New Delhi.भारत के बड़े हिस्से को भरपूर बारिश से सराबोर करने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान और कच्छ से शुरूआत के बाद अब अपनी वापसी की यात्रा पर निकल पड़ा है. देशभर में पांच प्रतिशत अतिरिक्त बारिश लाने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की यात्रा सोमवार को शुरू हुई लेकिन मौसम कार्यालय ने आगामी सप्ताह में कई क्षेत्रों में व्यापक बारिश का अनुमान भी जताया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, ‘दक्षिण-पश्चिम मानसून 17 सितंबर के बजाय 23 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के कुछ हिस्सों से लौट गया है. अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी राजस्थान…
Author: News Desk
Jaipur. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि रेल परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरा रेल प्रशासन सतर्क और ‘तोड़फोड़’ की किसी भी संभावित कोशिश को रोकने के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि रेल दुर्घटना कराने की साजिश रचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘यह हमारा संकल्प है.’ वैष्णव ने कहा कि सरकार सुरक्षा खतरों को अत्यंत गंभीरता से ले रही है. उन्होंने कहा, ‘बहुत गंभीरता के साथ रेलवे का पूरा प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है.…
Benguluru. कर्नाटक हाइकोर्ट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को एक बड़ा झटका देते हुए उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने भू आवंटन मामले में उनके विरूद्ध जांच के लिए राज्यपाल थारवरचंद गहलोत द्वारा दी गयी मंजूरी को चुनौती दी थी. मुख्यमंत्री ने मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा (एमयूडीए) पॉश क्षेत्र में उनकी पत्नी को किये गये 14 भूखंडों के आवंटन में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में उनके खिलाफ राज्यपाल थारवरचंद गहलोत द्वारा दी गयी जांच की मंजूरी को चुनौती दी थी. उन्नीस अगस्त से छह बैठकों में इस याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद न्यायमूर्ति एम…
Ghatshila.घाटशिला मुख्य सड़क बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस सड़क पर उतरी और विरोध प्रदर्शन की. तापस चटर्जी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने घाटशिला मुख्य मार्ग को दुर्गा मिष्टान्न भंडार के समीप जाम कर दिया.जाम के दौरान कांग्रेस नेता गमछा बिछाकर सड़क पर ही सो गए. सभी ने जमकर नारेबाजी की. इस दौरान कांग्रेस नेता तापस चटर्जी ने कहा कि घाटशिला मुख्य सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल है. प्रत्येक दिन सड़क पर गिरकर बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो रही है. इसी सड़क से होकर समय-समय पर सांसद एवं विधायक गुजरते…
New Delhi.दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को सोमवार को चालक रहित तकनीक से लैस पहला मेट्रोपोलिस मेट्रो ट्रेनसेट प्राप्त हुआ जो एक मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) को आउटसोर्स की गई पहली परियोजना का हिस्सा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई. डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने बताया, ‘‘ दिल्ली मेट्रो परिवार के लिए ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि हमने चौथे चरण के गलियारों को शुरू करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है श्री. कुमार ने कहा कि नये चरण के विस्तार के लिए पहले ट्रेन सेट को आंध्र प्रदेश के श्री सिटी से रवाना…
Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर रोलिंग ब्लॉक लिया जायेगा. जिस कारण ट्रेन संख्या 18035 / 18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन 24, 25, 26, 28 एवं 29 सितंबर काे आद्रा स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी. इस ट्रेन का आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा. इधर, रांची रेल मंडल के मुरी-इलू रेल खंड पर विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. जिस कारण ट्रेन संख्या 08195 टाटानगर-हटिया मेमू पैसेंजर 24 सितंबर को परिवर्तित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला व मुरी होकर चलेगी.
SAMBALPUR. Dy CTI/TATA विकास कुमार की सक्रियता व सख्ती से सोमवार की रात एक महिला को 6 लाख रुपये मूल्य का सोने का हार वापस मिल सका. घटना 18112 डाउन यशवंतपुर-टाटा साप्ताहिक एक्सप्रेस की है. लिंगामपल्ली से बरगढ़ रोड तक ट्रेन में यात्रा कर रही एम सूर्या कुमारी व एम नव्या का बैग ट्रेन में ही छूट गया था. दोनों को बरगढ़ रोड स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद इस भूल का अहसास हुआ. दोनों कोच B -6 की सीट नंबर 29,30 यात्रा कर रही थी. इसकी सूचना रेल मदद को दी गयी. इसके बाद संबलपुर में रेलवे कर्मचारियों…
Bahragoda. कोल्हान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू हो गयी है. इसकी शुरुआत सोमवार को बहरागोड़ा से हुई. चित्रेश्वर धाम मंदिर में पूजा के बाद जनसभा का आयोजन किया गया. मौसम खराब होने के कारण केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर लगभग एक घंटा देर से बहरागोड़ा वीणापानी स्टेडियम में उतरा. यहां भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया. कार्यक्रम स्थल तक पहुंचते ही झमाझम बारिश शुरू हो गयी. बारिश के बीच लोग छाता लगाकर डटे रहे. केंद्रीय मंत्री को महिलाओं ने मंच पर आकर मिट्टी भेंट की. जनसभा में बारिश के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदेशी घुसपैठ,…
Chaibasa .झींकपानी प्रखंड में सोमवार को मंत्री दीपक बिरुवा ने 16 करोड़ रुपये की लागत की छह सड़कों का शिलान्यास किया. सभी सड़कें मुख्यमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना के तहत बनेंगी. जोड़ापोखर से असुरा, एनएच- 75 से कुदाहातू, माटागुटू से इंदीकुड़ी, नयागांव-भुइयासाईं से चांदिपी, कुलडीहा से चाड़ाबासा व चोया से बेटेया तक सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य किया जायेगा. सभी सड़कों का शिलान्यास मंत्री दीपक बिरुवा ने किया. उन्होंने कहा कि सड़क जनता के लिए लाइफलाइन है. विकास में सड़क की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. चाईबासा विधानसभा क्षेत्र को विकसित करना उनकी प्राथमिकता है. मंत्री ने कहा कि चुनाव के समय…
Gua.23 से 28 सितंबर तक नक्सलियों ने बंद का आह्वान किया है. इसे लेकर जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है. सोमवार को इस्को मध्य विद्यालय के निकट मनोहरपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. गुवा थाना के एसआइ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहनों की डिक्की, कागजात आदि की जांच की गयी.
