Kolkata. करोड़ों की बैंक धोखाधड़ी व वित्तीय अनियमितता की जांच के तहत इडी की छापेमारी में सॉल्टलेक के एक व्यवसायी के घर से सात किलो सोना मिला, जिसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है. व्यवसायी सोना को लेकर किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहा. व्यवसायी और उसके परिजनों से इडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं और उसके वित्तीय लेन-देन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है. यह छापेमारी शुक्रवार को शुरू की गयी थी, जो शनिवार को भी जारी रही.
Author: News Desk
Ranchi. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा ने झारखंड में आदिवासी बहुल इलाकों में डेमोग्राफी बदलने के आरोपों और इन क्षेत्रों में कथित घुसपैठ के लिए सीधे तौर पर गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेवार ठहराया है. वह शनिवार को भाकपा के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित राज्य कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यह सभी भाजपा के चुनावी हथकंडे हैं, जब चुनाव सिर पर है, तो यहां हिंदू-मुसलमान और घुसपैठ की बातें हो रही है. राजा ने कहा कि झारखंड में चुनाव को देखते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला उठाया जा रहा है.…
Ranchi. . झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षक) ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को न्याय मार्च निकाला. शिक्षक पुराना विधानसभा मैदान में एकत्र हुए. वहां से जुलूस की शक्ल में शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने निकले. लेकिन, रास्ते में पुलिस ने शिक्षकों को रोक दिया. इसके बाद शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री को अपनी मांगों से अवगत कराया. शिक्षा मंत्री ने एक सप्ताह बाद शिक्षकों को फिर वार्ता के लिए बुलाया. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल पारा शिक्षक सहायक आचार्य के पद पर सीधे समायोजन की मांग…
Ranchi.आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पूर्व में 30 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित होना था. अब इसकी अवधि बढ़ा कर 24 सितंबर कर दी गयी है. वहीं सीएम भी नौ सितंबर से अलग-अलग जिलों के जिलास्तरीय कैंप में शामिल होंगे. 24 सितंबर को साहिबंगज जिले के भोगनाडीह में आयोजित समापन समारोह में भी हिस्सा लेंगे. इस बाबत कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने सभी उपायुक्तों को पत्र लिख कर जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि कार्यक्रम की अपार सफलता एवं जिलों में पंचायतों की संख्या अधिक होने कारण इस कार्यक्रम को विस्तारित करते हुए अब इसे 30.08.2024 से…
Saraikela. पति से विवाद के बाद पत्नी प्रति झा (28) ने घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामला सीनी ओपी के सोहनडीह का है. घटना शनिवार सुबह की है. सूचना पर सीनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि पिंटू झा अपनी पत्नी प्रीति झा के साथ किराये के घर में रहता था. वह सीनी के कचरा फैक्ट्री में काम करता है. शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर पत्नी के साथ कहासुनी हो गयी. इसके बाद पिंटू झा अपनी…
Jamshedpur. टाटा स्टील में एस्पायरिंग इंजीनियरिंग प्रोग्राम के तहत होने वाली बहाली के लिए परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी गयी है. 10 से 12 सितंबर तक मॉक टेस्ट होगा. वहीं, 15 और 16 सितंबर तक ऑनलाइन परीक्षा होगी. इसके बाद दूसरे राउंड में अभ्यर्थी जा सकेंगे. टाटा स्टील कल्चर अप्रेसिएशन टेस्ट के लिए अभ्यर्थियों को तिथि मेल के जरिये भेजी जायेगी. फाइनल इंटरव्यू 19 और 20 अक्तूबर को होगा. इसमें अभ्यर्थियों को फिजिकल पेश होना होगा. एस्पायरिंग इंजीनियरिंग प्रोग्राम के तहत मैकेनिकल, प्रोडक्शन, इंडस्ट्रियल, मेकाट्रॉनिक्स की ऑनलाइन परीक्षा सुबह 8 से 10, दोपहर 12 से 2 और फिर…
Jamshedpur.टाटानगर स्टेशन में जन आहार रेस्टोरेंट के कर्मचारी ब्रजभूषण सिंह हत्याकांड में शनिवार को एडीजे तीन की अदालत ने आरोपी राकेश सिंह भदोरिया, बलराम सिंह कुशवाहा और विजेन्द्र सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. वहीं मुख्य आरोपी होटल का मैनेजर मो. अफजल अब भी फरार है. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह ने पैरवी की. घटना 20 जून 2013 की है. इस मामले में जीआरपी थाना के एएसआई महत्तिम राम के बयान पर होटल के मैनेजर मो. अफजल समेत अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जानकारी के अनुसार, ब्रजभूषण सिंह…
Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन असम दौरे के बाद शनिवार की देर रात जमशेदपुर लौटे. असम के दौरे में उनके साथ पत्नी व बेटा-बेटी भी साथ थे. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा गुवाहाटी में सपरिवार मां कामाख्या देवी के दर्शन कर झारखंडवासियों के लिए सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की. इसके साथ ही एक तस्वीर असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व उनके परिवार के गुवाहाटी पधारने पर पत्नी रिनीकी के साथ उनके आवभगत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.…
Jamshedpur. राजनीतिक फायदे के लिए कुछ लोग झारखंड को तोड़ने की कोशिश कर रहे है. राजनीतिक दल के बड़े नेताओं के द्वारा बिहारी समाज की तुलना बांग्लादेशी घुसपैठ से कर रहे है. इसके विरोध में बिहार-यूपी एकता मंच ने स्वाभिमान एकता यात्रा निकालने का निर्णय लिया है. यह जानकारी शनिवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजक सागर तिवारी ने दी. उन्होंने कहा कि यह यात्रा 22 सितंबर को बारीडीह चौक से एग्रिको मैदान तक निकाला जायेगा. उन्होंने कहा कि अपने स्वाभिमान के लिए पहली बार बिहार व यूपी के लोगों का महाजुटान होगा. इसको सफल बनाने…
Galudih. झारखंड के जल संसाधन व उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने शनिवार को गालूडीह क्षेत्र के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने बाघुड़िया, महुलिया, उलदा व बड़ाकुर्शी पंचायत के गांवों का दौरा कर 46.5 लाख की योजनाओं का सौगात दी. बड़ाकुर्शी के आमचुड़िया में आयोजित सभा में रामदास सोरेन ने कहा कि मुझे जो मंत्रालय मिला है, उसका अधिकतर काम कोल्हान में ही है. सुवर्णरेखा परियोजना की नहरों से किसानों के खेत तक पानी पहुंचेगा. जो काम अधूरे हैं, वे पूरे होंगे. सीएम ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे ईमानदारी से निभायेंगे. हेंदलजुड़ी में…
