Author: News Desk

Rajnagar. सरना धर्म कोड के लिए आत्मदाह की घोषणा करने वाले आदिवासी सेंगेल अभियान के छह कार्यकर्ताओं को विभिन्न थाना क्षेत्र से हिरासत में ले लिया गया है. जिसमें करनडीह से विमो मुर्मू, बागबेड़ा से सीताराम माझी, बिरसानगर से जोबारानी बास्के, राजनगर के जामडीह गांव से सुगनाथ हेंब्रम व बीजाडीह गांव से फागू मुर्मू और बोकारो के पेटरवार से चंद्रमोहन मार्डी को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस प्रशासन के लोग अन्य पांच आंदोलनकारियों को भी हिरासत में लेने के लिए लगातार छापा मार रहे हैं. इधर आदिवासी सेंगेल अभियान के दिशोम परगना सोनाराम सोरेन व जूनियर मुर्मू ने…

Read More

Chaibasa. चाईबासा वन विभाग ने शुक्रवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मौदा गांव के पास (बामेबासा मार्ग) अवैध साल लकड़ी से लदा पिकअप वैन को गश्ती के दौरान पकड़ा. वहीं मौके से चालक फरार हो गया. वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जब्त पिकअप वैन व मालिक को चाईबासा स्थित टुंगरी कार्यालय लाया गया है. यह जानकारी वन क्षेत्र पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पिकअप वैन पर लगा नंबर प्लेट फर्जी है. तस्कर ट्रैक्टर का नंबर पिकअप वैन में लगाकर लकड़ियों की तस्करी कर रहे थे. जांच में यह बात सामने आयी है कि फरार…

Read More

Aadityapur.आदित्यपुर के नेक्सा सर्विस सेंटर में कार बैक करने के दौरान घायल टाटा मोटर्स कर्मचारी प्रेम कुमार ( 50) की शनिवार को मौत हो गयी. मृतक प्रेम बागबेड़ा के रहने वाले थे. घटना 8 सितंबर की है. मृतक प्रेम कुमार नेक्सा सर्विस सेंटर में कार सर्विसिंग कराने गये थे. वे अपनी गाड़ी देख रहे थे. उसी दौरान बैक कर रहे कार की चपेट में आये गये. दो कार के बीच में आने से उन्हें शरीर के विभिन्न अंगों में गंभीर चोटें लगी थी. जिससे काफी ज्यादा रक्त निकाल गया. घटना से वहां अफरा- तफरी मच गयी. वहां मौजूद लोग घायल…

Read More

Jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन से छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. पीएम टाटा-पटना को भी टाटानगर स्टेशन से हरी झंडी दिखायेंगे. पीएम मोदी टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आने के बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के पहले सीधे ट्रेन के बोगी सी 1 में जायेंगे. वहां पहले स्कूली बच्चों से मिलेंगे. इसके बाद वे लोको पायलट के सेक्शन में जाकर देखेंगे. लोको पायलटों से बातचीत करने के बाद फिर हरी झंडी दिखायेंगे. टाटानगर से चलकर पटना जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखायेंगे. जिस ट्रेन को वे…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन से लौटने के क्रम में पीएम मोदी बिष्टुपुर वोल्टाज बिल्डिंग से गोपाल मैदान मोड़ तक करीब एक किलोमीटर का रोड शो करेंगे और 11.15 बजे गोपाल मैदान पहुंच जायेंगे. यहां जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी हेमंत विस्वा सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, झारखंड भाजपा के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद विद्युत वरण महतो, आदित्य साहू, कार्यक्रम प्रभारी अभय सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे. गोपाल मैदान…

Read More

Jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर आयेंगे. प्रधानमंत्री रविवार सुबह 9:00 बजे रांची पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब रांची हवाई अड्डा पर उतरेंगे, तो वहां उनका स्वागत राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. इसके बाद राज्यपाल व मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के साथ ही हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर आयेंगे. यहां से वे हेलीकॉप्टर से सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. सुबह 9:40 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे सीधे टाटानगर रेलवे स्टेशन जायेंगे. इस दौरान स्टेशन पर 10 बजे छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके बाद स्टेशन के बाहर पोर्टिको में ग्रामीण विकास…

Read More

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के बिजार गांव में अपराधियों ने घर में घुस कर पति-पत्नी की हत्या कर दी. वारदात के वक्त बेटे ने घर से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचायी. खबर मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. जिला मुख्यालय सरायकेला से करीब 40 किमी दूर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. सोमा सिंह मुंडा (46) शुक्रवार की देर शाम अपने घर पर अपनी पत्नी सेजाड़ी देवी (45 ) और छोटे बेटे सानिका मुंडा (14) के साथ बैठा हुआ था. इस दौरान चार-पांच की संख्या में अपराधी वहां पहुंचे. सबसे पहले…

Read More

Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने शनिवार को बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को कटघरे में खड़ा किया. उनके खिलाफ कई आरोप लगाये. विधायक ने जमशेदपुर पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि वह राजनीतिक दबाव में काम करने के बदले कानून और संविधान के तहत दायित्व का निर्वहन करे. कदमा में एक पुष्पांजलि सामुदायिक भवन है, जिस पर जेएनएसी ने नोटिस चिपका दिया है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री के घर के सामने जिला योजना की निधि से बने एक मंजिला सामुदायिक भवन पर दो मंजिल का अवैध निर्माण हुआ है. यह किसके पैसे से…

Read More

Jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक सीतारामडेरा पहुंच गये. वे वहां मनाये जा रहे कर्मा पूजा में शामिल हुए. सबसे पहले उनका काफिला सीधे तुरी समाज गया. वहां तुरी समाज के लोगों ने स्वागत किया. उन्होंने वहां मांदर बजाकर लोगों को संबोधित किया और कहा कि यह पर्व भाई की रक्षा के लिए किया जाता है. इसके लिए सभी बहनों को खूब आशीर्वाद. इसके बाद वे वहां से सीधे भुइयां समाज गये. वहां संजय भुइयां ने स्वागत किया. इसके बाद वे सीधे उरांव समाज में चले गये. उरांव समाज के…

Read More

Ranchi. डीजीपी रैंक में इंपैनल के लिए झारखंड कैडर के नौ आइपीएस अधिकारियों के नाम का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय ने राज्य सरकार को भेजा है. यह वैसे पुलिस अधिकारी हैं, जिनकी सेवा 30 वर्ष पूरी हो चुकी है. इनमें 1989 बैच के अजय कुमार सिंह, 1990 बैच के अनुराग गुप्ता व अनिल पालटा, 1992 बैच के प्रशांत सिंह व आरके मल्लिक, 1993 बैच के एमएस भाटिया, 1994 बैच की तदाशा मिश्रा व संपत मीणा के अलावा 1995 बैच के संजय आनंद राव लाठकर के नाम शामिल हैं. एक माह पूर्व गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय से 30 वर्ष की सेवा…

Read More