Author: News Desk

Kolkata.तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद जवाहर सरकार ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा कि उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता तथा राजनीति छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने आरजी कर अस्पताल की चिकित्सक से कथित बलात्कार व उसकी हत्या के मामले में राज्य सरकार द्वारा उठाये गए कदम को ‘‘अपर्याप्त और काफी देर से उठाया गया’’ बताया है. पत्र में, जवाहर सरकार ने कहा कि राज्य सरकार से उनका ‘‘मोहभंग’’ हो गया है, क्योंकि ऐसा लगता है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार और नेताओं के एक वर्ग के बल प्रयोग की रणनीति के…

Read More

जमशेदपुर के मानगो से साकची चलने वाले मिनी बस सुपर स्टार के कंडक्टर संजय सेन को जय माता दी मिनी बस के कंडक्टर और ड्राइवर ने पैसेंजर को लेकर आपसी विवाद में धक्का मारकर गिरा दिया, जिससे दिव्यांग संजय सन गम्भीर रूप से घायल हो गया. परिजनो ने उसे टाटा मुख्य अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर बताई. पैसे के अभाव में परिजनों ने उसे वेंटिलेटर लगे एंबुलेंस से रिम्स लेकर गए जहां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते-करते संजय का निधन हो गया . परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मामले की…

Read More

झारखंड, कल दिनांक 7 सितंबर 2024 को झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से की गई। राज्य कैबिनेट द्वारा दिनांक 6 सितंबर 2024 को पारित भारतीय प्रशासनिक सेवा (चयन द्वारा नियुक्ति) विनियम 1997 के अंतर्गत गैर राज्य असैनिक सेवा के पदों को उप समाहर्ता के पद की समकक्षता संबंधी अधिघोषणा से राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी आहत हैं। राज्य सरकार के इस निर्णय से संघ के पदाधिकारी में काफी रोष है। इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद भी झारखंड प्रशासनिक सेवा को प्रीमियर सेवा का दर्जा देते हुए उसका…

Read More

Patna. बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शनिवार देर रात जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें से अधिकांश विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) हैं. अधिसूचना के अनुसार, भोजपुर के जिलाधिकारी राज कुमार को बिहार राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (कॉम्फेड) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जबकि शिवहर के डीएम पंकज कुमार को शिक्षा विभाग में निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) पद पर नियुक्त किया गया है. अधिसूचना के मुताबिक, खान एवं…

Read More

New Delhi.उत्तर रेलवे ने पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के इस्तीफों को स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और दोनों खिलाड़ियों को जल्द से जल्द पदमुक्त किए जाने की संभावना है. रेलवे के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. पूनिया और फोगाट हाल में कांग्रेस में शामिल हुए। फोगाट को हरियाणा में जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया है. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘किसी रेलवे कर्मचारी द्वारा इस्तीफा देने के बाद तीन महीने की नोटिस अवधि के दौरान सेवा देने का प्रावधान इन दोनों खिलाड़ियों को…

Read More

Jamshedpur. कदमा भाटिया बस्ती गोस्वामी पथ में शनिवार को आजसू नेता व मंगल अखाड़ा के संचालक मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह ने नाबालिग और उसकी मां की डंडे से पिटायी कर दी. इस घटना में शुभा सरकार और पायल सरकार घायल हो गये. इस दौरान काफी हंगामा हुआ. मारपीट के बाद आस पास की महिलायें भी जुट गयी. उन्होंने इसका विरोध किया. इसी बीच मुन्ना सिंह के कुछ समर्थक भी पहुंचे. जिसके बाद पुन: विवाद गहरा गया. मामला शांत होने पर पायल सरकार और उसकी बेटी शुभा सरकार को परिजनों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. मारपीट का वीडियो वायरल हो गया…

Read More

Ranchi. रांची के अरगोड़ा थाने में सरयू राय सहित अन्य पर अपने पद का दुरुपयोग कर आहार पत्रिका के मुद्रण, प्रकाशन की आड़ में 3.38 करोड़ का अनुचित लाभ उठाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें सरयू राय के निजी सहायक सह आहार पत्रिका के कार्यकारी संपादक आनंद कुमार व धनबाद के तत्कालीन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुगौल शंकर, बाबा कंप्यूटर्स के मालिक रितेश गुप्ता और जेपीपीएल के निदेशक को नामजद आरोपी बनाया गया है. यह प्राथमिकी अरगोड़ा निवासी मनोज सिंह ने दर्ज करायी है. इधर, पूर्व मंत्री सरयू राय ने अरगोड़ा थाना में दर्ज एफआइआर पर प्रतिक्रिया…

Read More

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति (अनुसूचित जनजाति मोर्चा) का बोर्ड कार में लगा कर घूम रहे दो युवकों ने लालपुर थाना के दारोगा अजय कुमार दास की पिटाई कर दी. मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में रविरंजन लकड़ा और विनोद लकड़ा शामिल हैं. आरोपियों के नशे में होने की भी बात सामने आयी है. दर्ज केस के अनुसार, एएसआइ सुनील मुर्मू छह सितंबर की रात 10 बजे आरक्षी विजय कुमार के साथ गश्ती पर थे. वह पीसीआर में तैनात सुराई मुर्मू के साथ न्यूक्लियस मॉल के पास देर रात 1.10 बजे वाहन चेकिंग कर रहे…

Read More

JAMSHEDPUR. कदमा गणेश महोत्सव में संग-संग दिखे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी, सुबह में अर्जुन मुंडा और सरयू ने की पूजा, तो शाम में मंत्री बन्ना गुप्ता व सांसद विद्युत वरण महतो ने झूले का आनंद लिया. दरअसल, कदमा में श्री बाला गणपति विलास द्वारा आयोजित 106 वां गणेश महोत्सव का शुभारंभ गणेश चतुर्थी के प्रातः पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, उनकी पत्नी मीरा मुंडा एवं जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह तथा आरके सिन्हा के पूजा अर्चना से की. कार्यक्रम के दूसरे चरण में शनिवार की संध्या बेला पर मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद विद्युत वरण महतो तथा पूर्व…

Read More

Ranchi. झारखंड के 22 अंगीभूत महाविद्यालयों में संचालित बीएड पाठ्यक्रम और तीन सरकारी विवि में संचालित एमएड पाठ्यक्रम में अनुबंध पर कार्यरत शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली तैयार कर उन्हें नियमित किया जायेगा. साथ ही वेतन में भी एकरूपता लायी जायेगी. ये बातें राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहीं. श्री सोरेन ने यह आश्वासन शनिवार को उनके जमशेदपुर स्थित आवास पर मिलने पहुंचे झारखंड राज्य बीएड-एमएड प्राध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल को दिया. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ संजय भुइयां और उपाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव संयुक्त रूप से कर रहे थे.…

Read More