Author: News Desk

Ranchi.झारखंड चेंबर का चुनाव 22 सितंबर को गुरुनानक स्कूल में होगा. इसके लिए नौ व 10 सितंबर को नामांकन होगा. वहीं, नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 12 सितंबर की शाम चार बजे तक है. प्रत्याशियों को नामांकन प्रपत्र में अपने एक्टिव डीन नंबर का उल्लेख करना जरूरी है. बिना डीन के नामांकन रद्द किया जा सकता है. इसके लिए उम्मीदवारों को कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जायेगा. टीम परेश की ओर से सोमवार को कुल 23 प्रत्याशी नामांकन करेंगे. किशोर मंत्री को छोड़ कर वर्तमान कार्यकारिणी में शामिल 20 लोगों को शामिल किया गया है. जबकि, तीन नये प्रत्याशी को…

Read More

Jamshedpur. रविवार को साइक्लोथॉन 2024 का आयोजन किया गया. यह आयोजन डॉक्टरों के सेवा भाव और उनके जज्बे को सलाम करने के उद्देश्य से किया गया था. लोयोला स्कूल और लोयोला एल्युमनी एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में 575 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टीएमएच के जीएम डॉ सुधीर राय उपस्थित थे. उन्होंने झंडा दिखा कर साइक्लोथॉन को रवाना किया. सभी बच्चों ने साइकिल पर सवार होकर करीब छह किमी का सफर तय किया. स्कूल से निकल कर सर्किटहाउस, धतकीडीह, कदमा लिंक रोड, बिष्टुपुर समेत कई अन्य क्षेत्र जाने के…

Read More

Jamshedpur. करम पर्व 14 सितंबर को है. आदिवासी-मूलवासी बहुल इलाकों में करम पर्व को लेकर काफी उत्साह है. समाज के लोगों ने करम देवता की स्वागत की सारी तैयारी शुरू कर दी. घर-आंगन की साफ-सफाई व रंग-रोगन किया जा रहा है. रविवार को सीतारामडेरा आदिवासी उरांव समाज के युवाओं ने सुवर्णरेखा नदी घाट जाकर जावारानी माता के लिए बालू का उठाव किया. इसके अलावा शहर के सटे बिरसानगर, हुरलुंग, गदड़ा, गोविंदपुर, कदमा, शास्त्रीनगर समेत अन्य बस्तियों में युवाओं ने जावा के लिए बालू का उठाव किया. युवतियों ने नदी घाट से बालू का उठाव कई उसमें कई तरह की बीज…

Read More

Sonua. सोनुआ बाजार मेन रोड में हादसे में युवक की मौत हो गयी. हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेज दिया. मृतक की पहचान सोनुआ के भालुरुंगी गांव निवासी रितिक महतो (20) के रूप में की गयी है. दरअसल, रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे रितिक महतो बाइक से सोनुआ बाजार जा रहा था. इसी बीच सोनुआ सहारा इंडिया ऑफिस के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक सीमेंट के बेंच में टकरा गयी. घटना में रितिक महतो गम्भीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोग उसे…

Read More

Kharsawan. खरसावां के हरिभंजा सामुदायिक भवन में भाजपा शक्ति केंद्र के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए. उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सदस्यता अभियान तेज करने को कहा. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से विस चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की. अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है. इस राज्य की जनता चाहे वह किसी भी वर्ग की क्यों न हों, सबको हेमंत सरकार ने छलने का काम किया है. उन्होंने राज्य सरकार…

Read More

Saraikela.. गम्हरिया में लूट की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए दो अपराधकर्मी कृष्णा कुमार उर्फ सोनू (24) व दीपांशु ओझा (24) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि विगत 31 अगस्त को लूट की घटना हुई थी. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए छापेमारी दल का गठन किया. छापेमारी दल ने मामले में दो अपराधकर्मी कृष्णा व दीपांशु को गिरफ्तार कर लूटी गयी स्कूटी व पैसे को बरामद कर लिया. छापेमारी दल में राजू कुमार, सुबोध कुमार दास, सुनील कुमार सिंह, विपुल कुमार ओझा शामिल थे. गिरफ्तार सोनू मानगो का…

Read More

Chaibasa. सदर थाना के नगाड़ा चौक पर आपसी विवाद में होटल कर्मी ने मालिक को चाकू से वार कर घायल कर दिया. घटना रविवार दोपहर की है. घायल होटल मालिक महादेव दास चाईबासा के गांधी टोला (करणी मंदिर) का रहनेवाला है. उसका बायें कंधे के पास चोट लगी है. परिजन उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गये. घायल ने बताया कि नगाड़ा चौक (गांधी मैदान) के पास फुटपाथ पर उसका होटल है. होटल में उसका स्टाफ मदन बाउरी धीर-धीरे प्याज काट रहा था. उसे जल्दी काम करने को कहा तो वह हमसे उलझ गया और चाकू से वार कर…

Read More

Gua.गुवा गोली कांड में शहीदों को पहले झारखंड उलगुलान पार्टी के सुप्रीमो कृष्णा मार्डी, चक्रधरपुर के पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद ग्रामीणों द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी. इसके साथ ही शहीदों को नमन करने एवं श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम शुरू हो गया हुआ. श्रद्धांजलि का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आरंभ हो गया था. वहीं अपराह्न एक बजे जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु एवं खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी रविवार को गुवा पहुंचे. यहां उन्होंने गोली कांड…

Read More

Jamshedpur. केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान रविवार की देर शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारी की जांच करने के लिए टाटानगर स्टेशन पहुंचे. उन्होंने टाटानगर स्टेशन का पूरा जायजा लिया. स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-1 पर भी जाकर जांच की. साथ ही व्यवस्था में सुधार करने का आदेश भी दिये. प्लेटफार्म और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के बाद उन्होंने स्टेशन की ओर आने वाली सड़क का निरीक्षण भी किया. निरीक्षण कर लौटते वक्त केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पिग्मेंट एफओबी के पास गाड़ी को रोकने का आदेश दिया. यहां उन्होंने…

Read More

Gua.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार से झारखंड का कोयला का बकाया एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये मांगने पर इडी और सीबीआइ को लगा दिया. झूठे आरोप लगा कर जेल भेज दिया. अब तो बाहर आ गया हूं. अब पूरे परिवार को जेल भेजने की योजना बना रहे हैं. मुख्यमंत्री रविवार को गुवा शहीद दिवस पर गुवा फुटबॉल मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे. सीएम ने चंपाई सोरेन की ओर इशारा करते हुए कहा कि अपने ही बीच में…

Read More