Author: News Desk

Jamshedpur. सोमवार को टाटा मोटर्स, कमिंस, टाटा ब्लू स्कोप, टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) में बोनस को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस को लेकर वार्ता होने की संभावना है. टाटा मोटर्स में 17 सितंबर, टाटा कमिंस में 18 सितंबर, टाटा ब्लू स्कोप, टीएसडीपीएल जुस्को में 20 सितंबर, टिमकेन में 21 व 22 सितंबर तक बोनस समझौता होने की संभावना है. टाटा मोटर्स में सभी बाइ सिक्स कर्मचारियों को स्थायीकरण का समझौता पहले ही हो चुका है. इस बार टाटा मोटर्स में बोनस के अलावा स्किल्ड ट्रेनिंग (टीएमएसटी) और फुल टर्म अप्रेंटिस (एफटीए) प्रशिक्षुओं की बहाली और अप्रेंटिस…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील वायर डिवीजन के कर्मचारियों को अब टाटा मेन अस्पताल में मेडिकल की सुविधा मिलेगी. यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने बताया कि कर्मचारियों को मेडिकल बुक मिलना शुरू हो गया है. टाटा स्टील कर्मचारियों की तरह टाटा स्टील वायर डिवीजन के कर्मचारियों को भी टीएमएच में अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा. यह लाभ 620 कर्मचारी व अधिकारियों के साथ उनके परिवार के सदस्यों (पत्नी के कर्मचारी होने पर पति को, पुत्र, पुत्री और माता-पिता) को भी मिलेगा. कर्मचारियों को नया मेडिकल कार्ड नये एमआर नंबर का दिया जा रहा है और उनके परिवार के सदस्यों का भी मेडिकल…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर मुलाकात की. प्रधानमंत्री के जमशेदपुर से लौटने के बाद श्री सोरेन ने उनको स्मृति चिह्न भेंट कर झारखंड से विदा किया. इधर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने नेशनल हाईवे 33 फोरलेन में सफर का आनंद लिया और जमशेदपुर पहुंच कर एक सभा को सम्बोधित भी किया. अब उनसे झारखण्ड की जनता से जुड़े कुछ सवाल पूछना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड…

Read More

गृह मंत्रालय के पास नहीं है बंगलादेशी घुसपैठियों का रिकार्ड, झूठ बोल रहे है मोदी Jamshedpur. पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ अजय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि आदिवासियों को विश्वास था कि शायद नरेंद्र मोदी परिवर्तन रैली में सरना धर्म कोड लागू करने की घोषणा करेंगे. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरना धर्म कोड लागू करने की घोषणा नहीं की. जिससे एक बार फिर झारखंड की आदिवासियों को निराशा हुई. पिछले कई वर्षों से आदिवासी समुदाय अपने सांस्कृतिक और धार्मिक आजादी की प्रतिक सरना धर्म कोड को लागू करने के लिए…

Read More

Jamshedpur. टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट और कमिंस में शिल्पी देव भगवान विश्वकर्मा की पूजा सोमवार को 16 सितंबर को होगी. दोनों ही कंपनियों में विश्वकर्मा पूजा डिवीजनवार एक दिन पूर्व होती चली आ रही है. कर्मचारी अपने-अपने डिपार्टमेंट में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करते हैं. पूजा में प्लांट हेड से लेकर यूनियन अध्यक्ष, महामंत्री सहित तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर भी शामिल होते हैं. विश्वकर्मा पूजा के दिन दोनों ही कंपनियों में अवकाश रहता है. टाटा मोटर्स में 17 सितंबर को सेंट्रल पूजा कंपनी के जनरल ऑफिस के पास होगी. सामूहिक पूजा में प्लांट हेड से लेकर तमाम अधिकारी, कर्मचारी और…

Read More

Bhuvaneshvar. 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता मैदान में सुभद्रा योजना की शुरुआत करेंगे. इस कार्यक्रम की सफलता के लिए ओडिशा सरकार और प्रशासनिक अमला ने जोरदार तैयारी की है. कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए ओडिशा पुलिस की ओर से व्यापक तैयारी की गयी है. पुलिस कमिश्नर संजीव पंडा ने रविवार को बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी. भुवनेश्वर हवाईअड्डा से लेकर जनता मैदान तक बैरिकेडिंग की जायेगी. इसके अलावा ब्लू बुक के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था के साथ ट्रैफिक व्यवस्था लागू होगी. पीएम के दौरे को लेकर खुफिया…

Read More

Ranchi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 32,000 लाभार्थियों को रविवार को डिजिटल माध्यम से स्वीकृति पत्र वितरित किए और मकानों के निर्माण के लिए 32 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की. उन्होंने देशभर में पीएमएवाई-जी के 46,000 लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से चाबियां भी सौंपीं. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘सभी के लिए आवास मुहैया कराने की प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री ने झारखंड के 32,000 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए. उन्होंने लाभार्थियों को सहायता की पहली किस्त जारी की. प्रधानमंत्री ने 46,000 लाभार्थियों…

Read More

Ranchi.भाकपा माओवादी 21 से 27 सितंबर तक स्थापना सप्ताह मनायेंगे. पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों को सूचना मिली है कि इस दौरान नक्सली अपने प्रभाव क्षेत्र में रेल, सुरक्षा बलों के कैंप, विकास से जुड़े कार्य स्थल जैसे- सड़क, पुल और पुलिया के अलावा, मोबाइल टावर, साइडिंग, बाजार सहित अन्य स्थलों को निशाना बनाकर हमला कर सकते हैं. सूचना मिलने के बाद इससे संबंधित रिपोर्ट तैयार कर आइजी अभियान एवी होमकर ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट कर दिया है. रिपोर्ट में इसका भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में नक्सली पुलिस को ट्रैप करने के लिए छोटी-मोटी घटना…

Read More

Ranchi.अटल विचार मंच एक राजनीतिक दल है और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों के साथ आगे बढ़ रहा है. झारखंड विधानसभा चुनाव में अटल मंच पूरे दम-खम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा. ये बातें पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहीं. वह रविवार को अटल विचार मंच के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा आज अपने मूल विचारों से भटक गयी है. दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल कर पुराने साथियों के साथ नाइंसाफी कर रही है. विधानसभा चुनाव में समान विचारधारा वाले दलों से जरूरत पड़ी, तो…

Read More

Jamshedpur. श्री विघ्नहर्त्ता सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन गौतम लाल मैरिज हॉल, निकट पोस्ट ऑफिस, राहरगोड़ा में रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. समिति के सदस्य द्वारा पौधा एवं अंगवस्त्र देकर विधायक को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में 110 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ. मौके पर विधायक ने भी रक्तदाताओं को अंगवस्त्र एवं सर्टीफिकेट देकर हौसला बढ़ाया. इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए. रक्तदान बड़ा पुण्य का कार्य है.. हमारा रक्त कई लोगों की जान बचा सकता है.

Read More