Gua. गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुवा पहुंचेंगे. इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है. शनिवार को डीसी कुलदीप चौधरी ने वरीय पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा समेत व्यवस्था का निरीक्षण किया. वहीं, पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. सभी पुलिस पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिये गये. उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गुवा में आगमन हेलीकॉप्टर से दोपहर 1:00 बजे होगा. उसके बाद मुख्यमंत्री सीधे श्रद्धांजलि सभा में पहुंचेंगे. गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं का जानकारी देंगे. मुख्यमंत्री…
Author: News Desk
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अपराध कितना भी गंभीर क्यों न हो, अगर जांच एजेंसी गिरफ्तारी के दौरान सही प्रक्रिया का पालन नहीं करती है, तो आरोपी को रिहा किया जाना चाहिए. जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने भूषण स्टील के मालिक नीरज सिंघल की जमानत याचिका पर अपने फैसले में यह बात कही. पीठ ने सिंघल को रिहा करने का आदेश दिया. हालांकि कोर्ट ने माना कि सिंघल पर लगे आरोप गंभीर हैं और इन आरोपों को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि इनसे अर्थव्यवस्था पर असर पड़ता है…
Chaibasa. उपभोक्ता आयोग न्यायालय ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) क्रेडिट कार्ड को दोषी करार देते हुए अहम फैसला सुनाया है. न्यायालय ने बैंक के एसबीआइ क्रेडिट कार्ड को 1,50,000 रुपये की क्षतिपूर्ति के साथ 25,000 रुपये का कानूनी खर्च व 25,000 रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति भरपाई करने का आदेश दिया है. दरअसल, सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट सच्चिदानंद मिश्रा ने वर्ष 2018 को उपभोक्ता आयोग के न्यायालय में शिकायत दर्ज करायी थी. मामले की शुरुआत तब हुई, जब डिप्टी कमांडेंट को एक क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के बावजूद कार्ड प्राप्त नहीं हुआ, लेकिन उन्हें एसबीआई क्रेडिट कार्ड द्वारा बकाया…
जुगसलाई गोलच्क्कर से आदित्यपुर मोड़ तक सड़क के दोनों ओर घंटों लगा रहा जाम सीसीटीवी फुटेज से वाहन की पहचान कर चालक को गिरफ्तार करने की मांग जमशेदपुर. बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सिग्नल के पास शुक्रवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. मृतकों की पहचान जुगसलाई बलदेव बस्ती निवासी कार्तिक नंदी और आकाश नंदी के रूप में हुई है. दोनों सगे भाई थे. घटना के बाद शनिवार को परिजन बिष्टुपुर थाना पहुंचे और वाहन की पहचान कर चालक की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर…
Jamshedpur. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष केशव महतो कमलेश नौ सितंबर को कोल्हान प्रमंडल का दौरा करेंगे. कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 9 सितम्बर को एसिया भवन में संवाद आपके साथ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने आदित्यपुर पहुचेंगे. यह जानकरी कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का सरायकेला-खरसावां जिला का दौरा ऐतिहासिक होगा. जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में संवाद आपके साथ कार्यक्रम के तहत जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से प्रदेश अध्यक्ष संवाद स्थापित करेंगे.…
Bhuneshwar.टाटा पावर के नेतृत्व वाली ओडिशा डिस्कॉम ने स्थानीय ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं को 11,481 करोड़ रुपये के ठेके दिए हैं. एक अधिकारी ने कहा कि टाटा पावर और ओडिशा सरकार के बीच संयुक्त उपक्रम ने राज्य के बिजली वितरण परिचालन को अपने हाथ में लेने के बाद से पिछले तीन वर्षों में स्थानीय एमएसएमई को 8,690 करोड़ रुपये और डिस्कॉम द्वारा गैर-एमएसएमई को 2,791 करोड़ रुपये के ऑर्डर दिए हैं. ये ठेके सामग्री और सेवाओं जैसी दो प्रमुख श्रेणियों में हैं, तथा स्थानीय ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं को दिए गए हैं. अधिकारी ने बताया कि ओडिशा डिस्कॉम- टीपी सेंट्रल, टीपी साउथर्न,…
Jabalpur. मध्य प्रदेश में जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे शनिवार सुबह पटरी से उतर गए. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 5.40 बजे हुई इस दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ. अधिकारी के अनुसार, मरम्मत का काम जारी है और घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है. जबलपुर स्टेशन पश्चिम-मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) क्षेत्र के अंतरगत आता है. अधिकारी ने बताया, “इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22191) के दो डिब्बे उस समय पटरी से उतर गए, जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह के पास पहुंच रही थी. अधिकारी…
जमशेदपुर : ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने शनिवार को बागबेड़ा के श्रीश्री बोलबम दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल का भूमि पूजन किया. मौके पर अतिथियों में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सह सांसद प्रतिनिधि उपेंद्रनाथ सरदार, पूर्व जिला पाषर्द किशोर यादव, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुमार, समाजसेवी रणवीर सिंह, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह भी मौजूद थे. यहां पर दुर्गा पूजा का आयोजन वर्ष 1985 से ही किया जा रहा है और प्रत्येक साल काल्पनिक और मॉडल पूजा पंडाल बनाया जाता है.…
Jamshedpur. बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसका असर शनिवार को राज्य के पश्चिमी (पलामू प्रमंडल) और दक्षिणी (कोल्हान) भाग में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. रविवार को कोल्हान वाले हिस्से में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. सोमवार और मंगलवार को उत्तर-मध्य (राजधानी और आसपास) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को कोल्हान तथा राजधानी और आसपास के कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. इसके बाद निम्न दबाव का असर कम हो सकता है.…
Mumbai. बैंक एक महीने में 25 वर्ष से कम आयु के स्नातकों को ‘अप्रेन्टिस’ के रूप में भर्ती करने पर विचार कर रहे हैं. उद्योग लॉबी समूह भारतीय बैंक संघ के मुख्य कार्यकारी सुनील मेहता ने शुक्रवार को कहा कि बैंक ऐसे इन्टर्न को 5,000 रुपये प्रति माह का मानदेय देंगे, जिन्हें कार्यकाल के दौरान विशिष्ट कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह कदम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट घोषणा के बाद उठाया गया है, जिसके तहत सरकार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को शीर्ष 500 कंपनियों में प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) प्रदान करने का लक्ष्य रख रही है. योजना…
