Kolkata. कोलकता के आरजी कर कॉलेज अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घौष पर जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और फिर हत्या की घटना के साक्ष्य मिटाने के मामले में सियालदह अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एसडे ने कहा कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और यदि ये साबित हो जाते हैं, तो इसमें मृत्युदंड की सजा हो सकती है, जो दुर्लभतम मामलों में दी जाती है. अदालत ने घोष की जमानत अर्जी खारिज कर दी. जज ने कहा कि अदालत की राय है कि आरोपी को जमानत पर रिहा करना समता के सिद्धांत का उल्लंघन होगा. वहीं, आरजी कर कांड को लेकर…
Author: News Desk
Chandil. नीमडीह थाना क्षेत्र में एनएच 32 (टाटा-पुरुलिया-धनबाद) मार्ग स्थित जामडीह गांव के पास शुक्रवार की देर शाम पुरुलिया से चांडिल की और आ रही स्विफ्ट कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, घटना के बाद स्विफ्ट कार चालक कार लेकर भाग रहा था, जिसे ग्रामीणों ने पीछा कर पितकी रेलवे फाटक के पास धर दबोचा. कार को नीमडीह पुलिस थाना ले गयी. वही घायल बाइक सवार नीमडीह के हांकासारा गांव निवासी सिदाम महतो (38) व डूंगरीडीह गांव निवासी चित्तरंजन महतो (50) के…
Jamshedpur. टाटानगर आरपीएफ और चक्रधरपुर मंडल की उड़नदस्ता टीम ने रेलवे की संपत्तियों की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गिरोह से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें दो कारोबारी भी शामिल हैं. टाटानगर रेलवे यार्ड में आरपीएफ ने गश्ती के दौरान पाया कि चार लोग रेलवे के जले हुए केबुल की चोरी कर ले जा रहे है. आरपीएफ की टीम ने उसका पीछा कर पकड़ा. उसके पास से करीब 39 किलो का तार बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 34 हजार रुपये थे.इसके बाद वहां से चारों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों से पूछताछ…
Jamshedpur. झारखंड विधानसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारी कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी की तैयारी जोर से चल रही है. भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा को झारखंड चुनाव का सह प्रभारी बनाया है, वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी बनाया गया है. दोनों अपने अपने स्तर से भारतीय जनता पार्टी के लिए जीत का मैदान करने का प्रयास कर रहे हैं. असम के मुख्यमंत्री शुक्रवार को भुवनेश्वर पहुंचे. यहां उन्होंने राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात की. रघुवर दास ने उनका स्वागत…
New Delhi.वित्तीय समस्याओं से घिरी इस्पात विनिर्माता आरआईएनएल को संकट से उबारने के लिए सरकार सार्वजनिक इस्पात कंपनी सेल के साथ उसके विलय की संभावना पर गौर कर रही है. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि आरआईएनएल के आंध्र प्रदेश स्थित संयंत्र में परिचालन कायम रखने के लिए पूंजी मुहैया कराने के वास्ते एनएमडीसी को जमीन बेचने के अलावा बैंक ऋण जैसी योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है. हाल ही में आरआईएनएल के मुद्दे पर वित्तीय सेवाओं के सचिव, इस्पात सचिव और सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक एसबीआई के शीर्ष अधिकारियों की एक…
Ranchi. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को झारखंड की झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर विभिन्न योजनाओं के लिए राज्य को भेजे गए केंद्रीय धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि मनरेगा के लिए मिले धन के उपयोग की जांच शुरू की जाएगी. केंद्रीय कृषि मंत्री ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार पर सीधा हमला करते हुए उसे “पेपर लीक सरकार” करार दिया और उस पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. लातेहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, झारखंड में बड़े…
New Delhi. सरकार ने भारतीय नागरिकों के आधार और पैन कार्ड विवरण सहित संवेदनशील व्यक्तिगत पहचान-योग्य जानकारी को उजागर करने वाली कुछ वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया है. बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत संचालित भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) ने इन वेबसाइट में सुरक्षा खामियां पाई थीं. उसके बाद सरकार ने इन वेबसाइट को ब्लॉक करने का कदम उठाया है. बयान के मुताबिक, ‘‘मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि कुछ वेबसाइट भारतीय नागरिकों के आधार और पैन कार्ड विवरण सहित संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारियों को उजागर कर…
Kolkata. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापूजा के पहले रोजगार के अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य पुलिस के 12 हजार रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्तियां की जायेंगी और इसके लिए सोमवार को राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की जायेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पुलिस के रिक्त पदों पर नियुक्तियां काफी समय से लंबित थीं, कानूनी विवाद के कारण यह अटकी हुई है. लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस पर निर्णय आ जायेगा.मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि दिसंबर महीने से…
Samastipur. बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने पथराव किया, जिससे पेंट्री कार सहित तीन कोच की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने बताया, “बीती रात करीब नौ बज कर 50 मिनट पर जब स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (जयनगर से नई दिल्ली-ट्रेन संख्या 12561) समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास पहुंची तभी कुछ बदमाशों ने ट्रेन पर पथराव किया। इस घटना में पेंट्रीकार समेत तीन कोच की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।…
Dhanbad. बीसीसीएल के बस्ताकोला क्षेत्र के राजापुर प्रोजेक्ट के कोयला फेस का बड़ा हिस्सा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे भूमिगत जल के दबाव से स्लाइड कर गया. इस दौरान तेज आवाज के साथ भूमिगत जल के हजारों गैलन पानी कई पुराने अंडर ग्राउंड गैलरी से एक साथ निकलना शुरू हो गया. स्थानीय लोगों की मानें तो तेज आवाज ओर स्लाइड स्थल से भारी मात्रा में धूल कण का गुबार उठा जो आसमान को ढक लिया. लोगों ने कहा कि आवाज इतनी जोरदार थी कि ऐसा लगा की ज्वालामुखी विस्फोट हुआ हो. धूल के गुब्बार ने धनबाद शहर के बैंक मोड…
