Jamshedpur. पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री सह निर्दलीय विधायक सरयू राय ने रविवार को बिष्टुपुर आवासीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया कि खाद्य आपूर्ति विभाग की पूर्व प्रकाशित आहार पत्रिका में कोई घोटाला नहीं हुआ है. उन्होंने मंत्री बन्ना गुप्ता को चुनौती देते हुए कहा कि वे आहार पत्रिका प्रकाशन के मामले में एक पैसे की भी गड़बड़ी प्रमाणित कर दें, जबकि उन्होंने एमपी-एमएलए कोर्ट में उनके खिलाफ चल रहे मानहानि केस में उनसे गवाही देने के लिए जाने की चुनौती दे चुके हैं. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत झारखंड सरकार में आहार पत्रिका का प्रकाशन…
Author: News Desk
Jamshedpur.स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय पर फिर एक बार गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि सरयू राय को खाद्य आपूर्ति विभागीय संचिका की टिप्पणी की जानकारी कैसे हुई, बतायें, नहीं तो फिर ऑफिशियल सीक्रेट चुराने का दूसरा केस दर्ज करायेंगे. उन्होंने बताया कि उनके विभाग में सचिव ने उनके पत्र पर केस करने से इनकार कर दिया था और संचिका पर विधि विभाग से परामर्श लेने को कहा था. सरयू राय को इतनी गोपनीय संचिका पर सचिव स्तर के अधिकारी की लिखी…
Ranchi. तमाड़ की छात्रा से ट्रक चालक ने दो दिनों तक दुष्कर्म किया. इसके बाद लखनऊ में पीड़िता को ट्रक से उतार कर भाग गया. पीड़िता छात्रा के रांची लौटने के बाद जब इस बात की जानकारी पुलिस को मिली, तब तमाड़ थाना की पुलिस ने केस दर्ज किया. तमाड़ थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग, रेप और पोक्सो एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, छात्रा स्कूल जाने के लिए 16 अगस्त को घर से निकली थी. इसके बाद वह घर नहीं लौटी. तब परिजनों ने उसके लापता होने का…
विधायक बोले, आदिवासी विरोधी रही है आजसू, इसलिए उनके नेता आदिवासी मां-बेटियों को पीटने का साहस कर रहे हैं… Jamshedpur. जमशेदपुर के कदमा निवासी आदिवासी महिला सुबा सरदार और उसकी बेटी की रविवार को आजसू नेता और पश्चिम विधानसभा से आजसू के पूर्व प्रत्याशी ब्रजेश सिंह (मुन्ना सिंह ) द्वारा बेरेहमी से पिटाई करने की खबर मिलने पर झामुमो के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी उक्त आदिवासी परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे. विधायक ने सुबा सरदार और उनकी बेटी का हाल चाल जाना और घटना की जानकारी ली. सुबा और उनकी बेटी ने बताया की डंडे और हाथ से उनको…
जमशेदपुर. सामाजिक संगठन जागृति की ओर से आयोजित शिविर में 36 यूनिट रक्तदान हुआ है. शिविर का आयोजन बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंo -01 स्थित परशुराम भवन में किया गया था. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर संगठन के नेतृत्वकर्मा विनोद कुमार व अन्य सदस्यों का हौसला बढ़ाया. जागृति के रक्तदान शिविर में आम से खास लोग जुटे और आयोजन की सराहना करते हुए आने वाले समय में संगठन द्वारा आयोजित होने वाले सामाजिक कार्यों में अपना पूरा सहयोग देने की बात कही. शिविर में आये पोटका विधायक संजीव सरदार ने कहा कि संस्था ने बेहतर पहल…
रांची, 8 सितंबर 2024 ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन आजसू (बृहत झारखंड) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित कुमार महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सामाजिक संगठन “झारखंड नव निर्माण समिति” के बैनर तले एक पांच सदस्यीय सदस्य असम के मुख्यमंत्री हेमन्त विश्वासर्मा से मुलाकात करेंगे और असम में रह रहे झारखंड के आदिवासियों को असम सरकार पूर्ण रूप से आदिवासी (अनुसूचित जन जाति) का दर्जा देने की मांग रखेंगे। ज्ञात हो कि देश का किसी भी राज्य का निवासी देश का किसी भी राज्य में जाता है तो उसका जाति और धर्म वही रहता है (नहीं बदलता…
Ranchi. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 20 वर्ष की युवतियों को भी जोड़ने का फैसला कैबिनेट से हो चुका है. लगभग आठ लाख युवतियां इस आयु वर्ग में आती हैं. बताया गया कि ये अब निबंधन करा सकती है. जिनका निबंधन व वेरीफिकेशन का काम हो जायेगा. उन्हें भी 15 सितंबर को मिलनेवाली दूसरी किस्त के साथ 1000 रुपये की सम्मान राशि खातों में भेज दी जायेगी. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है. बताया गया कि इस आयु वर्ग पर सरकार के 560 करोड़ रुपये सालाना खर्च बढ़ जायेगा.
Jamshedpur. जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हितकू पंचायत के खुकड़ाडीह आंगनबाड़ी के समीप मैदान पर और जमशेदपुर प्रखंड के परसुडीह शंकरपुर के देवराज पैलेस में झामुमो कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जुगसलाई विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित हुए. दोनों ही कार्यक्रम में हेमंत सरकार के विकास कार्यों और विधायक मंगल कालिंदी द्वारा करवाये जा रहे जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य से प्रभावित होकर आदिवासी मुण्डा समाज के कार्यकारी अध्यक्ष संजय होरो अपने समर्थकों के साथ और काफ़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा.…
Patna.बिहार के बक्सर जिले में त्रिवेणीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच रविवार सुबह नयी दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस (20802) की ‘कपलिंग’ अचानक टूट गई, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने को बताया, “यह घटना सुबह करीब 11.08 बजे तुरीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई. उन्होंने बताया कि डाउन लाइन में त्रिवेणीगंज-रघुनाथपुर के बीच ट्रेन के इंजन से 13वें नंबर के डिब्बा ‘एस-7’ और इंजन से 14वें नंबर के डिब्बा ‘एस-6’ के बीच का ‘कपलिंग’ अचानक टूट गया. सीपीआरओ ने बताया कि इस…
Ranchi. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार पर ‘वोट’ की खातिर आबकारी कांस्टेबल भर्ती अभियान चलाने का आरोप लगाया। इस अभियान में 12 लोगों की जान चली गई. झारखंड के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव प्रभारी चौहान विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को यहां पहुंचे। राज्य में इस साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव होने हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘मुख्यमंत्री ने पांच लाख नौकरियों का वादा किया था, जबकि वह समझ चुके थे कि इसे…
