Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को जैप-1 के शौर्य सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल और अनुशंसित 527 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. यहां अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि हमलोगों ने बिल्कुल संकल्पित होकर काम किया है. उसी का नतीजा है कि अब निरंतर हमलोग नियुक्तियां कर रहे हैं. पांच वर्षों में अनगिनत नियुक्तियां की हैं. निजी क्षेत्रों में चुने गये बच्चे तो विदेशों तक में नौकरी कर रहे हैं. सीएम ने कहा कि अभी आपलोगों ने उत्पाद सिपाही की बहाली के बारे में…
Author: News Desk
Ranchi.प्रदेश कांग्रेस आनेवाले विधानसभा चुनाव में जिला से पंचायत स्तर पर अभियान तेज करेगी. चुनावी घोषण पत्र और एजेंडे के साथ आम लोगों तक पहुंचेंगे. गुरुवार को सुबोधकांत सहाय की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक हुई. इसमें चुनावी अभियान को लेकर रणनीति बनी. प्रदेश के आला नेताओं के साथ भावी कार्यक्रम पर चर्चा हुई. पार्टी आनेवाले समय में अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी नेताओं को जवाबदेही देगी. महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, दो अक्तूबर से कांग्रेस का चुनावी अभियान राज्य भर में शुरू होगा. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि इस…
Ranchi.सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को 26 सितंबर को सबूत साैंपे थे. इस संबंध में राज्यपाल सचिवालय का पत्र मिलने के बाद जेएसएससी ने अभ्यर्थियों द्वारा सौंपे गये परिवाद जैसे- पेन ड्राइव, सीडी एवं रिपीट किया गये प्रश्न पत्र की जांच कराने का निर्णय लिया है. इसके लिए आयोग के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गयी है. गठित जांच समिति में संयुक्त सचिव मधुमिता कुमारी और उप सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार लाल को सदस्य बनाया गया है. समिति को सबूतों की…
Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने कहा है कि सरकार के प्रधान सचिव राज्य सरकार के कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने के लिए निविदा से चयनित बीमा कंपनी को जल्द कार्यादेश दें. राज्य सरकार के कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने वाली फाइल मंत्री के पास दो महीना से लंबित है. क्या स्वाथ्य मंत्री के यहां निविदा दर पर मोल-भाव हो रहा है. रेट निगोसिएशन हो रहा है. श्री राय ने कहा कि निविदा में प्रीमियम की न्यूनतम दर वाली बीमा कंपनी को उसके चयन का पत्र दे दिया गया है, निविदा समिति ने उसके चयन की मंज़ूरी…
Patmda. बोड़ाम के हलुदबनी सिदो-कान्हू मोड़ पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन का स्वागत किया. इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम एक ज्ञापन सौंपा. इसमें दलमा की तराई क्षेत्र में बसे पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिले के 5 प्रखंडों (पटमदा, बोड़ाम, नीमडीह, चांडिल व जमशेदपुर प्रखंड) के 85 मौजा को इको सेंसेटिव जोन के दायरे से बाहर करने व उसे रद्द करने की मांग की. ज्ञापन सौंपने वालों में हलुदबनी के ग्राम प्रधान विनय नरेश मुर्मू, बोंटा पंचायत की मुखिया सुकांति किस्कू, पंसस मेनका किस्कु, पूर्व मुखिया हरि प्रसाद किस्कु, लुलु बहादुर, ग्राम…
Jamshedpur.छोटा गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी के कर्मचारी जयप्रकाश शर्मा की हादसे में मौत हो गयी. जयप्रकाश शर्मा पिछले 12 साल से कंपनी में कार्यरत थे. पांच साल पहले मशीन ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति हुई थी. हादसे के शिकार होने के बाद उन्हें इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौत के बाद परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर आजसू, झामुमो, भाजपा, कांग्रेस नेता शाम 4 बजे कंपनी गेट के आगे बैठ गये. रात साढ़े आठ बजे कंपनी के प्लांट हेड विनीत अग्रवाल और कंपनी की मान्यता प्राप्त झारखंड…
Ghatsila. चाकुलिया के सुनसुनिया गांव में गुरुवार की रात जंगली हाथियों का एक झुंड घुस गया. हाथियों ने खेतों में लगी धान की फसल रौंद दी. ग्रामीणों के खदेड़े जाने पर जंगली हाथी शुक्रवार की सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच अप रेलवे लाइन पर जाकर खड़े हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के गुजरने के दौरान अप लाइन से हमसफर एक्सप्रेस गुजर रही थी. रेलवे लाइन पर जंगली हाथियों को खड़ा देख हमसफर एक्सप्रेस के चालक ने ब्रेक लगाया. हालांकि, हमसफर एक्सप्रेस की गति पहले से ही काफी धीमी थी. इस कारण कोई अप्रिय घटना नहीं…
Patmda. बोड़ाम थाना के गांगीबुरु गांव निवासी अजय सिंह (26) शुक्रवार दोपहर वज्रपात से झुलस गये. परिजन एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान दोपहर तीन बजे उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में पंचायत समिति प्रतिनिधि प्रबोध महतो ने बताया कि किसान अजय सिंह गांव में धान की खेत में खाद डाल रहा था. इस दौरान बारिश शुरू हो गयी. तभी जोरदार आवाज के साथ वज्रपात होने लगा. इसमें अजय सिंह बेहोश होकर गिर गया. थोड़ी दूर पर मौजूद उसके बड़े भाई ने गंभीर हालत देखते हुए इसकी सूचना परिजनों को दी. परिजनों ने उसे आनन फानन में…
Galudih.पाटमहुलिया गांव के उपरडांगा टोला निवासी नीनू गोप शुक्रवार की सुबह मछली पकड़ने के लिए स्वर्णरेखा नदी गया था. इस दौरान गालूडीह बराज के ऊपर से जाल नदी में गिर गया. नीनू सीढ़ी से उतरकर जाल निकालने लगा. पानी का बहाव ज्यादा तेज होने के कारण वह डूबने लगा. वहां मछली पकड़ रहे दिगड़ी गांव के मछुआरे शंकर कैवर्त व चेतन कैवर्त की नजर उस पर पड़ी. दोनों ने जान जोखिम में डाल कर उसे बाहर निकाला. मछुआरों ने बताया कि उन्होंने अबतक नदी में डूबते कई लोगों की जान बचायी है. उनके पास वाटर सेफ्टी किट और रेस्क्यू इक्विपमेंट…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में जादू-टोना करने के संदेह में कथित तौर पर दंपति की हत्या के मामले में शुक्रवार को एक किशोर समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. घटना 13 सितंबर को दलभंगा चौकी के बिजार गांव में हुई. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने छापे मारे और कुचाई इलाके के अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार से पांच लोगों के एक समूह ने जादू-टोना करने के संदेह में सोमा सिंह मुंडा (46) और उनकी पत्नी सेजादी देवी…
