Ranchi. झामुमो ने भाजपा पर निशाना साधा है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव व प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि अब भाजपा धर्म और सांप्रदायिकता के बाद जात पर उतर आयी है. भाजपा खुले तौर पर बोल रही है कि हम इस खास जाति के नेता को केंद्र या राज्य में मंत्री बनायेंगे. भाजपा सांप्रदायिकता और धर्म के बाद अब जाति के आधार पर लोगों को बांटना चाह रही है. झारखंड में भाजपा की ओर से नेताओं को जातीय प्रलोभन दिया जा रहा है. भट्टाचार्य रविवार को केंद्रीय कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने रविवार को राज्य सरकार को राज्य में बाधित इंटरनेट सेवाओं को तत्काल बहाल करने का निर्देश दिया. न्यायमूर्ति आनंद सेन और न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की पीठ ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि वह अदालत की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी परीक्षा के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित न करे. गृह सचिव वंदना दादेल ने वह फाइल और मानक संचालन प्रक्रिया पेश की, जिसके तहत झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) के आयोजन के लिए इंटरनेट सेवाओं के निलंबन की अधिसूचना जारी की गई थी. दादेल को पहले अदालत ने व्यक्तिगत रूप से…
Patna.बिहार की कोकिला पद्मश्री, पद्मविभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति डॉ. ब्रिज भूषण सिन्हा का निधन हो गया. उनकी उम्र 80 साल की थी. दो दिन पहले घर में ही गिर जाने की वजह से उनके सिर में चोट आई थी. चोट से ब्रेन हेमरेज कर गया था. उसके बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वो वेंटिलेटर पर थे. आज (22 सितंबर) उनका निधन हो गया. बता दें कि डॉ. ब्रिज भूषण सिन्हा शिक्षा विभाग में रिजनल डिप्टी डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए थे. उनके बेटे अंशुमान ने इस…
Jamshedpur. मानगो गुलाब बाग फेज-1 में झामुमो मानगो नगर समिति का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मिलन समारोह में सांगठनिक स्थिति व आसन्न विधानसभा चुनाव पर मंथन किया गया. कार्यकर्ताओं ने संगठन को धरातल स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया. इस दौरान दर्जनों युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया. मिलन समारोह को मानगो नगर अध्यक्ष-फतेह चंद्र टुडू, शेख बद्दरूदीन, फैयाज खान, प्रभात सिंह, बबलू अख्तर, परवेज आलम, कृष्णा हांसदा ने संबोधित किया. मिलन समारोह में रियाज कुरैशी, एमडी शमीम, अब्दुल मोहित, फिरोज शेख, एमडी युसूफ, मोहम्मद अजहरूद्दीन, मोहम्मद फिरोज, शब्बीर हुसैन, एमडी इकबाल, एमडी कलीम अंसारी,…
New York. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दुनिया के लिए एआई का मतलब ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ है, लेकिन उनका मानना है कि एआई का मतलब ‘अमेरिका-इंडिया’ भावना भी है. मोदी ने कहा कि यही ‘एआई’ भावना भारत-अमेरिका के रिश्तों को नई ऊंचाई दे रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क के नासाउ कोलिजियम में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं. मोदी ने कहा, ‘कोई तमिल बोलता है, कोई तेलुगु, कोई मलयालम, कोई कन्नड़ तो कोई पंजाबी और कोई गुजराती या मराठी बोलता है, भाषा अनेक हैं लेकिन भाव एक है और वो भाव है -…
Rourkela . झारखंड की दो किशोरियों के साथ ओडिशा के राउरकेला शहर में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को उस समय हुई जब 14 और 15 वर्ष की दो किशोरियां स्थानीय बाजार से जूते खरीदने के बाद औद्योगिक शहर की एक झुग्गी बस्ती में रहने वाले अपने करीबी रिश्तेदार के घर लौट रही थीं. राउरकेला (जोन 1) के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी निर्मल चंद्र महापात्रा ने संवाददाताओं को बताया कि कुछ युवकों ने बिसरा छाक के पास दोनों किशोरियों को रोक…
WASINGTON. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘क्वाड’ शिखर सम्मेलन में कहा कि हमारा संदेश स्पष्ट है कि ‘क्वाड’ कायम रहेगा, सहायता करेगा, साझेदारी करेगा और पूरक बनेगा. उन्होंने किसी देश का नाम लिये बगैर कहा कि क्वाड किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और संप्रभुता के सम्मान के पक्ष में है. स्वतंत्र, खुला, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत हमारी प्राथमिकता है. परोक्ष रूप से उनका इशारा चीन की ओर था. चीन का दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर में कई देशों से विवाद है. इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डेलावेयर में अपने गृहनगर विलमिंगटन…
रांची. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आरोप लगाया कि झारखंड की झामुमो नीत सरकार ने उसकी ‘परिवर्तन यात्रा’ को बाधित करने के इरादे से दो दिनों तक पांच घंटे से अधिक समय तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रखीं. झारखंड सरकार ने निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए शनिवार और रविवार को झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) के दौरान सुबह आठ बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी थी. भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारी ‘परिवर्तन यात्रा’ को…
बुडापेस्ट. भारत ने रविवार को इतिहास रच दिया जब उसकी पुरुष और महिला टीमों ने 45वें शतरंज ओलंपियाड में अंतिम दौर में अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर इस प्रतियोगिता में पहली बार स्वर्ण पदक जीता. भारतीय पुरुष टीम ने 11वें और अंतिम दौर में स्लोवेनिया को 3.5-0.5 से हराया जबकि महिला टीम ने भी अजरबेजान को समान अंतर से शिकस्त दी. भारतीय पुरुष टीम ने इससे पहले टूर्नामेंट के 2014 और 2022 चरण में कांस्य पदक जीते थे. भारतीय महिला टीम ने चेन्नई में 2022 के चरण में कांस्य पदक जीता था. विश्व चैम्पियनशिप चैलेंजर और ग्रैंडमास्टर डी गुकेश (18…
रांची. तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हरदाग स्थित गड़हाटोली गांव में शनिवार को भौरों के हमले से एक महिला और उसकी दो बेटियों समेत चार लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में कर्रा प्रखंड के कोसांबी गांव निवासी सुनील बारला की पत्नी ज्योति गाड़ी (24), उसकी बेटी मोनिका बारला (पांच वर्ष) व मनीता बारला (एक वर्ष) और गड़हाटोली में रहनेवाला उसका रिश्तेदार रोहन गाड़ी (आठ वर्ष) शामिल है. जानकारी के अनुसार, ज्योति गाड़ी अपने दोनों बच्ची को लेकर हरदाग के गड़हाटोली स्थित मायके गयी थी. शनिवार को महिला अपनी बच्चियों को लेकर गड़हाटोली स्थित चुआं के पास नहाने गयी थी. इसी…
