Author: News Desk

Ranchi. अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा गठित स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोड़ानकर, सदस्य प्रकाश जोशी व पूनम पासवान पांच दिवसीय दौरे पर 11 सितंबर को झारखंड आयेंगे. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्क्रीनिंग कमेटी जमीनी स्तर पर चुनावी रणनीति बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेगी. समिति के सदस्य नेताओं, कार्यकर्ताओं व चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से मुलाकात कर प्रत्येक विधानसभा के समीकरणों और परिस्थितियों से अवगत होंगे. संबंधित क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत होंगे. जिससे चुनाव के लिए कांग्रेस के मजबूत उम्मीदवारों व मुद्दों का चयन किया…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने रांची में 23 अगस्त को हेमंत सरकार के खिलाफ भाजयुमो की आक्रोश रैली को लेकर लालपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देनेवाली याचिका पर सुनवाई की. प्रार्थियों का पक्ष सुनने के बाद अदालत ने अंतरिम आदेश देते हुए प्रार्थियों के खिलाफ पीड़क कार्रवाई करने पर रोक लगा दी. साथ ही राज्य सरकार को तीन सप्ताह में जवाब दायर करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई अक्तूबर में होगी. इससे पूर्व प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव व अधिवक्ता पार्थ जालान, शिवानी जालूका ने पक्ष रखा. उन्होंने…

Read More

Ranchi.आगामी विधानसभा चुनाव को प्रदेश भाजपा की तैयारी तेज हो गयी है. पार्टी ने संगठनात्मक कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रत्याशी चयन को लेकर कवायद शुरू कर दी है. भाजपा की ओर से राज्य के सभी 81 विधानसभा में प्रत्याशी चयन को लेकर 11 सितंबर को रायशुमारी करायी जायेगी. इसको लेकर अलग-अलग विधानसभा में दो-दो पर्यवेक्षक को जिम्मा सौंपा गया है. पर्यवेक्षक विधानसभा में पार्टी के बूथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी को लेकर राय लेंगे. कार्यकर्ताओं से विधानसभा में तीन-तीन प्रत्याशियों के नाम लिखित रूप से लिये जायेंगे. इसे सील कर प्रदेश कार्यालय को सौंपा जायेगा. इसको लेकर मंगलवार को…

Read More

Ranchi. राज्यपाल संतोष गंगवार मंगलवार को भोगनाडीह पहुंचे, जहां अमर शहीद सिदो, कान्हू, फूलो, झानो, चांद, भैरव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. इससे पूर्व बोरियो से आने के क्रम में उन्होंने शहीद स्थल पंचकठिया में शहीदों की वेदी पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. भोगनाडीह में राज्यपाल ने शहीदों के वंशज मंडल मुर्मू, मनोज मुर्मू के अलावा अन्य सदस्यों से मिले और बातचीत की. इस दौरान उन्होंने वंशज परिवार को सरकार से मिलनेवाले लाभ की जानकारी ली. राजपाल संतोष गंगवार ने कहा कि पूरा देश अमर शहीद सिदो, कान्हू को याद करता है. आजादी की शुरुआती दौर से…

Read More

Ranchi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को साइबर क्राइम की रोकथाम के उद्देश्य से समन्वय प्लेटफार्म विकसित करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. यह सम्मान समारोह इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (आइफोरसी) के पहले स्थापना दिवस पर गृह मंत्रालय द्वारा नयी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था. डीजीपी अनुराग गुप्ता के साथ कार्यक्रम में शामिल होने डाटा साइंटिस्ट गुंजन कुमार भी पहुंचे थे. उल्लेखनीय है कि अनुराग गुप्ता ने साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ‘प्रतिबिंब’ ऐप तैयार किया था. इसके माध्यम से जहां बड़ी संख्या…

Read More

Ranchi. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तिथि घोषित कर दी है. इसको लेकर नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. पार्टी की ओर से झरिया में 19 सितंबर, टुंडी में 22 सितंबर, मांडू में 24 सितंबर, छत्तरपुर में 28 सिंतबर, चतरा में 29 सितंबर व मांडर में 30 सितंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर पिंटू सिंह, दीपनारायण सिंह, दुष्यंत पटेल, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी , केदार भुईंया व बिंगा मिंज को विधानसभावार जिम्मेवारी सौंपी गयी है.

Read More

Ranchi. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में 11 सितंबर को झारखंड बंद बुलाया है. बंद की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शहीद चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया. गौरतलब है कि मोर्चा ने झारखंड आंदोलनकारियों के लिए पेंशन, सम्मान, आश्रितों के लिए नौकरी तथा समता जजमेंट लागू करने, कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा हटाने जैसी मांगों को लेकर झारखंड बंद का आह्वान किया है. मोर्चा के प्रधान संस्थापक पुष्कर महतो ने परिवहन मालिकों और दुकानदारों से बंद में सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपना वादा निभाना…

Read More

Chaibasa.चाईबासा में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है. शहर के अमलाटोला निवासी कृष्ण कुमार (28) की डेंगू के कारण मौत हो गयी. उसका इलाज जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में चल रहा था, जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, युवक को कुछ दिन पहले मलेरिया हो गया था. मलेरिया के इलाज के बाद वह ठीक हो गया था. कुछ दिनों बाद उसे बुखार व शरीर में कमजोरी बढ़ गयी. जब उसकी जांच की गयी तो डेंगू पाया गया. उसे दो दिन पूर्व इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया.…

Read More

Jamshedpur. झारखंड की सरकार को गिराने के लिए पैसा लेकर भाजपा के बड़े नेता घूम रहे हैं. विधानसभा चुनाव के पहले विधायक को खरीदने का प्रयास किया जा रहा है. ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है. उक्त बातें मुख्यमंंत्री हेमंत सोरेन ने कही. वे मंगलवार को डोबो के काजू मैदान में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. सभा को संबोधित करने के पहले मुख्यमंत्री ने एक हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन व परिसंपत्तियों का वितरण किया.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में ‘जोहार’ कहकर सभी का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा…

Read More

Ranchi.रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के भसनंदा गांव में डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए गांव की ही 47 वर्षीय महिला मुन्नी उराइन (पति-मंगरा उरांव) की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गयी. घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे की बतायी जाती है. मृतका के पुत्र सुमित उरांव ने गोतिया में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपियों में धापा उरांव, मंगल उरांव, सोमरा उरांव, राजू उरांव और बबलू उरांव शामिल हैं. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. घटना की सूचना पाकर मंगलवार सुबह थाना प्रभारी नकुल साह घटनास्थल पर…

Read More