Itkhori. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को इटखोरी पहुंचे. यहां मां भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने चतरा व कोडरमा जिले की 1577 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन किया. इसके बाद करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया. मुख्यमंत्री ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं को खलबली मची हुई है कि आने वाला समय मे झारखंड में वोट कैसे खरीदेंगे. देश के बड़े नेता प्रधानमंत्री,गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, कृषि मंत्री, झारखंड के आधे दर्जन पूर्व मुख्यमंत्री व अन्य राज्य के मुख्यमंत्री यहां…
Author: News Desk
Ranchi.असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने कहा कि झारखंड की मंईयां हेमंत सरकार से 60 हजार रुपये मांग रही हैं, लेकिन सरकार एक-एक हजार रुपये देकर बरगलाने का काम कर रही है. अगर हेमंत सरकार को यह योजना लाना ही था, तो इसे सरकार बनते क्यों नहीं लाया. चुनाव से एक माह पहले क्यों सरकार को मंईयां की याद आयी. झारखंड की मंईयां को पांच साल में एक-एक हजार प्रतिमाह के हिसाब से 60 हजार रुपये देने चाहिए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर कि अगर केंद्र से 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया मिल जाता है, तो मंईयां सम्मान…
Jamshedpur. टाटा स्टील के एस्पायरिंग इंजीनियर प्रोग्राम के तहत निकली बहाली के लिए परीक्षा 6 अक्तूबर को होगी. मैकेनिकल, प्रोडक्शन, इंडस्ट्रियल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स व इंस्ट्रुमेंटेशन के लिए 6 अक्तूबर की सुबह 8 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक परीक्षा आयोजित की गयी है. 120 मिनट की यह परीक्षा होगी. डेमो व मेन ऑनलाइन असेसटमेंट के लिए लिंक दिया गया है. आवेदकों को समय पर पहुंचने को कहा गया है. निजी मेल सारे लोगों को भेजा गया है. अगर किसी को मेल नहीं मिला है तो लोग Admin. Mettl@Mercer.Com से लिंक हासिल कर सकते है.
Jamshedpur.टाटा स्टील के बर्मामाइंस स्थित पार्किंग एरिया की बदहाली के विरोध में ट्रक और ट्रेलर चालकों के साथ मालिकों ने हंगामा किया. उनका कहना है कि ट्रक और ट्रेलर की पार्किंग की व्यवस्था ठीक नहीं है. सूचना मिलने के बाद टाटा स्टील के पदाधिकारी पहुंचे और लोगों से बातचीत की और तत्काल कार्रवाई कर व्यवस्था को ठीक करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हो पाया. हंगामे के दौरान गाड़ियों की आवाजाही तक बाधित रही. जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने कहा कि कंपनी की पार्किंग की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर हो गयी है. पार्किंग में…
Jamshedpur. जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के दझिण गदड़ा पंचायत भवन में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बतौर मुख्य अतिथि जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जैसे मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन योजना, मंईयां सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, जेएसएलपीएस का परिसंपत्ति वितरण आदि योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. इस दौरान विधायक मंगल कालिंदी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड का विकास माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में काफी तेजी…
Chandil. कपाली पुलिस ने मंगलवार को मानगो आजाद बस्ती निवासी रिजवान रजा को आर्म्स एक्ट के आरोप में गिरफ्तार कर सरायकेला जेल भेज दिया. इस संबंध में कपाली के ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना 17 सितंबर को रिजवान ने रास्ते में विवाद होने के कारण चार लोगों को फंसाने के लिए ऑटो के पीछे सीट के नीचे अवैध देशी पिस्तौल छिपा दिया था. रिजवान का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है. जमशेदपुर के सिदगोड़ा, मानगो, बिष्टुपुर व टाटा नगर रेलवे थाना में मामले दर्ज हैं. पुलिस ने एक अवैध देशी पिस्तौल व…
Godda. भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में गठबंधन की बेईमान सरकार चल रही है. झामुमो, कांग्रेस और राजद ने पांच सालों में झारखंड को तबाह कर दिया है. हेमंत सरकार में माटी, बेटी और रोटी सुरक्षित नहीं है. बड़ी संख्या में घुसपैठियों के आने से झारखंड की जमीन पर कब्जा हो रहा है. श्री चौहान मंगलवार को गोड्डा के गांधी मैदान में ‘परिवर्तन यात्रा’ को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि क्या झारखंडी इसे सहन करेंगे? हेमंत सरकार वोटों के लालच में घुसपैठियों को आधार कार्ड और वोटर…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव मंगलवार को रांची पहुंचे. भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विधि सचिव, हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्रार, प्रोटोकॉल के अधिकारी ने उनका स्वागत किया. वहां से चीफ जस्टिस का काफिला होटल रेडिशन ब्लू पहुंचा. 25 सितंबर को सुबह 10:30 बजे उन्हें शपथ दिलायी जायेगी. राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे. उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को स्थानांतरित करते हुए झारखंड हाइकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया है.
Dhanbad. राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पहले पूरी तरीके से ध्यान नहीं दिया गया है. अभी राज्य में इस क्षेत्र में बहुत कुछ करने की जरूरत है. उच्च शिक्षण संस्थानों में स्थान भी रिक्त हैं. राज्य के चार विश्वविद्यालयों में कार्यवाहक कुलपति हैं. कॉलेजों में नियमित प्रिंसिपल भी नहीं हैं. इस संबंध में जानकारी जुटा रहा हूं. इसे कैसे बेहतर किया जाए, इस दिशा में पहल करने की जरूरत है. यह बातें राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंगलवार को धनबाद परिसदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही. वह संताल परगना के दौरे से लौटने के क्रम में धनबाद…
Bhuneshwar. आंध्र प्रदेश में तिरुपति लड्डू में एनिमल फैट के कथित उपयोग को लेकर विवाद के बीच, ओडिशा सरकार ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में इस्तेमाल किए जाने वाले घी की गुणवत्ता की जांच करने का फैसला किया है.श्रीमंदिर में महाप्रसाद की तैयारी में संभावित मिलावट को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है. पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वाईं ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हालांकि श्रीमंदिर में कोठ भोग (देवताओं के लिए प्रसाद) और बराती भोग (ऑर्डर पर प्रसाद) की तैयारी में इस्तेमाल किए जाने वाले घी की गुणवत्ता के बारे में कोई…
