Jamshedpur.परसुडीह थानांतर्गत झारखंड बस्ती स्थित शिव और हनुमान मंदिर का ताला तोड़ कर दानपेटी और मंदिर के पड़ोस में रहने वाले युवक के घर से बाइक चोरी करने वाले अपराधियों को परसुडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार होने वालों में कृष्णा पात्रो और शिबू दास उर्फ सकरू शामिल है. दोनों झारखंड बस्ती के पास के रहने वाले है. पुलिस ने उन दोनों आरोपियों के पास से दोनों दानपेटी, 1368 रुपये और चोरी हुई बाइक बरामद की गयी है. पुलिस ने पूछताछ करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया है. उक्त जानकारी संवाददाता सम्मेलन के दौरान डीएसपी लॉ…
Author: News Desk
Jamshedpur. गोलमुरी में झारखंडी समाज की ओर से गुरुवार की शाम को पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का पुतला फूंका गया. प्रदर्शनकारियों ने विरोध में नारेबाजी भी की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले दिनों में कदमा में आजसू के पूर्व नेता मुन्ना सिंह के द्वारा एक आदिवासी महिला व उनकी बेटी के साथ मारपीट की गयी थी. विधायक सरयू राय उनका समर्थन कर उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं. इससे झारखंडी समाज में नाराजगी है. पुतला दहन कार्यक्रम में बिरसा सेना अध्यक्ष-दिनकर कच्छप, स्वपन सरदार, नंदलाल सरदार, अजय सिंह, रामलखन चौधरी समेत अन्य मौजूद थे.
Jamshedpur. एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी मानगो बैकुंठनगर रोड नंबर-3 निवासी राजेश कुमार सिंह और उनकी पत्नी पूनम सिंह के खिलाफ एमजीएम थाना की पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है. इसके अलावा माइक के माध्यम से आसपास के लोगों को बताया कि राजेश कुमार सिंह और उनकी पत्नी पूनम सिंह पर 1.15 करोड़ रुपये धोखाधड़ी का केस दर्ज है. दंपती के खिलाफ गोलमुरी और हजारीबाग के चौपारण थाना में भी केस दर्ज है. टेल्को थाना में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पूनम सिंह पर 10 जून 2022 को केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने लोगों…
Jammu.. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधाते हुए आरोप लगाया कि यह गठबंधन आतंक के आका पाकिस्तान के उसी एजेंडे को जम्मू-कश्मीर में लागू करना चाहता है, जिसने यहां पीढ़ियां बर्बाद की और खून बहाया. अनुच्छेद 370 पर पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की कथित टिप्पणियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे और दुनिया की कोई ताकत जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं करा सकती है. मोदी जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों…
Ghatsila. बड़ाकुर्शी पंचायत स्थित पायरागुड़ी गांव में नव निर्मित दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ गुरुवार को हुई. प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सुबह में महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली. महिलाएं सुवर्णरेखा नदी के कुलियाना घाट से कलश में जल भर कर दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचीं. फिर पुजारी मुरली प्रसाद शर्मा, गुरुपद शर्मा और चंदन शर्मा ने कलश स्थापना कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा अर्चना शुरू की. दोपहर एक बजे से महाभंडारा का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोग ग्रहण किया. पूर्व मुखिया सह ग्राम प्रधान बासंती प्रसाद सिंह ने बताया…
Nawada. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा जिले में मकानों को आग लगाने की घटना की बृहस्पतिवार को निंदा की और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) को व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल का दौरा करने तथा जांच की निगरानी करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के सूत्रों ने पटना में यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश भी दिया है. नवादा के मांझी टोला में 21 मकानों में आग लगाने की घटना के एक दिन बाद पुलिस ने अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्पष्ट रूप…
Gorakhpur. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को यहां रामगढ़ ताल में एक ‘फ्लोटिंग रेस्टोरेंट’ का उद्घाटन किया तथा अराजक तत्वों द्वारा रोटियों पर कथित रूप से थूकने और फलों के जूस में पेशाब मिलाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इस भोजनालाय में लोगों को ‘थूक लगी रोटियां’ नहीं मिलेंगी. आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘यह अच्छी बात है कि लोगों को कम से कम हापुड़ वाला जूस या थूक लगी रोटियां नहीं परोसी जाएंगी. यहां जो भी परोसा जाएगा, वह शुद्ध होगा.’’ मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी पिछले सप्ताह गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में फलों के…
Bahragoda. भाजपा बरसोल मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष रघुनाथ दास की अध्यक्षता में जगन्नाथपुर भाजपा मंडल कार्यालय में हुई. बैठक में 23 सितंबर से प्रारंभ होने वाले परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने की कार्य योजना बनायी गयी. 23 सितंबर को चित्रेश्वर धाम में बाबा चित्रेश्वर का आशीर्वाद लेकर परिवर्तन यात्रा प्रारंभ होगा. 23 सितंबर को बहरागोड़ा में परिवर्तन जन सभा भी होगी. सभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे. बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा परिवर्तन यात्रा के प्रभारी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतिओं से युवा, किसान एवं महिलाएं…
Jamshedpur.. टाटा स्टील में क्वालिटी बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है. इस बोर्ड के चेयरपर्सन टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन होंगे. स्वतंत्र सदस्य प्रोफेसर युखिरो अंडो को बनाया गया है. वे क्वालिटी बोर्ड के सलाहकार होंगे. इससे पहले वर्ष 2009 में क्वालिटी बोर्ड का गठन किया गया था. इसका उद्देश्य दीर्घकालिक गुणवत्ता योजनाओं को दिशा प्रदान करना, ग्राहक संतुष्टि और अनुभव सर्वेक्षणों के माध्यम से पहचाने गए अंतर को ठीक करना, क्रॉस डिवीजनल गुणवत्ता मुद्दों के समाधान की सुविधा प्रदान करना था. इससे क्वालिटी में काफी सुधार हो पाया है. क्वालिटी बोर्ड की संयोजक चीफ टीक्यूएम व…
Jamshedpur. टाटा पिगमेंट कंपनी के कर्मचारियों को इस साल 17.64 फीसदी बोनस मिलेगा. गुरुवार को इसको लेकर टाटा पिगमेंट मैनेजमेंट और टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता पर हस्ताक्षर हुआ. इसके तहत बोनस मद में इस साल 48 लाख 52 हजार रुपये की राशि दी जायेगी. पिछले साल बोनस के मद में 46 लाख रुपये दी गयी थी. पिछले साल से करीब 2 लाख 52 हजार रुपये अधिक बोनस की राशि का भुगतान मैनेजमेंट की ओर से किया जायेगा. कर्मचारियों को इस साल अधिकतम 71 हजार 118 रुपये और न्यूनतम 54247 रुपये बोनस के रूप में दिया जायेगा.…
