Author: News Desk

New Delhi. त्योहारों का मौसम नजदीक आता देख भारतीय रेलवे ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के मौके पर एक करोड़ से अधिक यात्रियों की सुविधा के लिए 6,000 विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां पत्रकारों को बताया कि त्योहारों के दौरान अत्यधिक भीड़ भाड़ को देखते हुए 108 ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य डिब्बा जोड़ने के अलावा 12,500 डिब्बे स्वीकृत किए गए हैं. विशेष तौर पर बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जाने वाले कई रेल मार्गों पर दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के त्योहार के दौरान भारी भीड़ रहती है. वैष्णव ने…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील और जिला प्रशासन के द्वारा आज लाल बाबा फाउंड्री में कैलाश नगर बस्ती को तोड़ने की पूरी तैयारी कर ली गयी है. जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाने चल पड़ा है. एसडीओ पुलिस पदाधिकारी सभी बर्मामाईंस में एकत्रित हो गए हैं. अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की तैयारी में है. वहीं बस्ती के लोग समेत सैकड़ों लोगों का हुजूम सडकों पर उतर आया है. पुलिस प्रशासन का रास्ता रोक रखा है. जैसा बताया जाता है कि विभिन्न तरह के कारोबार करने वालों के करीब 125 गोदाम है और लगभग 1000 घर बस्ती में बसे हैं, जिनको पोकलेन की मदद से…

Read More

Ranchi. झारखंड में खनिजों पर अब सेस (उपकर) लगेगा. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को झारखंड खनिज धारित भूमि उपकर विधेयक-2024 पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है. राज्यपाल की स्वीकृति के बाद अब गजट प्रकाशन के साथ ही राज्य में यह कानून लागू हो जायेगा. राज्य सरकार ने विधानसभा के माध्यम से इस विधेयक को राज्यपाल के पास स्वीकृति के लिए भेजा था. इसके तहत खनिज धारित भूमि से खनिज के उत्खनन पर रॉयल्टी पर उपकर (सेस) लगाने तथा इससे प्राप्त होनेवाली निधि से झारखंड राज्य में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा सेवाएं, कृषि, ग्रामीण आधारभूत संरचना, पेयजल…

Read More

New Delhi. केंद्र सरकार ने श्रमिकों के लिए परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में संशोधन कर न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाकर 1,035 रुपये प्रतिदिन तक करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की. श्रम मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य श्रमिकों को जीवनयापन की बढ़ती लागत से पार पाने में मदद करना है. संशोधन के बाद निर्माण, साफ-सफाई, समान उतारने और चढ़ाने जैसे अकुशल काम में लगे श्रमिकों के लिए क्षेत्र ‘ए’ में न्यूनतम मजदूरी दर 783 रुपये प्रति दिन (20,358 रुपये प्रति माह) होगी. अर्ध-कुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दर 868 रुपये प्रति दिन (22,568 रुपये प्रति…

Read More

New Delhi.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को टाटा संस और ताइवान स्थित पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की. ये दोनों कंपनियां गुजरात के धोलेरा में सेमीकंडक्टर निर्माण परियोजनाएं स्थापित कर रही हैं. दोनों कंपनियों के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी परियोजनाओं की स्थिति से अवगत कराया. मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘टाटा संस और पीएसएमसी की नेतृत्व टीम के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई. उन्होंने अपनी सेमीकंडक्टर निर्माण परियोजनाओं पर अद्यतन जानकारी साझा की. पीएसएमसी ने भारत में अपने पहुंच का और विस्तार करने के लिए उत्साह व्यक्त किया. मोदी ने इस वर्ष…

Read More

New Delhi. संसद की स्थायी समितियों का गठन बृहस्पतिवार को कर दिया गया. भारतीय जनता पार्टी के सांसद भर्तृहरि महताब को वित्त संबंधी स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं कांग्रेस के शशि शरूर को विदेश मामलों संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं. सभी दलों के प्रतिनिधित्व वाली विभाग-संबंधी स्थायी समितियां लघु संसद के रूप में कार्य करती हैं और विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज पर नजर रखती हैं. राज्यसभा सचिवालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर समितियों के संबंध में अधिसूचना की घोषणा की. रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह करेंगे,…

Read More

Patna. बिहार में जीवित्पुत्रिका व्रत त्योहार के दौरान अलग-अलग घटनाओं में नदियों और तालाबों में पवित्र स्नान करते समय 37 बच्चों समेत 46 लोगों की डूबने से मौत हो गई. राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी. ये घटनाएं बुधवार को त्योहार के दौरान राज्य के 15 जिलों में हुईं. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार, ‘कल राज्य में मनाए गए जीवित्पुत्रिका पर्व के अवसर पर पवित्र स्नान करते समय 46 लोगों की डूबने से मौत हो गई. सभी शव बरामद कर लिए गए हैं. बिहार में बड़ी संख्या…

Read More

Jamshedpur. बर्मामाइंस के लाल बाबा फाउंड्री इलाके में बने मकानों व गोदामों को शुक्रवार को तोड़ा जायेगा. जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए तैयारी कर ली है. बर्मामाइंस थाना को कोर्ट से अतिक्रमण हटाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात करने का आदेश दिया गया है. गुरुवार को लालबाबा परिसर में सन्नाटा पसरा रहा. बस्तीवासियों में आक्रोश व्याप्त है. सभी का कहना है कि दशकों से यहां रहकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं. अचानक वो कहां जायें, उनके पक्ष को नहीं सुना गया. हालांकि, बस्तीवासी एकजुट हैं. गुरुवार को कैलाश नगर व्यापारी संघ समिति…

Read More

Jamshedpur. महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री बेबी देवी एवं गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने गुरूवार को बहरागोड़ा शाखा मैदान मेें मंइया सम्मान यात्रा शुभारंभ किया गया. बहरागोड़ा के बाद वे मऊभंडार मुसाबनी, जादूगोड़ा, पोटका, हाता, सुंदरनगर, करनडीह आदि जगहों में उनका सैकड़ों महिलाओं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया. उन्होंने महिलाओं को संबोधित भी किया. करनडीह के बाद वे जुगसलाई पहुंचीं. यहां विधायक मंगल कालिंदी ने अभिनंदन किया. यहां नसीम मैरेज हॉल में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में पहुंचीं. उन्होंने यहां महिलाओं से आमने-सामने बात किया. महिलाओं ने उन्हें अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया. रात्रि चौपाल…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडपी) ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमिकों के लिए एक जागरुकता सत्र का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को मजबूत बनाना है. सुरक्षा प्रोटोकॉल को फिर से परिभाषित करने के उद्देश्य से एक सुरक्षा प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें स्टाफ, ई-कार्ट चालक, हाउस कीपिंग कर्मचारी, और सिक्योरिटी टीमों ने भाग लिया. यह पहल टाटा स्टील फाउंडेशन के वॉलंटियर समूह और टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसाइटी के सहयोग से की गई, जो हमारे स्टाफ, आगंतुकों और जानवरों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण बनाये रखने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता…

Read More