Author: News Desk

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया है कि बीएड डिग्री प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की नियुक्ति की योग्यता नहीं है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें बीएड डिग्रीधारक उम्मीदवारों की प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के रूप में की गयी नियुक्ति को रद्द कर दिया गया था. पिछले साल जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने अपने फैसले में कहा था कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद- 21ए और शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत भारत में प्राथमिक शिक्षा के मौलिक अधिकार में न केवल 14 वर्ष से…

Read More

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयासरत है.इस क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस के कई वरीय नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं. भाजपा आला कमान भाजपा के कई निष्क्रिय हो गए वरीय नेता एवं सहयोगी दल को भी सक्रिय करने में जुटे हुए हैं, ताकि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके. आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए गीता कोड़ा से लेकर चंपई सोरेन तक को अपने पाले में लाने में…

Read More

Jamshedpur. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का सोनारी हवाई अड्डा पर स्वागत किया गया. बस्ती विकास के अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल का स्वागत किया. पांच दिवसीय प्रवास पर शहर पहुंचे राज्यपाल रघुवर दास कई स्थानीय कार्यकर्मों में शामिल होंगे. श्री दास ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर सभी का कुशल क्षेम जाना. इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुशांता पांडा, राकेश सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

Read More

Jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन से जमशेदपुर-पटना और जमशेदपुर-बरहमपुर (ओडिशा) के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ ही दो और वंदे भारत को भी हरी झंडी देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर से संताल परगना को दो वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा देंगे. प्रधानमंत्री यहां से बैद्यनाथधाम-काशी विश्वनाथ और दुमका-रांची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. प्रस्तावित दुमका-रांची वंदे भारत ट्रेन देवघर और मधुपुर से न्यू गिरिडीह स्टेशन होते हुए जमुआ, राजधनवार, कोडरमा, बरही व हजारीबाग होते हुए रांची जायेगी. इस ट्रेन की समय सारणी भी जल्द जारी…

Read More

बेटा नवीन जिंदल BJP से हैं सांसद New Delhi..हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट सामने आते ही पार्टी में बगावत शुरू हो गई है. देश की चौथी सबसे अमीर महिला पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने भी बगावत कर दी है. उन्होंने हिसार से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. हिसार से भाजपा ने डॉ कमल गुप्ता को मैदान में उतारा है. सावित्री जिंदल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है. वह मार्च में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुई थीं. उनके बेटे एवं उद्योगपति नवीन जिंदल भाजपा से सांसद हैं. सावित्री जिंदल भारत…

Read More

Ranchi. उत्पाद सिपाही की बहाली के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा छह केंद्रों पर 10 सितंबर से शुरू होगी. यह जानकारी एडीजी मुख्यालय आरके मल्लिक ने दी. उन्होंने कहा कि पलामू के चियांकी हवाई अड्डा स्थित केंद्र पर अब शेष शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं होगी. इस केंद्र के शेष अभ्यर्थियों, जिनकी परीक्षा तीन से नौ सितंबर 2024 तक होनी थी, वह अब बाकी के छह चयन पर्षद के केंद्रों पर ली जायेगी. यह परीक्षा 19-20 सितंबर तक होगी. क्योंकि 14 से 17 सितंबर तक अवकाश है. पलामू केंद्र के सभी अभ्यर्थियों के लिए नया एडमिट कार्ड झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी)…

Read More

Tamar. तमाड़ स्थित दिउड़ी मंदिर ट्रस्ट के गठन के विरोध में गुरुवार को तड़के दिउड़ी गांव के सैकड़ों ग्रामीण गोलबंद होकर सड़क पर उतर आये. अहले सुबह 4 बजे से ही ग्रामीण मंदिर परिसर में जमा होने लगे थे. करीब 5 बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया. इसके साथ ही मंदिर में पूजा-पाठ बंद हो गया. श्रद्धालु भी मां दिउड़ी के दर्शन और पूजा-पाठ नहीं कर पाये. ताला जड़े जाने की सूचना मिलने पर हिंदू राष्ट्र सेना के तमाड़ मंडल अध्यक्ष गौरव गांगुली भी सैकड़ों लोगों के साथ मंदिर परिसर पहुंच गये और तालाबंदी…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. यहां 35 से अधिक लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम की ठगी की गयी है. ठगी में टिनप्लेट कंपनी और अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल हैं. टाटा स्टील प्रबंधन ने बिष्टुपुर थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. टाटा स्टील हेड क्वार्टर के एरिया मैनेजर ब्रांड प्रोटेक्शन ध्रुवोज्योति साहा ने बिष्टुपुर थाना में उत्तर प्रदेश निवासी शुभम कुमार, टिनप्लेट अस्पताल कर्मचारी गोलमुरी टुइलाडूंगरी निवासी मो. जावेद, साकची ह्यूमपाइप रोड निवासी अमरनाथ गोराई, भालूबासा टीचर्स कॉलोनी निवासी अरविंद…

Read More

Saraikela. चौका थाना क्षेत्र में चौका-कांड्रा सड़क पर बानसा में गैस सिलिंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. घटना बुधवार देर रात की है. मृतकों की पहचान नतूनहीह गांव निवासी 18 वर्षीय आकाश सिंह सरदार और 19 वर्षीय सुफल सिंह सरदार के रूप में हुई. पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना से नतूनडीह गांव में मातम पसर गया है. थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि गैस सिलिंडर लदे ट्रक को जब्त किया गया है. चालक फरार हो गया है. मामले की जांच…

Read More

Jamshedpur. सुंदरनगर क्षेत्र के केड़ो स्थित सिदो-कान्हू मेमोरियल हाईस्कूल में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी मौजूद थे. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्ण की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि समाज को नवनिर्माण करने में एक शिक्षक की अहम भूमिका होती है. शिक्षक समाज के शिल्पकार व मार्गदर्शक होते हैं. शिक्षक ज्ञान का दान देकर समाज में शिक्षा का दीपक जलाने का काम करते हैं. विधायक ने बच्चों को शिक्षकों का सम्मान करने की बात कही. वहीं विधायक मंगल…

Read More