Chaibasa. क्योंझर जिला के जोड़ा थाना के वार्ड संख्या-13 स्थित मुंडासाही में भोले भाले आदिवासी हो समुदाय के लोगों को धर्म परिवर्तन कराते स्थानीय लोगों ने एक दंपती को पकड़ लिया. दोनों को जोड़ा थाने को सौंप दिया. यहां दोनों से उनका नाम और गांव का नाम पूछा गया. इसपर दोनों ने अपने आप को आदिवासी हो समाज का बताया. बताया कि साउथ की संस्था के लिए दोनों काम कर रहे हैं. पुलिस ने दंपती को चेतावनी देकर छोड़ दिया. जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर क्षेत्र निवासी दंपती दो माह से जोड़ा में रहकर आर्थिक रूप से कमजोर…
Author: News Desk
Jamshedpur. टाटानगर रेल पुलिस की डीएसपी जयश्री कुजूर के निर्देश पर रेल पुलिस टीम ने हल्दिया-आनंद बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार को छापेमारी कर 20 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये लोगों का नाम छोटकी राव, आरती देवी और सुरेश कुमार है. आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि गांजा को बाराद्वारी के रहने वाला गोकुल उर्फ नीलू ने भेजा है. घटना प्लेटफार्म नंबर 3 की है. ट्रेन में छापेमारी के दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. इस दौरान ट्रेन को काफी देर तक स्टेशन के प्लेटफार्म पर ही रोककर…
Jamshedpur. सोनारी स्थित शहीद निर्मल महतो भवन में रविवार को आदिवासी कुड़मी समाज की एक दिवसीय बैठक केंद्रीय अध्यक्ष-शशांक शेखर महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बतौर मुख्य वक्ता आदिवासी कुड़मी समाज के संयोजक अजीत प्रसाद महतो मौजूद थे. उन्होंने कहा कि कुड़मी समाज अपना जाति सत्ता, अस्तित्व, पहचान व संवैधानिक अधिकार की लड़ाई लंबे समय से लड़ रहा है, इसलिए कुड़मी समाज उसी पार्टी को अपना समर्थन देगा, जो कुड़मी को एसटी सूची में शामिल कराने, कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने व सरना धर्म को कोड को मान्यता देने में अपना समर्थन व सहयोग प्रदान…
Jamshedpur.कदमा भाटिया बस्ती गोस्वामी पथ में शनिवार को महिला और उसकी बेटी की डंडे से पिटायी के मामले में आजसू नेता मुन्ना सिंह के खिलाफ कदमा थाना में के दर्ज किया गया है. पिटायी से घायल शुभा सरदार ने मुन्ना सिंह व अन्य के खिलाफ आदिवासी महिला के साथ मारपीट व गाली गलौज कर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. रविवार को आजसू नेता मुन्ना सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झामुमो युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष बबन राय के नेतृत्व में झामुमो नेता कदमा थाना पहुंचे. बबन राय ने आजसू नेता मुन्ना सिंह की…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को 5 करोड़ 60 लाख 67 हजार 626 रुपये की कुल 185 विकास योजनाओं का रविवार को नारियल फोड़ शिलान्यास किया. इनमें मानगो नगर निगम क्षेत्र की 138 जबकि जमशेदपुर अक्षेस अन्तर्गत 47 योजनाएं हैं. 138 योजनाओं की लागत 3 करोड़ 23 लाख 71 हजार 426 रुपये है. दूसरी ओर, 47 योजनाओं पर कुल 2 करोड़ 36 लाख 96 हजार 200 रुपए खर्च होंगे. कार्यक्रम में जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार सहित विधायक प्रतिनिधि प्रभात ठाकुर, मनोज झा, बबुआ झा, कैलाश…
Jamshedpur. जमशेदपुर कल्याण समिति के शंभू चौधरी ने बिष्टुपुर माइकल जॉन प्रेक्षागृह में सम्मेलन कर ‘जमशेदपुर पश्चिम की जनता मांगे हिसाब’ के नाम से अभियान की शुरुआत की. रविवार को जमशेदपुर कल्याण समिति मिशन 2024 जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के पदाधिकारियों का सम्मेलन सह चुनाव के बहाने शंभू चौधरी ने शक्ति प्रदर्शन कर विधानसभा चुनाव में जनता से समर्थन मांगा. मौके पर शंभू चौधरी मंत्री बन्ना गुप्ता पर जमकर बरसे. अपने संबोधन में कहा कि स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता ने पांच सालों तक जनता को केवल ठगने का काम किया. अब चुनाव नजदीक आने पर पिलर का शिलान्यास कर रहे हैं.…
Ranchi. जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक नौ सितंबर को दिन के 11 बजे पुराने विधानसभा सभागार में बुलायी गयी है. इसमें जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा मुख्य अतिथि रहेंगे. बैठक में हिस्सा लेने को लेकर जदयू के प्रदेश प्रभारी व बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ अशोक चौधरी रविवार को रांची पहुंचे. उन्होंने रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह में चादरपोशी की. साथ ही झारखंड की खुशहाली की दुआ की. इस दौरान बेलहर के विधायक एवं जदयू के सह प्रभारी मनोज यादव, जदयू नेता मधुकर सिंह, सागर कुमार, अखिलेश राय एवं…
Ranchi. ‘ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन’ (आजसू) पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने रविवार को हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘राजकोष का इस्तेमाल’ करने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं करके राज्य के युवाओं और महिलाओं को धोखा दिया है. रांची के प्रभात तारा मैदान में ‘झारखंड नवनिर्माण संकल्प रैली’ को संबोधित करते हुए महतो ने आरोप लगाया, ‘सरकार राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए विभिन्न योजनाओं के नाम पर अपने खजाने का इस्तेमाल कर रही है.’ रैली में…
Ranchi. रातू थाना क्षेत्र के गोविंदनगर के समीप रविवार की दोपहर तेज रफ्तार एसयूवी ने पैदल चल रहे तीन लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गयी, जबकि 12 साल का बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है. मृतकों में तिलता निवासी गोपीचंद शाह (75) और उनकी पत्नी राजमणी देवी (70) शामिल हैं. वहीं उनके 12 साल के नाती प्रियांशु की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सीएचसी में डॉ सुजीत कश्यप ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया है. मृतक के पुत्र राजेश कुमार ने रातू…
Ranchi. तमाड़ स्थित दिउड़ी गांव के ग्रामीण रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. हालांकि, मुख्यमंत्री से ग्रामीणों की मुलाकात नहीं हो पायी. ग्रामीणों ने कहा कि वे सोमवार को फिर मुख्यमंत्री से मिलने आयेंगे. ग्रामीणों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के समक्ष दिउड़ी मंदिर से संबंधित अपनी बातें रखना चाहते हैं. दिउड़ी के मामले को धार्मिक विवाद बताया जा रहा है, जो सही नहीं है. ग्रामीणों ने कहा कि दिउड़ी ग्राम खूंटकट्टी है और यह मुंडा आदिवासियों का क्षेत्र है. दिउड़ी मंदिर के 13 सदस्यीय ट्रस्ट में सिर्फ चार लोगों के हस्ताक्षर हैं. यह ट्रस्ट…
