Author: News Desk

Jamshedpur.टेल्को आजाद मार्केट में स्थित पटवारी मेडिकल में जिले की एसडीओ पारुल सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. जिसमें भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की गयी. इसके बाद दुकान को सील कर दिया गया. पुलिस दुकान के मालिक एस अग्रवाल के बेटे आकाश अग्रवाल (फार्मासिस्ट) को पकड़कर थाना ले गयी. इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मामला दर्ज कराया जा रहा था. जब्त दवाओं की कीमत करीब तीन लाख रुपये बतायी जा रही है. एसडीओ को गुप्त सूचना मिली थी कि इस मेडिकल दुकान से युवाओं को नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों की बिक्री की जाती है.…

Read More

Jamshedpur.घाघीडीह स्थित बाल सुधार व संप्रेक्षण गृह की दीवार फांद कर पांच बाल बंदी फरार हो गये. बाल बंदी के फरार होने के बाद बाल सुधार व संप्रेक्षण गृह में हडकंप मच गया. घटना की जानकारी परसुडीह पुलिस को दी गयी. उसके बाद पुलिस ने पूरे दिन छानबीन कर चार बाल बंदियों को पकड़ लिया. जबकि एक बाल बंदी अभी भी फरार है. पुलिस उसे खोजने में जुटी है. फरार होने वाले बाल बंदी में से दो पर हत्या और एक पर दुष्कर्म का आरोप है. घटना मंगलवार की रात करीब दो बजे की है. घटना के संबंध में सूत्रों…

Read More

Ranchi. बड़गांई अंचल में कथित जमीन घोटाला मामले में हजारीबाग एसडीओ शैलेश सिन्हा और नोवामुंडी के सीओ मनोज कुमार को एसीबी ने हिरासत में लिया है. जिसके बाद दोनों को एसीबी की टीम अपने साथ रांची ले गई. एसीबी ने बुधवार को रांची जमीन घोटाले में ईडी के दो गवाहों के कई ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी के बाद दोनों को पूछताछ के लिए एसीबी कार्यालय लाया गया है. निगरानी कोर्ट से वारंट लेने के बाद एसीबी ने बुधवार की सुबह दोनों अधिकारियों के दफ्तरों, सरकारी आवासीय परिसरों और निजी आवासीय परिसरों में एक साथ छापेमारी शुरू की. छापेमारी के…

Read More

Jamshedpur. ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर बुधवार को अचानक प्रोफाइल की तस्वीर बदल गई. इस गोलाकार तस्वीर के चारों ओर भगवा रंग और एक ओर हरा रंग दिया गया है. तस्वीर बदलने के साथ ही झारखंड के राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है. इसके साथ ही रघुवर दास के समर्थकों की ओर से भी लगातार प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई है.इससे पहले कुछ दिनों से रघुवर दास का लगातार जमशेदपुर दौरा हो रहा है. वे जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे है.…

Read More

Godda. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कहा कि लोगों को विधानसभा चुनाव में वोट डालने से पहले उनकी सरकार और पिछली सरकारों द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन करना चाहिए. सोरेन ने गोड्डा जिले में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम में यह बात कही। इस कार्यक्रम में सोरेन ने लगभग 358 करोड़ रुपये की लागत वाली 147 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने कहा, आगामी चुनावों के लिए, हमें वोट मांगने का पूरा अधिकार है क्योंकि हमने आपके लिए काम किया है. उन्होंने कहा, ‘आप सभी को यह आकलन करना चाहिए कि पिछली…

Read More

Ranchi. भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को ‘विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों’ (पीवीटीजी) के कुछ लोगों की हाल ही में अपर्याप्त चिकित्सा उपचार के कारण हुई मौतों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में मरांडी ने आरोप लगाया कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदतर हो गई है. उन्होंने कुछ ऐसे मामलों का हवाला दिया जहां समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण मौतें हुई हैं. भाजपा नेता ने साहिबगंज सदर अस्पताल में डेंगू से छह वर्षीय पहाड़िया लड़की की मौत, समय पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध…

Read More

New Delhi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के इरादे से पटरियों और आसपास के क्षेत्र पर नजर रखने के लिए ट्रेन में कई कैमरे लगाए जाएंगे. वैष्णव का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कई ऐसी दुर्घटनाएं घटी हैं, जिनमें प्राधिकारियों को संदेह है कि ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई. वैष्णव ने संवाददाताओं को बताया कि ट्रेन के इंजन और गार्ड कोच के अगले-पिछले हिस्सों और दोनों किनारों पर कैमरे लगाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि डिब्बों में और इंजन के अगले हिस्से में जानवरों से…

Read More

New Delhi. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के तहत 70 वर्ष और इससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज को मंजूरी दे दी. इससे 4.5 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी. इसका उद्देश्य 4.5 करोड़ परिवारों के छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को पांच लाख रुपये के निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा कवर से लाभान्वित करना है. सरकार ने कहा कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को एक नया अलग कार्ड जारी किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस फैसले का…

Read More

Patna. पटना के गांधी मैदान में नरेंद्र मोदी की सभा में बम ब्लास्ट करने वाले सभी चार आरोपियों की सजा को पटना हाई कोर्ट ने उम्र कैद में तब्दील की है. सभी चार आरोपियों को निचली अदालत से फांसी की सजा सुनाई गई थी. निचली अदालत ने हैदर अली, मोजिबुल्लाह, नोमान और इम्तियाज को सजा-ए-मौत दी गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया. साथ ही उमर और अजहरुद्दीन को उम्रकैद की सजा देने के निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा. आरोपियों ने निचली अदालत के फैसले को पटना हाई कोर्ट में चुनौती…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट करने वाले आजसू के पूर्व नेता ब्रजेश सिंह उर्फ़ मुन्ना सिंह को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. उसको गिरफ्तार करने के बाद एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसको जेल भेज दिया गया. वह फरार चल रहा था. बताया जाता है कि पुलिस की छापामारी के बाद मुन्ना सिंह दबाव में आ गया था. इसके बाद उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस बीच मुन्ना सिंह ने कहा है कि यह उनके खिलाफ गहरी साजिश है. उसने बताया है कि उसके…

Read More