Author: News Desk

Jamshedpur. टाटा से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ट्रायल रन की तारीख आ गयी है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने कहा है कि टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन 10 सितंबर को होगा. इस दिन ट्रेन टाटानगर से खुलेगी और उसी दिन पटना से टाटानगर लौट भी आएगी. ट्रेन के रैक जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन से 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया है कि यह ट्रेन टाटा से पटना की यात्रा 7 घंटे में पूरी करेगी. टाटा…

Read More

Ranchi: झारखंड के वकीलों को राज्य सरकार बड़ी आर्थिक सहायता देगी. वकीलों के कल्याण के लिए राज्य सरकार ने यह तय किया है. राज्य के सभी वकीलों और उनके पारिवारिक सदस्यों का पांच लाख रुपए तक का इलाज का खर्च सरकार उठाएगी. साथ ही नए वकीलों को मिलने वाले सहयोग राशि को बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रति महीने किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन से विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है. इस निर्णय का फायदा राज्य के तीस हजार से ज़्यादा वकीलों को मिलेगा.झारखंड राज्य के अधिवक्ताओं एवं उनके परिवार के इलाज पांच…

Read More

Chakradharpur. पुरी से ऋषिकेश जा रही उत्कल एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक दिव्यांग महिला के साथ जबरदस्ती पेन्ट्रीकार कर्मी रामजीत ने अप्राकृतिक यौनाचार किया. आरोपी को यात्रियों ने पकड़कर चक्रधरपुर जीआरपी के हवाले कर दिया. जीआरपी अधिकारी आरोपी से पूछताछ व मामले की जांच कर रहे हैं. दरअसल, दिव्यांग महिला अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से पुरी से ऋषिकेश जाने वाली कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस में सवार हुई थी. ट्रेन जब कटक जंक्शन से खुलकर जाजपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो महिला ट्रेन के टॉयलेट में जा रही थी. इसी दौरान ट्रेन के टॉयलेट के…

Read More

Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ अतीत में रहे अपने गठबंधन को ‘गलती’ बताते हुए शुक्रवार को कहा कि यह चूक उनसे दो बार हुई, लेकिन अब और नहीं होगी. जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष कुमार ने एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की जहां उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ मंच साझा किया. जद (यू) अध्यक्ष ने भाजपा के साथ अपने संबंधों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘हमारे संबंध 1990 के दशक से हैं. बिहार में जितना अच्छा काम…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘कमल’ का इस्तेमाल पार्टी चिह्न के रूप में करने से रोकने के अनुरोध संबंधी याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी. इस बात पर गौर करते हुए कि याचिका प्रचार के लिए दायर की गई है, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी वराले की पीठ ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें मुकदमा खारिज कर दिया गया था. पीठ ने कहा, ‘आप अपने लिए प्रसिद्धि चाहते हैं। याचिका देखिए, आपने किस तरह की राहत का दावा किया है? याचिका खारिज की जाती है. सुप्रीम कोर्ट…

Read More

New Delhi. हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया. यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल, पार्टी के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सूरजभान और अन्य नेताओं की मौजूदगी में दोनों पहलवान कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस में शामिल होने के बाद फोगाट ने कहा, ‘‘बुरे समय में पता चलता है कि कौन अपना है। जब हमें सड़कों पर घसीटा जा रहा था, तब भाजपा को छोड़कर सभी विपक्षी दलों ने साथ दिया. उन्होंने कहा कि वह आज…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य के साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा व जामताड़ा आदि इलाकों में अवैध प्रवासियों (बांग्लादेशी घुसपैठिये) के घुसने के कारण जनसंख्या में हो रहे बदलाव को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान वर्चुअल रूप से जुड़े सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया (एसजीआइ) तुषार मेहता ने माैखिक रूप से कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवेश की अलार्मिंग स्थिति है. यह काफी संवेदनशील मामला है. घुसपैठिये झारखंड के रास्ते देश के अन्य राज्यों में भी प्रवेश कर वहां की आबादी…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ऑनर एसोसिएशन ने किराया वृद्धि की मांग को लेकर 13 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है. हड़ताल के दौरान ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्य बंगाल, ओडिशा व झारखंड में चक्का जाम करेंगे. खनन के कार्य में लगी गाड़ियों को पूरी तरह से रोकेंगे. हड़ताल के कारण 12-15 हजार गाड़ियों का चक्का थम जायेगा, जिनमें जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट नगर से चलने वाली 2200 बड़ी गाड़ियां भी शामिल होंगी. जमशेदपुर की गाड़ियों को 400 रुपये प्रति टन कम किराया माल ढुलाई के एवज में दिया जा रहा है. एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह सीरे ने…

Read More

Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन ने टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानित किया. इसमें 19 सेवानिवृत कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया. इसके अलावा सम्मान स्वरुप एक एक गिफ्ट कूपन भी भेंट की गई. टाटा वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत कर्मचारीयों के लिए  आयोजित सम्मान सभा का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहवनाज आलम ने की. इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु मौजूद थे. संजीव कुमार चौधरी ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों से एक एक कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए यूनियन द्वारा किये गये…

Read More

Chakardharpur. सोनुआ के नुवागांव में गुरुपार दोपहर 3 बजे अचानक हुए बज्रपात से सत्यनारायण प्रधान (47) की मौत हो गयी, जबकि उसकी पुत्री राजश्री प्रधान (10) गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में इलाज में लिए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. यहां चिकित्सकों ने सत्यनारायण प्रधान को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पुत्री को सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक राजश्री प्रधान प्राथमिक विद्यालय नुवागांव में कक्षा चार की छात्रा है. गुरुवार को नुवागांव स्कूल में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम था. स्कूल से छुट्टी होने…

Read More