Author: News Desk

Ghatshila. अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला के रूप में सुनील चंद्र ने मंगलवार को निवर्तमान एसडीओ सच्चिदानंद महतो से पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड एवं अंचल के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल कार्यालय के सभी कर्मियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. उन्होंने बताया कि वे जेपीएससी तीसरे बैच के डिप्टी कलेक्टर हैं. इससे पूर्व रांची में भू अर्जन पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी. निवर्तमान एसडीओ सच्चिदानंद महतो अभी पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत हैं. इस मौके पर मुख्य रूप से डीसीएलआर…

Read More

Baharagoda. एनएच के सर्विस रोड भारी बारिश के कारण गड्ढों और कीचड़ से भर गयी है, जिससे हर रोज बड़े मालवाहक वाहन तथा चार चक्का वाहन फंस रहे हैं. ताजा मामला सोमवार का है, जब भाजपा के परिवर्तन जनसभा में शामिल होने आए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार कार्यक्रम के बाद बाईपास सड़क पर उभरे गड्ढे में फंस गयी थी. यह घटना तब घटित हुई जब मंत्री का काफिला वीनापाणी स्टेडियम हेलीपैड की ओर जा रहा था. किसी तरह उनके अंगरक्षकों ने गाड़ी को निकाला. इसके बाद वह आगे का सफर तय कर पाए. मामला अखबारों में…

Read More

Chandil. अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह के आगे तेंतलो में राष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर सोमवार से टोल टैक्स वसूली शुरू कर दी गयी है. निर्माणाधीन सड़क पर भारतीय राजमार्ग प्राधिकारण द्वारा टोल टैक्स वसूले जाने का लोग विरोध कर रहे हैं. टोल प्लाजा से महज 500 मीटर दूरी पर जामडीह में एनएच 32 का काम प्रगति पर है. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में उक्त सड़क का एक भी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है. एनएच 33 से उक्त सड़क अब तक सीधे तौर पर नहीं जुड़ा है. वहां रेलवे ओवरब्रिज का काम प्रगति पर है. वहीं…

Read More

Saraikela. सरायकेला एसडीओ के रूप में सदानंद महतो ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्त्तमान एसडीओ सुनिल कुमार प्रजापति से अपना पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के पश्चात नये एसडीओ सदानंद महतो ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने सहित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में प्राथमिकता रहेगी. कहा कि दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था दुरूस्थ रखा जाएगा. वहीं निवर्त्तमान एसडीओ सुनिल कुमार प्रजापति ने कहा कि सरायकेला एसडीओ के रूप में छोटा सा कार्यकाल काफी शानदार रहा है. योगदान के तुरंत बाद लोकसभा चुनाव हेतु अधिसुचना जारी हो…

Read More

Galudih. सालबनी स्थित यामिनी कांत बीएड कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का 52वां स्थापना दिवस मनाया गया. छात्रों ने प्रो श्यामली दत्ता के नेतृत्व में एनएसएस गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पूनम कुमारी कर्ण ने राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व बताया. कॉलेज के निदेशक डॉ सुमांतो सेन ने समाज के हित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया. डॉ आशा वर्मा व डॉ बसंत पंडित ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन व कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया. छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किये. मौके पर छात्रों व निदेशक ने पौधरोपण किया. संचालन हरिहर व रिया ने किया.…

Read More

Baharagoda.बहरागोड़ा थाना क्षेत्र की पानीपाड़ा-नागुड़साई स्थित सुवर्णरेखा नदी से अवैध बालू का उठा धड़ल्ले से जारी है. यह सिलसिला कई वर्षों से चल रहा है. प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद भी आज तक अवैध बालू का उठाव बंद नहीं हुआ. प्रतिदिन 100 से 150 ट्रैक्टर बालू का उठाव रहा है. सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व की क्षति पहुंच रही है. यातायात करने वाले स्कूली विद्यार्थियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दुर्घटना होने की चिंता लोगों को सता रही है. यहां से बालू उठाव कर बरसात के मौसम में काफी ऊंचे दर पर ट्रैक्टर…

Read More

Jagarnathpur. वाहन चेकिंग अभियान जगन्नाथपुर थाना परिसर के बाहर मंगलवार को जगन्नाथपुर-जैतगढ़ मुख्य मार्ग पर चलाया गया. वाहन चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से दो पहिया वाहन वाले के ट्रिपल लोडिंग, हेलमेट व गाड़ी के कागजातों की जांच की गयी. इसके साथ चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट व गाड़ी के कागजात, लाइसेंस की चेक की गयी. चेकिंग के दौरान जगन्नाथपुर थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी अपने पुलिस बल के साथ तैनात रहे. उन्होंने घर से निकलते वक्त हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा चार पहिया वाहनों के लिए गाड़ी चलाते वक्त सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें.…

Read More

Chaibasa.टाटा कॉलेज चाईबासा के बहुउद्देश्यीय भवन में मंगलवार को कॉलेज छात्र समुदाय के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. जिसमें कॉलेज के प्राचार्य डाॅ एससी दाश ने कहा कि छात्र समुदाय जितनी निष्ठा के साथ शिक्षकों के प्रति सम्मान को रखता है, उसके शिक्षण का परिणाम भी उतना ही बेहतर होता है. छात्रों को हर वर्ष कॉलेज से अलग-अलग कंपटीशन में कंपीट करना चाहिए, जिससे भविष्य उज्ज्वल होगा. यही शिक्षकों के प्रति सच्चा सम्मान होगा. इधर, कार्यक्रम के दौरान टाटा कॉलेज के प्राचार्य डाॅ एससी दाश, प्रो. रिंकी दोराई, प्रो. अर्जुन बिरुवा, डाॅ विशाल दीप, डाॅ जगदीश प्रसाद,…

Read More

Chaibasa.पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा व नगरपरिषद-चाईबासा की ओर से मंगलवार को पोस्ट ऑफिस चौक से समाहरणालय तक ढाई किलोमीटर मानव शृंखला का आयोजन किया गया. जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के सभी पदाधिकारी, अभियंता, कर्मचारी, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, संत जेवियर हिंदी मीडियम स्कूल एवं स्कॉट स्कूल के अलावा सभी चाईबासा के विद्यार्थियों, नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस के सदस्य सहित आम जनों ने सहभागिता निभायी. कार्यपालक अभियंता-पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा के विनोद कुमार ने कहा कि मानव शृंखला बनाने का उद्देश्य स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान के प्रति आमजन को जागरूक किया जाना है. ताकि पश्चिमी सिंहभूम…

Read More

Kolkata.पश्चिम बंगाल सरकार ने मैदान से एस्प्लेनेड तक एकमात्र हेरिटेज खंड को छोड़कर कोलकाता में 150 साल पुरानी ट्राम सेवा को जल्द ही बंद करने का फैसला किया है. राज्य के परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने यह जानकारी दी. हालांकि, ट्राम प्रेमियों ने इस फैसले के विरोध में सड़कों पर उतरने का फैसला किया है. कोलकाता देश का एकमात्र ऐसा शहर है, जहां ट्राम का संचालन जारी है. 1873 में घोड़ागाड़ी के रूप में हुई थी शुरुआत चक्रवर्ती ने कहा कि धीमी गति से चलने वाली ट्राम के कारण व्यस्त समय में सड़कों पर यातायात जाम की स्थिति पैदा होती…

Read More