ना सिंह उर्फ बृजेश सिंह को पार्टी से हटा दिया है. पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी उनकी रद्द कर दी गई है . पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही मुन्ना सिंह के द्वारा किये गये कार्यों की भर्त्सना भी की गई है. मुन्ना सिंह पर आरोप है कि उसने जमशेदपुर के कदमा में एक नाबालिग बच्ची व उसकी मां की पिटाई की. इसका वीडियो भी वायरल हुआ. आजसू पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और उन्हें पार्टी से हटाने का फैसला लिया…

Read More

Jamshedpur. निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा है कि उन पर अरगोड़ा थाना में दर्ज प्राथमिकी झूठ का पुलिंदा है. यह आधे सच पर आधारित है. इसमें तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है. एफआइआर खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता के शह पर दायर किया गया है. विनय कुमार की ओर से राजधानी के धुर्वा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मंत्री श्री गुप्ता और कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार केवल सुर्खियां बटोरना चाहते हैं. श्री राय ने कहा कि आहार पत्रिका के प्रकाशक एवं मुद्रक का चयन निविदा के आधार पर हुआ. इसी दर पर उसको भुगतान…

Read More

Ranchi. भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे. प्रदेश कार्यालय में अनौपचारिक भेंट मुलाकात के बाद वे सीधे ओरमांझी के जिराबर गांव पहुंचे. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हेमंत सरकार संवेदनहीन है. अब तक किसी परिजन से सरकार के प्रतिनिधि मिलने तक नहीं पहुंचे. कहा कि भाजपा राज्य के 16 नौजवानों की मौत से दुखी है. पार्टी इस दुखद क्षण में परिजनों के साथ खड़ी है. राज्य सरकार की ओर से अब तक ना तो मुआवजा और ना ही नौकरी की घोषणा की…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट (अब उसका नाम टाटा स्टील गम्हरिया) में भी सोमवार को बोनस समझौता हो गया. इस बोनस समझौता के तहत कर्मचारियों के बोनस के मद में 5 करोड़ 70 लाख रुपये है. टाटा कामगार यूनियन के साथ टाटा स्टील प्रबंधन का समझौता पर हस्ताक्षर हुआ. इसके तहत 1103 कर्मचारी को बोनस की राशि दी जायेगी. इसके तहत अधिकतम 98000 रुपये और न्यूनतम 12700 रुपये दिया जायेगा. टाटा स्टील गम्हरिया में ही लांग प्रोडक्ट जोड़ा को भी जोड़ा गया है. टाटा स्टील के साथ ही इसकी राशि का भुगतान शुक्रवार को किया जायेगा. इधर,…

Read More

Chaibasa: तांतनगर ओपी क्षेत्र के गंजिया में वज्रपात की चपेट में आकर मेवालाल आल्डा (30) की मौत हो गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को बारिश के दौरान मेवालाल पत्नी गीता आल्डा के साथ खेत से घर लौट रहा था. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर मेवालाल अचेत होकर गिर गया. पति को अचेत देख पत्नी गीता कुछ समझ नहीं पायी. इसके बाद आनन-फानन में निजी वाहन से मेवालाल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम…

Read More

Ranchi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को झारखंड आ रही हैं. दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति नामकुम स्थित आइसीएआर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेंड्री एग्रीकल्चर के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. राष्ट्रपति यहां ‘एक पौधा मां के नाम’ से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी. इसके पहले राष्ट्रपति 19 सितंबर को इंदौर के देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना होंगी. शाम करीब 6:00 बजे उनका विमान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरेगा. यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. 20 सितंबर को समारोह…

Read More

Giridih. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अब छात्रावासों में पढ़नेवाले विद्यार्थियों को मुफ्त में भोजन देने की व्यवस्था की जा रही है. अगले पांच साल में सभी गरीबों के घर में एक-एक लाख रुपये पहुंचाया जायेगा. यह राज्य सरकार का संकल्प है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार झारखंडवासियों-मूलवासियों की है. सरकार बनने के बाद लगातार मूलवासियों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों व दलितों के लिए कार्य किया जा रहा है. महिलाओं, किसानों, छात्रों व मजदूरों के हित में काम हो रहा है. हमारी सरकार गांव से चलती है. उक्त बातें उन्होंने कुंडलवादह पंचायत के कैलूडीह मैदान में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार…

Read More

Jamshedpur. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव में जदयू एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगा. फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसको लेकर एनडीए के शीर्ष नेताओं के साथ वार्ता हुई है. अब भी बातचीत जारी है. पार्टी को जो भी सीट मिलेगी, उस पर जीत दर्ज कर एनडीए गठबंधन को मजबूत किया जायेगा. संजय झा सोमवार को जदयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद पुराना विधानसभा सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. यह पूछे जाने पर पार्टी में सरयू राय की…

Read More

Ranchi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 14 सितंबर को रांची आयेंगे. इस बाबत रेलवे के अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्री दिल्ली से रांची हवाई जहाज से आयेंगे. इसके बाद दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक, डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक के बाद स्पेशल ट्रेन से जमशेदपुर जायेंगे. मालूम हो कि 15 सितंबर को देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 10 वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. उस कार्यक्रम में रेल मंत्री शामिल होंगे.

Read More