Author: News Desk

Bahragora.बहरागोड़ा प्रखंड स्थित बरसोल के धड़गरी गांव में सोमवार की रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. खेतों में लगे धान के बिचड़े को हाथियों ने रौंद कर बर्बाद कर दिया. गांव में हाथियों के आने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड संतोष कुमार को दी. इसके बाद वन विभाग की क्यूआरटी पहुंची. इसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया. हालांकि, इसके पहले हाथियों ने पांच बीघा में लगे धान के बिचड़े को बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि पहले हम लोगों को हाथियों को…

Read More

Dumaria.डुमरिया थाना क्षेत्र के तिरीलडीह गांव निवासी सूरजू मोहन सोरेन अपने पुत्र सोमराय सोरेन के साथ मिलकर कुमड़ाशोल गांव जाकर कुमड़ाशोल चौक में स्थित दासो सरदार की झोपड़ी को मंगलवार की सुबह दबंगई दिखाते हुए तोड़ दिया. घटना के समय दासो सरदार घर में नहीं था. वह काम करने गया था. किसी ने घर तोड़ने की सूचना दासो सरदार को दी. जब दासो सरदार विरोध जताया तो सोमराय सोरेन दावली से उसे मारने पर उतारू हो गये. तब ग्रामीण भड़क गये और दोनों बाप- बेटे को पकड़ कर रस्सी से बांध दिया. कुछ लोग ने दोनों को मारने पर उतारू…

Read More

Jamshedpur. जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने एससी-एसटी जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ से मुलाकात कर सरजामदा के छोलागोड़ा में जाहेरथान की चारदीवारी का निर्माण तथा सौंदर्यीकरण एवं कला संस्कृति भवन का निर्माण कराने की मांग की व ज्ञापन सौंपा. मंत्री ने जल्द प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया. मौके पर जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक और जिला परिषद सदस्य गीतांजलि महतो भी उपस्थित थी.

Read More

Jamshedpur. टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल मंगलवार को सफल रहा. इस ट्रेन को 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखायेंगे. मंगलवार को टाटानगर से ट्रायल ट्रेन को डीआरएम अरुण जे राठौड़ ने सुबह 5:30 बजे रवाना किया. ट्रेन सुबह 8:53 बजे गोमो पहुंची और तीन मिनट ठहराव के बाद पटना के लिए प्रस्थान कर गयी. इस दौरान ट्रेन जहां-जहां रुकी, वहां स्वागत किया गया. ट्रेन के गार्ड एके ठाकुर, चालक जी पासवान और सह चालक संजीव कुमार मिश्रा का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया. ट्रेन का नियमित परिचालन 16 सितंबर से शुरू होगा. हालांकि…

Read More

Patna. बिहार में बीते 20 अगस्त से चल रहे जमीन सर्वे का काम या तो थम सकता है या फिर इसकी मियाद (समय सीमा) बढ़ाई जा सकती है. जमीन सर्वे के लिए जमीन के दस्तावेज जुटाने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं. प्रखंड और जिला कार्यालयों का चक्कर लगा रहे लोगों के अंदर समय सीमा को लेकर गुस्सा दिख रहा है. जनता के अंदर उभर रहे आक्रोश को देखते हुए अब सरकार इसकी मियाद बढ़ाने या फिर सर्वे का काम टाल देने पर विचार कर रही है. इसी बीच खबर है कि मुख्यमंत्री ने खुद जमीन सर्वे को लेकर…

Read More

Ranchi. झारखंड सरकार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ शिकायत की है. सरकार की प्रधान सचिव वंदना डाडेल ने दो सितंबर को यह पत्र लिखा है. पत्र में लिखा है कि हिमंता बिस्वा सरमा और शिवराज सिंह चौहान झारखंड के विभिन्न समुदायों के बीच में नफरत फैला रहे हैं. साथ ही राज्य के शीर्ष अफसरों को धमकी दे रहे हैं. हिमंता बिस्वा सरमा ने झूठे बयान दिये हैं. क्या यह राज्य, राज्य के शीर्ष अफसरों और सरकारी पदाधिकारियों का चरित्र हनन नहीं है? झारखंड विधानसभा…

Read More

Ranchi. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अमेरिका में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए उन पर निशाना साधा और उन पर चुनावों में बार-बार हार की हताशा में विदेशों में भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया. भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी चौहान इस महीने होने वाली पार्टी की प्रस्तावित परिवर्तन रैली के सिलसिले में एक बैठक में शामिल होने के लिए आज रांची पहुंचे. गांधी के कथित बयान को लेकर उन पर निशाना साधते हुए चौहान ने कहा, ‘केवल…

Read More

Kanpur. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रसोई गैस सिलिंडर और अन्य विस्फोटक सामग्री रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की कोशिश के मामले की सोमवार को जांच शुरू कर दी. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि एनआईए की टीम ने आज दोपहर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. अपर पुलिस महानिदेशक (रेलवे) भी टीम के साथ पहुंचे. टीम ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर रेल पटरी और उसके आसपास के इलाके का सर्वेक्षण किया. एनआईए की टीम सोमवार रात को ही कानपुर पहुंच गयी थी. इस बीच, जांच के विवरण का पता लगाने के…

Read More

विधायक बोले, 15 साल तक सत्ता में रहे, पर सड़क नहीं बनायी, आज सड़क बना रही है तो फोटो खिंचवाने आ गये बीजेपी के लोग Jamshedpur जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी सोमवार को खासमहल-गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास कर रहे थे. इसी बीच शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ही सांसद विद्युतवरण महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गये. वहां अचानक सांसद के पहुंचने से लोगों के बीच ऊहा-पोह की स्थिति बन गयी. लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर ये सड़क की सौगात उनके लिए कौन लेकर आया है? सड़क का…

Read More

Jamshedpur.प्रधानमंत्री के शहर आगमन और इस बड़े आयोजन को देखते हुए टाटानगर स्टेशन और उसके आस-पास के इलाकों में साफ-सफाई और अन्य तैयारियों का कार्य बड़े स्तर पर किया जा रहा है. इस कड़ी में रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की टीम ने जुगसलाई टाटा पिगमेंट गेट के पास से लेकर परसुडीह लोको बस्ती जाने वाले मेन रोड तक को खाली करा दिया.सड़क किनारे लगभग 30 से अधिक फुटपाथी दुकानों हटा दिया गया. जेसीबी से जहां सारी दुकानों को हटाया गया है, वहीं, साथ ही साथ पूरे एरिया की सफाई भी कर दी गयी है. रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और जिला…

Read More