Author: News Desk

New Delhi. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में चंद्रयान मिशन को लेकर अहम फैसले किए हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि चंद्रयान 4 मिशन का विस्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि इसका अगला कदम चंद्रमा पर मानव मिशन भेजना है. कैबिनेट की बैठक में इस दिशा में सभी प्रारंभिक चरणों को मंजूरी दे दी गई है. कैबिनेट के फैसले में सरकार ने अपने वीनस ऑर्बिटर मिशन, गगनयान फॉलो-ऑन और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के साथ-साथ अगली पीढ़ी के लॉन्च वाहन विकास को भी मंजूरी दी गई.चंद्रयान-4 अभियान के प्रौद्योगिकी प्रदर्शन के लिए कुल करीब 2100 करोड़ रुपये की धनराशि…

Read More

Kolkata.पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा मैथन और पंचेत बांधों से अनियंत्रित रूप से पानी छोड़े जाने के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात ‘मानव निर्मित’ हैं. हुगली जिले के प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहीं बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि डीवीसी ने 3.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है, जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इस तरह से पानी छोड़ना पहले कभी नहीं हुआ था। डीवीसी ने 3.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है. मैंने डीवीसी के अधिकारियों और झारखंड के मुख्यमंत्री से…

Read More

New Delhi.‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गयी है. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व वाली समिति ने वन नेशन वन इलेक्शन की संभावनाओं पर मार्च में अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी. बता दें, उच्च स्तरीय समिति ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने की भी सिफारिश की थी. एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष पेश की गयी. सूत्रों ने यह जानकारी दी. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले मार्च में…

Read More

रांची. झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) ने बिजली बिल माफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत जेबीवीएनएल ने योजना का प्रचार-प्रसार भी करना शुरू कर दिया है. जेबीवीएनएल के एमडी के अनुसार मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाल योजना के तहत लोगों का बिजली बिल माफ किया जा रहा है. इसके तहत उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ किया जायेगा. उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिये किसी तरह का आवेदन नहीं भरना है. सिर्फ उपभोक्ताओं को अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में जाकर संबंधित अधिकारी से मिल कर इसकी जानकारी देनी होगी. जेबीवीएनएल ने लोगों से अपील की है…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील में इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया. कंपनी के सभी विभागों में पूरे विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गयी. हर विभाग ने अपने-अपने तरीके से इस आयोजन को खास बनाया. कंपनी के अधिकारी हो या कर्मचारी, सबकी निगाहें वायर एंड रोड मिल विभाग की तरफ होती है. कारण कि पिछले तीन साल से वहाँ का पूजा मंडप अनायास सबका ध्यान खिचता रहा है. चंद्रयान और आईएनएस विक्रांत की आकृति के पंडाल बनाये गए थे. इस बार विश्वकर्मा पूजा पर वंदे भारत की आकृति बनाई गई है. यू बार मिल…

Read More

Jamshedpur. बोड़ाम थाना क्षेत्र के पाथीपानी गांव में सड़क हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. युवक की पहचान घोनो मोहाली (21)के रूप में की गयी है. इस हादसे में दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की है. उमेश महाली ने बताया कि गोनो महाली, उमेश महाली और घोनो महाली के साथ डाक बंगला की तरफ घूमने जा रहे थे. इसी बीच कार के सामने बाइक आ गयी. बाइक को बचाने के प्रयास में उनकी स्विफ्ट कार सड़क किनारे नाले के बैरिकेड से टकरा गयी, जिससे यह भीषण…

Read More

Ranchi.दामोदर घाटी कारपोरेशन (डीवीसी) द्वारा सात घंटों के भीतर अपने पंचेत और मैथन बांधों से तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ने की आशंका है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार रात कहा कि झारखंड के बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम बंगाल के कम से कम सात जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने की आशंका है. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि डीवीसी उनकी सरकार को सूचित किए बगैर बांध से पानी छोड़ रहा है. डीवीसी के अधिकारियों ने बताया…

Read More

Jamshedpur. भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में ‘हो’ भाषा को शामिल कराने की मांग के समर्थन में विभिन्न राज्यों के ‘हो’ समाज के प्रतिनिधिमंडल असम के सीएम हिमंता विश्वशर्मा के नेतृत्व में गृहमंत्री अमित शाह से मिला. आदिवासी हो समाज के 8 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ‘हो’ भाषा को भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधि मंडल की बैठक सोमवार को दिल्ली स्थित केन्द्रीय गृहमंत्री के आवास में हुई. बैठक में आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा और ऑल इंडिया हो लैग्वेज एक्शन कमिटि को गृहमंत्री ने आदिवासी ‘हो’ समाज की…

Read More

New Delhi.भारतीय टीम ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन को 1-0 से मात दी है. भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 5 वीं पर इस ट्रॉफी पर कब्ज कर अपनी बादशाहत बरकार रखी है. इस मैच में एकलौते गोल करने वाले जुगराज सिंह हीरो रहे. भारतीय टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन से मुकाबला करने उतरी थी. लेकिन चीन ने भी भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी. चीन की टीम ने भारत को तीन क्वार्टर तक गोल नहीं करने दिया. लेकिन भारत को चौथे क्वार्टर में गोल करने में सफलता मिली. जुगराज सिंह ने चौथे क्वार्टर में…

Read More

Ranchi. रांची के पास एक रेलवे यार्ड में दो ट्रेन इंजन बफर स्टॉप से टकराकर पटरी से उतर गए. इसमें से एक इंजन पलट गया. हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मुरी में सुईसा रेलवे स्टेशन के पास हुई. उन्होंने बताया कि पटरी से उतरने के बाद एक इंजन पलट गया. रांची रेलवे डिवीजन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) निशांत कुमार ने बताया कि इंजन से कोई डिब्बा नहीं लगा हुआ था. इसके कारण किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ. सिल्ली के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया…

Read More