Chakardharpur. सोनुआ के नुवागांव में गुरुपार दोपहर 3 बजे अचानक हुए बज्रपात से सत्यनारायण प्रधान (47) की मौत हो गयी, जबकि उसकी पुत्री राजश्री प्रधान (10) गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में इलाज में लिए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. यहां चिकित्सकों ने सत्यनारायण प्रधान को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पुत्री को सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक राजश्री प्रधान प्राथमिक विद्यालय नुवागांव में कक्षा चार की छात्रा है. गुरुवार को नुवागांव स्कूल में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम था. स्कूल से छुट्टी होने…
Author: News Desk
Jamshedpur. जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव आगामी आठ सितंबर को होना है. गुरुवार को चुनाव को लेकर गोलमुरी पुलिस केंद्र और सिदगोड़ा जैप 6 में प्रत्याशियों ने नामांकन किया. गुरुवार की अपराहन एक बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन चला. इस दौरान जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव में वर्तमान में तीन गुट आमने सामने हैं. तो जैप 6 शाखा में दो गुट आमने सामने हैं. शुक्रवार की सुबह 9 बजे से एक बजे तक नामांकन वापसी का समय निर्धारित किया गया है. एक बजे के बाद प्रत्याशियों के नामांकन पत्र का स्कूटनी किया जायेगा. सात सितंबर को…
Ranchi. कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. गुरुवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्षों ने प्रदेश नेतृत्व को प्रत्याशियों की सूची सौंप दी है. जिलाध्यक्षों की ओर से एक विधानसभा के लिए पांच से छह नाम दिये गये हैं. जिलाध्यक्षों के पास कई सीटों पर दर्जनों आवेदन आये थे. प्रदेश नेतृत्व का निर्देश था कि जिलाध्यक्ष सूची को शॉर्ट लिस्ट और योग्य प्रत्याशियों का नाम प्रदेश को दे. इसमें प्रत्याशियों के सांगठनिक कामकाज, पार्टी के प्रति निष्ठा, क्षेत्र में पकड़ और सामाजिक समीकरण का ख्याल रखते हुए नाम मांगे गये थे. पार्टी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक…
Kandra. सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा में राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय नरेंद्र नगर में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें केक भी मंगवाया गया था. समारोह के बाद केक का वितरण बच्चों के बीच किया गया. इस केक को खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. इनमें से 7 बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया. एमजीएम अस्पताल में सभी बच्चों का इलाज चल रहा है. घटना गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. शिक्षक दिवस का केक खाने के बाद बच्चे बीमार पड़ने लगे, तो पूरे…
Jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को रांची आयेंगे. इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर जायेंगे. यहां पर वह दक्षिण-पूर्व रेल के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. साथ ही तीन वंदे भारत ट्रेन का हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे. इसमें टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, टाटा-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस व देवघर-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है. प्रधानमंत्री जमशेदपुर से देवघर-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेल की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. इधर प्रदेश भाजपा जमशेदपुर में ही प्रधानमंत्री की सभा आयोजित कराने को लेकर तैयारी में जुट गयी है. पार्टी गोपाल…
Ranchi. राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों (इडब्ल्यूएस) के लिए निर्गत किये जानेवाले आय एवं परिसंपत्ति प्रमाण पत्र की वैद्यता एक वित्तीय वर्ष के लिए ही होगी. इडब्लूएस वर्ग के नागरिकों के लिए आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्गत आय एवं परिसंपत्ति प्रमाण पत्र की मान्यता एक कैलेंडर वर्ष यानी एक जनवरी से 31 दिसंबर तक के लिए मान्य होता था. जबकि, इस प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए आवेदक द्वारा दिये जाने वाले घोषणा पत्र में आय एवं वित्तीय वर्ष के रूप में निर्धारित है. लेकिन, भारत सरकार के अधीन सेवाओं…
New Delhi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को शिक्षक दिवस पर नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले देशभर से 50 शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024’ से सम्मानित किया. इस दौरान झारखंड के बोकारो जिला के प्लस टू हाइस्कूल चंदनकियारी की संस्कृत की शिक्षिका डॉ आशा रानी भी सम्मानित की गयीं. वह संस्कृत श्लोक और गीतों के माध्यम से शिक्षा प्रदान करती हैं और आइसीटी का प्रयोग कर संस्कृत को लोकप्रिय बनाने में जुटी हैं. विद्यार्थियों को संस्कृत विषय में दक्ष बनाने के लिए डॉ आशा रानी ने चुनौतियों को अपनाकर स्थानीय भाषाओं में…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया है कि बीएड डिग्री प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की नियुक्ति की योग्यता नहीं है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें बीएड डिग्रीधारक उम्मीदवारों की प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के रूप में की गयी नियुक्ति को रद्द कर दिया गया था. पिछले साल जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने अपने फैसले में कहा था कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद- 21ए और शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत भारत में प्राथमिक शिक्षा के मौलिक अधिकार में न केवल 14 वर्ष से…
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयासरत है.इस क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस के कई वरीय नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं. भाजपा आला कमान भाजपा के कई निष्क्रिय हो गए वरीय नेता एवं सहयोगी दल को भी सक्रिय करने में जुटे हुए हैं, ताकि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके. आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए गीता कोड़ा से लेकर चंपई सोरेन तक को अपने पाले में लाने में…
Jamshedpur. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का सोनारी हवाई अड्डा पर स्वागत किया गया. बस्ती विकास के अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल का स्वागत किया. पांच दिवसीय प्रवास पर शहर पहुंचे राज्यपाल रघुवर दास कई स्थानीय कार्यकर्मों में शामिल होंगे. श्री दास ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर सभी का कुशल क्षेम जाना. इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुशांता पांडा, राकेश सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
