Garhwa. चिनिया थाना क्षेत्र के चपकली गांव के नावानगर टोला में गुरुवार रात मिट्टी के घर में जमीन पर सो रहे आदिम जनजाति के चार बच्चों को सांप ने डंस लिया. तीन बच्चों की मौत हो गयी, जबकि एक की हालत गंभीर है. मरनेवालों में पन्नालाल कोरवा (15, पिता-बंधु कोरवा), कंचन कुमारी (आठ, पिता-राललाल कोरवा), बेगी कुमार (10, पिता-सूरजदेव कोरवा) शामिल हैं. वहीं, रामलाल कोरवा की छह साल की बेटी रखिया कुमारी की हालत गंभीर है. मृतकों में बेगी कुमारी धुरकी थाना के परासपानी गांव की रहनेवाली थी. वह चपकली में अपने नाना रामलाल कोरवा के यहां आयी हुई थी.…
Author: News Desk
योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, फिर गोपाल मैदान में सभा Jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 सितंबर को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में दोपहर तीन बजे से सभा होगी. इसके पहले पीएम टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. साथ ही, 21 हजार करोड़ की कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को बिष्टुपुर तुलसी भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने गोपाल मैदान में तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि पीएम सोनारी हवाई अड्डा से सीधे टाटानगर रेलवे स्टेशन जायेंगे, जहां सरकारी कार्यक्रम में…
Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के आदित्यपुर स्टेशन में खड़गपुर- आदित्यपुर तीसरी लाइन को जोड़ने के लिये प्री-एनआई व एनआई का महत्वपूर्ण काम होगा. जिससे आदित्यपुर में 7 से 15 सितंबर तक 9 दिनों तक प्री-एनआई और 16 से 28 सितंबर तक 12 दिनों तक प्री-एनआई एवं 28 सितंबर को एनआई का काम होगा. इस दौरान आदित्यपुर में ट्राफिक सह पावर ब्लॉक लिया जायेगा. जिससे ट्रेनें प्रभावित रहेगी. एनआइ को लेकर दपू रेलवे ने 16 जोड़ी ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में रद्द की है. वहीं 5 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से व 4 जोड़ी ट्रेनों को शॉट टर्मिनेट और 15 ट्रेनों…
Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड सरकार ने खजाना खोल दिया है. शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 63 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी. झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कैबिनेट में ऐतिहासिक निर्णय लिये गये हैं. प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जनता के लिए काम करती है. हमारी सरकार गरीब-गुरबों और मजदूरों-किसानों के प्रति संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है. आज हर वर्ग खुश है. झारखंड सरकार की कैबिनेट ने 18 साल से ऊपर ही महिलाओं को भी मंईयां सम्मान योजना…
Jamshedpur. उलीडीह के शंकोसाई में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां मकान मालिक के बेटे पर नाबालिग किरायेदार के साध दुष्कर्म का आरोप है. शिकायत मिलने के बाद उलीडीह थाना की पुलिस ने मकान मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है. दरअसल, काफी दिनों से आरोपी नाबालिग से दुष्कर्म कर रहा था. डर से नाबालिग लड़की ने इसकी जानकारी घरवालों को नहीं दी. गुरुवार को लड़की की तबीयत बिगड़ने पर घरवाले एमजीएम ले गये. जहां लड़की ने एक मृत शिशु को जन्म दिया. इसके बाद लड़की के घरवालों ने…
Jamshedpur. मानगो से साकची के बीच बनने वाले फ्लाइओवर के पिलर संख्या 30 की नींव कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि मानगो फ्लाइओवर 461 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा. इसमें 42 पीलर होंगे. प्रथम चरण में 252 करोड़ रुपये खर्च होंगे. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि उनके कार्यकाल में एक तरफ फ्लाइओवर निर्माण कार्य शुरू हुआ. दूसरी तरफ साकची स्थित एमजीएम अस्पताल नये सिरे से बन रहा है. विश्वस्तरीय अंतरराज्यीय स्तर का बस स्टैंड बनने की प्रक्रिया प्रगति पर…
Jamshedpur . टाटा मोटर्स प्लांट के कर्मचारियों को सालना बोनस 20 प्रतिशत देने की मांग की गयी है. टेल्को वर्कर्स यूनियन के महासचिव प्रकाश कुमार, वाइस प्रेसिडेंट आकाश दुबे ने प्लांट हेड को पत्र भेज कर यह मांग रखी है. पत्र की प्रतिलिपि श्रमायुक्त को भी भेजी है. श्रम अधीक्षक ने इस मामले में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड को पत्र देकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवगत कराने को कहा है. प्रकाश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत से कंपनी घाटे से ऊबर चुकी है. कंपनी के विकास और सफलता के लिए कर्मचारियों का अथक प्रयास है. 20 प्रतिशत…
काजू मैदान डोबो में आयुक्त, DIG, उपायुक्त, एसएसपी ने लिया जायजा कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा, पार्किंग, यातायात आदि पर विचार विमर्श चांडिल. सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल प्रखंड के काजू मैदान डोबो में आगामी 10 सितम्बर 2024 को झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का आगमन प्रस्तावित है. काजू मैदान में आयोजित आपकी-योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों तथा स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आज प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान श्री हरि कुमार केसरी, DIG कोल्हान श्री मनोज रतन चौथे के…
जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के महानंद बस्ती में गोली चलाने और गोली लगने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है. यह जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने शुक्रवार को पुलिस ऑफिस में पत्रकारों को दी. घटना 3 सितंबर की रात की है. घटना की रात अमित चौधरी उर्फ बापी चौधरी ने सोनू कुमार उर्फ सोनू स्वांसी को गोली मारी थी. उस दिन गोली किसी और को मारने की योजना बनी थी. घटना के बाद से ही दोनों फरार हो गए थे. जांच के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. अमित व सोनू के…
जमशेदपुर. मानगो के गैंगस्टर अमरनाथ सिंह के बड़ा भाई शक्तिनाथ सिंह की हत्या में पुलिस में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को एसएसपी किशोर कौशल ने पत्रकारों के सामने हत्याकांड के कारणों का खुलासा किया. एसएसपी ने बताया कि यह हत्याकांड जमीन विवाद को लेकर किया गया है. इसमें पांच अपराधियों को पकड़ा गया है जबकि इसमें शामिल कई अन्य लोग फरार है. गिरफ्तार आरोपियों में मानगो कृष्णा नगर रोड नंबर 4 का रहने वाला कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह के अलावा भूमिज उर्फ मंटू सिंह सरदार, मानगो कृष्णानगर रोड नंबर 3 का काली उर्फ चिरंजीत कुमार मोदक, मानगो पोस्ट…
