Author: News Desk

Jamshedpur. टाटा स्टील में टैक्स की कटौती को लेकर नया फार्मूला जारी किया गया है. यह फार्मूला केंद्र सरकार की ओर से लाये गये नये अध्यादेश के मुताबिक है. इसके तहत कर्मचारी के वार्षिक बेसिक सैलेरी का 14 फीसदी राशि एनपीएस में जमा होगा, जबकि पहले 10 फीसदी की ही कटौती होती थी. एक वित्तीय वर्ष में करीब 1.50 लाख रुपये तक का पैसा सैफ फंड में जमा किया जा सकता है. एक वित्तीय वर्ष में सैफ फंड में 1,50,000 रुपये और एनपीएस में वार्षिक मूल वेतन का 14 फीसदी योगदान करने के बाद, सैफ शेष (यदि कोई हो) को…

Read More

Jamshedpur.जेएसएससी द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा में हुए धांधली के विरोध में युवा सड़क पर उतर आये हैं. भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. आक्रोशित युवाओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से जुबिली पार्क गोलचक्कर तक आक्रोश मार्च निकाला और हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि रांची, धनबाद समेत कई अन्य परीक्षा केंद्रों में बाहर के अभ्यर्थियों को पहले ही आंसर सीट मिल गयी थी. कई केंद्रों पर प्रश्न पत्र के सील खुले हुए…

Read More

Jamshedpur. टाटा मोटर्स प्रबंधन ने स्थायीकरण के लिए वरीयता के आधार पर 325 अस्थायी कर्मचारियों के नामों की सूची गुरुवार को प्रकाशित की. सूची के अनुसार तीन अक्तूबर से 18 नवंबर तक बाइ सिक्स कर्मचारियों का स्थायीकरण के लिए मेडिकल जांच होगी. सूची में जिन कर्मचारियों का नाम है, उन्हें कंपनी के सेंट्रल इम्प्लायमेंट ब्यूरो में एक दिन पूर्व हाजिर होकर कागजात जमा कराना हाेगा. प्रबंधन ने अभ्यर्थियों से पैन कार्ड, बैंक पासबुक, एचएएन सेवा सूची, यूएएन पासबुक और ई-आधार कार्ड (सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ अंतिम तिथि के भीतर डाउनलोड किये गये एफबी) की फोटोकॉपी के साथ पांच…

Read More

Jamshedpur. गोलमुरी नामदा बस्ती के जसवीर सिंह का तीन दिन बाद भी अबतक पता नहीं चल सका है. जसबीर सिंह के घरवाले सुवर्णरेखा नदी में जसबीर की तलाश के लिए कपाली थाना की पुलिस से गुहार लगाते रहे. पुलिस एनडीआरएफ टीम के आने का दिलासा देती रही, लेकिन गुरुवार की देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची. कपाली थाना की पुलिस ने नदी में तलाश के लिए स्थानीय मछुआरों की भी मदद भी नहीं ली. जब देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची तो पुलिस ने डोबो पुल के पास बने फ्लैट के सीसीटीवी फुटेज की जांच में…

Read More

Jamshedpur. मंत्री रामदास सोरेन के छोटे भाई घोड़ाबांधा निवासी राम सोरेन ने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर गैर कानूनी व अवैध ढंग से कब्जा कर लिया है. भूमि वापसी वाद संख्या 01-2016-17 के तहत उन्होंने मुकदमा दायर कर जमीन वापसी की मांग की है. राम सोरेन की शिकायत के बाद भूमि सुधार उप समाहर्ता के न्यायालय से छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम की धारा 71 (ए) बिहार अनु क्षेत्र विनि 1969 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई संबंधी नोटिस जारी की गयी है. यहां 34 से अधिक लोगों को भूमि सुधार उप समाहर्ता धालभूम के न्यायालय जमशेदपुर से…

Read More

Jamshedpur. कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम के उपाधीक्षक पद का प्रभार डॉ जुझार माझी ने गुरुवार को संभाल लिया. डॉ जुझार माझी पूर्व में जिले के सिविल सर्जन रह चुके है. इस मौके पर एमजीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ शिखा रानी सहित कई विभागाध्यक्ष डॉक्टर भी मौजूद थे. उन्हें सरायकेला-खरसावां के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के कार्यों के अतिरिक्त एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल जमशेदपुर का उपाधीक्षक बनाया गया है. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सभी कर्मचारियों को बेड, दवा और बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराना होगा. उन्होंने अस्पताल के सभी कर्मचारियों को ड्यूटी ड्रेस में आने की बात कही.

Read More

Jamtara..उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन पर राज्य में ‘सुनियोजित साजिश’ के तहत बांग्लादेशी घुसपैठियों को ‘संरक्षण’ देने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया. धामी ने यह भी दावा किया कि घुसपैठिए जल्द ही पूर्वी राज्य में ‘बहुसंख्यक’ बन जाएंगे. झारखंड के जामताड़ा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘परिवर्तन यात्रा’ को संबोधित करते हुए धामी ने कहा कि झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में जनजातीय आबादी ‘44 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत रह गई है और यह गंभीर चिंता का विषय है.’ धामी ने आरोप लगाया, ‘झामुमो, कांग्रेस और राजद…

Read More

Ranchi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अक्तूबर को हजारीबाग आयेंगे.  प्रधानमंत्री का सरकारी कार्यक्रम विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में होगा. वहीं, मटवारी गांधी मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित परिवर्तन यात्रा का समापन करेंगे. जिला प्रशासन और भाजपा की ओर से कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गयी है. भाजपा के परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 20 सितंबर को हुई थी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोगनाडीह से इस यात्रा की शुरुआत की थी. इधर, भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा 27 सितंबर को हजारीबाग पहुंच कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.…

Read More

Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी को जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया. चौधरी को कुमार का विश्वासपात्र व करीबी माना जाता है. जद (यू) के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने चौधरी को तत्काल प्रभाव से पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है. चौधरी ने कहा, ‘‘मुझे यह सम्मान देने के लिए मैं अपने नेता का बहुत आभारी हूं. पार्टी में मेरे उत्थान से कई लोग नाराज हैं, उनका कहना है कि मैं समता पार्टी के दिनों से…

Read More

Giridih.. इनामी माओवादी लक्ष्मण राय को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कई ठिकानों व बंकरों में छापामारी की. वहां से तीन राइफल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य सामग्री बरामद की गयी है. यह जानकारी गिरिडीह के एसपी डॉ विमल कुमार ने पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पीरटांड़ थाना क्षेत्र के लेढ़वा गांव में नक्सली लक्ष्मण राय आया हुआ है. वह संगठन के विस्तार के लिए लगातार बैठकें कर रहा है. इस सूचना के बाद एक विशेष टीम गठित की गयी. टीम ने लेढ़वा…

Read More