ट्रेन को खींचकर ले गया भारतीय रेलवे का पुराना इंजन Kanpur. नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण इटावा जिले के भरथना और साम्हो के बीच रूक गयी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह गाड़ी संख्या 22436, नयी दिल्ली – वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी. उन्होंने बताया कि यह गाड़ी भरथना-साम्हो के बीच तकनीकी खराबी के कारण रुक गयी. इसके बाद एक राहत इंजन वहां 10:24 बजे पहुंचा…
Author: News Desk
Jamshedpur. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10 सितंबर (कल) को डोबो के काजू मैदान में जनसभा करेंगे. साथ ही, 300 करोड़ से अधिक की परिसंपत्ति का वितरण करेंगे. इसके अलावा कई करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण वहां सैकड़ों लोगों के हाथों किया जायेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर 12:20 बजे डोबो के पास बनाये गये हेलीपेड में उतरेगा. मुख्यमंत्री पौने तीन घंटा तक आयोजन स्थल पर रुकेंगे, इसके बाद वे 2:35 बजे रांची के लिए हेलीकॉप्टर से लौट जायेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गयी हैं. कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम…
Jamshedpur. एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है. बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर बना है. इसका असर बंगाल व ओडिशा के साथ-साथ झारखंड में भी पड़ रहा है. जमशेदपुर समेत राज्य में कई जगहों पर सोमवार सुबह से ही बारिश हो रही है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि झारखंड के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में 10 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. 11 सितंबर को उत्तर और मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है. मौसम केंद्र ने 10 व 11 सितंबर के लिए ऑरेंज और 12 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी…
Giridih.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में थे. उन्होंने गांडेय विधानसभा क्षेत्र से झारखंड के 13.06 लाख लाभुकों के बीच 639.16 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया. हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से 2:15 बजे गांडेय प्रखंड के कैलुडीह मैदान में उतरे. 2:22 बजे वह मंच पर पहुंचे. मंच पर चढ़ने से पहले वहां मौजूद लोगों के बीच कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन ने पुष्पवर्षा की.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग सुबह 10 बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे थे. झामुमो के कार्यकर्ता और समर्थक पोस्टर…
Ranchi : झारखंड हाइकोर्ट ने बीटेक की छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या करने के जुर्म में जेल में बंद राहुल राज को बेल देने से इनकार करते हुए उसकी फांसी की सजा को बरकरार रखा है. सोमवार को हाइकोर्ट ने उसकी अपील याचिका अर्जी खारिज कर दी है. राहुल राज को रांची सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी, जिसके खिलाफ उसने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की. रांची सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 20 दिसंबर 2019…
Patna. पटना शहर के चौक थाना इलाके में सोमवार की सुबह एक स्थानीय भाजपा नेता की एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात सशस्त्र हमलावरों द्वारा गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान स्थानीय भाजपा नेता मुन्ना शर्मा के रूप में की गई है. पटना जिला पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, सोमवार की सुबह लगभग 6.15 बजे मुन्ना शर्मा को पटना शहर के चौक थाना इलाके के एक रेस्तरां के पास कुछ अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने गोली मार दी. घटना के बाद हमलावर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए. पुलिस के अनुसार,…
Saran.बिहार के सारण जिले में एक ‘झोलाछाप’ चिकित्सक द्वारा कथित तौर पर यूट्यूब वीडियो देखकर पित्ताशय से पथरी निकालने की सर्जरी किए जाने के बाद एक किशोर की मौत हो गयी. सारण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार आशीष ने बताया कि आरोपी चिकित्सक अजीत कुमार पुरी को रविवार रात गोपालगंज जिले से गिरफ्तार कर लिया गया. मृतक किशोर की पहचान सारण जिले के भुआलपुर गांव के निवासी गोलू उर्फ कृष्ण कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार, गोलू को कुछ समय से पेट दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद शुक्रवार को उसे सारण के…
Jamshedpur. टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. सोमवार को बोनस समझौता हो गया है. बोनस को लेकर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन और यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू के बीच सहमति के बाद 17.89 % बोनस देने का फैसला हुआ है. कर्मचारियों के बीच बोनस के मद में इस साल 303 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे. दुर्गा पूजा से पहले टाटा स्टील प्रबंधन और कर्मचारी यूनियन के बीच बोनस समझौता हो गया है. कर्मचारियों के खाते में किस दिन पैसे आएंगे, इसकी तारीख भी तय हो गई है. विश्वकर्मा पूजा से पहले ही इस बार टाटा स्टील के…
Jamshedpur. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) रविवार को जमशेदपुर के होटल द वेव इंटरनेशनल में संपन्न हुई. बैठक में कुल 446 सदस्य उपस्थित हुए. विदेश में होने के कारण बैठक में एमएस धोनी ऑनलाइन जूम के जरिए शामिल हुए. एजीएम में लगभग सभी एजेंडे को सर्वसम्मति से पारित किया गया. वहीं थोड़े विरोध के बीच 28 नए सदस्यों के चयन प्रक्रिया को कमिटी ने पास किया. एजीएम में नई चयन समिति का गठन किया गया, कुल सात एजेंडे को पास किया गया. वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की सदस्यता को लेकर चल रही…
Kolkata. बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब क्षेत्र अब अवदाब (डिप्रेशन) में बदल गया है और ओडिशा में अगले तीन दिन में भारी बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने राज्य के उन पांच जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जहां पहले से ही कई हिस्सों में बारिश हो रही है. मछुआरों को 11 सितंबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. जबकि 10, 11 और 12 सितंबर को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर…
