Jamshedpur.जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत गोविन्दपुर, श्री श्री विश्वकर्मा पूजा कमिटी, शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ द्वारा चांदनी चौक टेंपो स्टैंड छोटा गोविंदपुर में भव्य पूजा पंडाल का आयोजन किया गया है. विधायक मंगल कालिंदी ने सोमवार को पूजा पंडाल का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर विधिवत रूप से उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वकर्मा के समक्ष माथा टेककर क्षेत्रवासियों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की. मौके पर विजय यादव, जकता सोरेन, शिवलाल लोहरा, प्रकाश दुबे, सुलोचना लोहरा, विजय कुशवाहा, रजनी दास, संजय दास, जयराम लोहरा, चंदन पांडे, अनूप आदि ग्रामीण उपस्थित हुए.
Author: News Desk
Saraikela. पिछले तीन दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लोग अपने घरों में कैद हो गए है. सुवर्णरेखा नदी उफान पर है. सुवर्णरेखा नदी में पानी बढ़ने के कारण नदी से सटे इलाके डूब गए है. चांडिल डैम के 09 रेडियल गेट एक-एक मीटर खोले गये हैं. चांडिल डैम का जलस्तर 182.04 मीटर पर पहुंच गया हैं. वही सोमबार की सुबह डैम का जलस्तर बढ़ने से ईचागढ़, पातकुम, कालीचामदा, कुम्हारी, उदाटांड़, ओड़िया, अंडा, मैंसाड़ा, बागसाई, लेप्सोडीह, बाबुचामदा, कारकीडीह, दुलमी, दयापुर, झापागोड़ा, बनगोड़ा, लावा, काशीपुर समेत कई घरों में डैम का पानी घुस गया.…
Galudih. निम्न दाब के कारण बीते तीन दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है. इससे सुवर्णरेखा नदी उफना गयी है. नदी का जल स्तर बढ़ने से गालूडीह बराज के 18 गेट में 7 खोल दिये गये हैं. बराज डिवीजन के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि 7 गेट खोलकर नदी की पूर्व दिशा में 3365 क्यूमेक्स पानी लगातार छोड़ा जा रहा है. परियोजना पदाधिकारी ने नदी किनारे के गांवों को अलर्ट कर दिया है. उन्होंने बताया कि लगातार बारिश से चांडिल डैम और गाजिया बराज से पानी छोड़ा जा रहा है. इससे गालूडीह बराज में लगातार जलस्तर बढ़ता…
Ghatsila. तीन दिनों से हो रही बारिश से घाटशिला प्रखंड में जनजीवन प्रभावित हुआ है. यह बारिश अब आफत बन गयी है. घाटशिला प्रखंड के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया. वहीं, कई घर ध्वस्त होने से परिवार बेघर हो गये. बनकाटी पंचायत स्थित कापागोड़ा गांव के डेढ़ दर्जन घरों घरों में बारिश का पानी घुस गया. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मिट्टी का घर सोमवार को ध्वस्त हो गया. गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़ाखुर्शी गांव स्थित काड़ाधोरा टोला निवासी लोबधन महतो का मिट्टी का घर और शौचालय ध्वस्त हो गया. परिवार को नुकसान हुआ है. प्रखंड की जोड़िसा…
Jamshedpur. टाटा स्टील ने अपने खर्च को कम करने के लिए पहल की है. इसके लिए कंपनी के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने एक कमेटी का गठन किया है. अब यह कमेटी कंपनी के खर्च को कंट्रोल करेगी. कमेटी के पास 10 करोड़ रुपये तक के खर्चे को नियंत्रित करने का अधिकार होगा. कमेटी 10 करोड अपने स्तर से मंजूरी देगी. कमेटी का पहले माइनर सस्टेनेंस कोर कमेटी नाम था, जिसे बदलकर अब माइनर सस्टेनेंस व इंप्रुवमेंट कोर कमेटी कर दिया गया है. कमेटी में चेयरमैन वीपी वन शेयर्ड सर्विसेज प्रोबाल घोष, वैकल्पिक चेयरमैन वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन कलिंगानगर राजव…
भुवनेश्वर. टाटा स्टील ने सोमवार को कहा कि कलिंगनगर संयंत्र के दूसरे चरण के विस्तार के बाद ओडिशा कंपनी का सबसे बड़ा निवेश गंतव्य बन जाएगा. इसके बाद इस संयंत्र की क्षमता 30 लाख टन सालाना से बढ़कर 80 लाख टन हो जाएगी. कंपनी ने बयान में कहा कि उसने कलिंगनगर संयंत्र विस्तार के दूसरे चरण में 27,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है और वह इकाई में अपनी विस्तारित क्षमता को चालू करने के कगार पर है. कंपनी ने कहा कि कलिंगनगर में चल रहा विस्तार कार्य वर्ष 2030 तक भारत में चार करोड़ टन प्रतिवर्ष क्षमता के लक्ष्य…
New Delhi.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम 4.30 बजे एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौपेंगे. एलजी कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है. इससे पहले, केजरीवाल ने एलजी से मुलाकात के लिए समय की मांग की थी. अरविंद केजरीवाल ने जबसे अपने इस्तीफे का एलान किया है, दिल्ली की सियासी फिजा में एक ही सवाल तैर रहा है कि दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा. इस सवाल के दायरे जहां केजरीवाल ने खुद को और मनीष सिसोदिया को पहले ही अलग कर दिया है. हालांकि अभी तक ये सामने नहीं आया है कि सीएम कुर्सी किसे…
Chakardharpur. लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से बंदगांव प्रखंड के हिरणी फॉल सोमवार को उफना गयी है. पहाड़ी नदियां लबालब हो गयी हैं. हिरणी फॉल से पानी काफी ऊपर बह रहा है. वहीं सुरक्षा की दृष्टि से किसी को भी हिरणी फॉल की ओर नहीं जाने दिया जा रहा हैं. हिरणी फॉल के पास सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. वहीं हिरणी फॉल के नजदीक रहने वाले बस्ती वालों को सतर्क कर दिया गया है.
Chakardharpur. मनोहरपुर के सोनपोखरी गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से ड्यूटी में तैनात रेलकर्मी की मौत हो गई. घटना सोमवार सुबह लगभग 9 बजे की है.मृतक रेलकर्मी धनेश्वर महतो मनोहरपुर के तरतरा गांव का निवासी है. वह चक्रधरपुर रेल मंडल के मनोहरपुर में की मैन के पद पर कार्यरत था. सोमवार की सुबह धनेश्वर सोनपोखरी के समीप रेल लाइन में ड्यूटी में तैनात था. इसी दौरान पोल क्रमांक 364/24 डाउन लाइन के समीप अहमदाबाद- हावड़ा ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते…
Chakardharpur. दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने कहा कि मेंस कांग्रेस का प्रयास रंग लाया है. 13 साल बाद ट्रैक मेंटेनर्स को जूनियर इंजीनियर बनने का मौका मिलेगा. 2010 में पीवे सुपरवाइजर्स के जूनियर इंजीनियर में विलय के बाद से विभागीय पदोन्नति का रास्ता बंद हो गया था. मेंस कांग्रेस ने रेल मंडल व जोनल स्तर की पीएनएम बैठक में इस मांग को प्रमुखता से उठाया था. अधिसूचना जारी होने से रेलवे के ऑरेंज आर्मी (ट्रैक मेंटेनर्स) में खुशी की लहर है. उन्होंने कहा कि मेंस कांग्रेस की लंबे समय से चली आ रही…
