Author: News Desk

Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भाजपा में जाने को लेकर चर्चा है. राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि चंपाई सोरेन झामुमो से नाराज हैं और वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं ! हालांकि, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि वे जहां हैं, वहीं ठीक हैं. अफवाहों को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है. इधर, शनिवार को देवघर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में चंपाई सोरेन के भाजपा में आने के कयासों पर असम के सीएम सह विधानसभा चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 अगस्त (आज) 57120 महिलाओं के खाते में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि (एक-एक हजार रुपये) हस्तांतरित कर योजना का शुभारंभ करेंगे. इसके लिए पाकुड़ में समारोह का आयोजन किया गया है. मुख्यमंत्री प्रमंडलवार कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित करेंगे. महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि अब तक निबंधित और सत्यापित हो चुकी महिलाओं के खाते में 31 अगस्त तक राशि हस्तांतरित कर दी  जायेगी. इसके बाद हर माह की 15 तारीख को मंईयां योजना की राशि हस्तांतरित की जायेगी. विभाग…

Read More

Kiriburu. बड़बिल के ठाकुराणी स्थित ओडिशा मिनरल्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी (ओएमडीसी बेलकुंडी आयरन एंड मैगनीज माइंस में उत्पादन के लिए शनिवार को जिला प्रशासन व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरणीय लोक सुनवाई आयोजित की. बड़बिल जेल निकट कंपनी के गेस्ट हाउस में लोक सुनवाई हुई. खदान में लौह अयस्क उत्पादन क्षमता 1.8 एमटीपीए और मैगनीज अयस्क 0.3 एमटीपीए करना है. लोगों ने कहा कि जब से खनिज में उत्पादन बंद हुआ है, तब से बेरोजगारी की समस्या है. उत्पादन शुरू होने से स्थानीयों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. कंपनी से स्थानीयों को मौलिक सुविधाएं उपलब्ध…

Read More

Jamshedpur. जुगसलाई नया बाजार में शुक्रवार रात कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत सिंह व भीड़ पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में जुगसलाई थाना में केस दर्ज किया है. इसमें अभिजित के बयान पर मोहित पांडेय, सन्नी सिंह,राहुल सिंह, मनीष सिंह और रॉकी मिश्रा को आरोपी बनाया गया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने दो-तीन युवकों को हिरासत में लिया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस को हमलावार का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है. जिसमें दिख रहा है कि अपराधी फायरिंग कर भाग रहे हैं. पुलिस ने फुटेज के…

Read More

Jamshedpur.कदमा स्थित दुर्गा पूजा मैदान न्यू फार्म एरिया में पवित्र श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के पावन अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने रुद्राभिषेक एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी श्रीमती सुधा गुप्ता के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की.

Read More

Jamshedpur. एक्सएलआरआइ के टाटा ऑडिटोरियम में शनिवार को ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम (एक्सओएल) के पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. भारत में ड्यूश बैंक की एचआर हेड माधवी लाल बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शामिल हुईं. उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में भारत सुपर पावर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. हर क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहा है. लेकिन अगर खुद को समय-समय पर अपडेट नहीं किए तो कुछ समय के बाद आउटडेटेड हो जाएंगे. दीक्षांत समारोह के दौरान एक्सएलआरआइ के गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन टीवी नरेंद्रन ऑनलाइन…

Read More

Jamshedpur.मानगो चेपापुल के समीप झामुमो पार्टी कार्यालय में झारखंड आंदोलनकारियों को उज्ज्वल दास के नेतृत्व में सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह का आयोजन झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर समिति की ओर से किया गया था. सम्मान समारोह में झारखंड आंदोलनकारियों ने आंदोलन के दौरान के अनुभव को साझा किया. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को देश, राज्य व संगठन के लिए समर्पित होकर कार्य करने का भी संदेश दिया. सम्मानित होने वालों में राज लकड़ा, हरदेव सिंह, झरना पॉल, कालू गोराई, विश्वनाथ महतो, चंद्रप्रकाश झा, हिमेंद्री धर चौधरी (पिंटू) आदि शामिल थे. कार्यक्रम का संचालन सचिव उमर खान ने किया. इस…

Read More

Ghatsila. दारीसाई के कृषि विज्ञान केंद्र के करीब दो दर्जन मजदूरों ने बकाया मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को केंद्र में विरोध-प्रदर्शन किया. मजदूरों के इस आंदोलन को झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष किशोरी हांसदा और रामदास मुर्मू ने समर्थन दिया. मजदूरों ने कहा कि 2020-21 से काम कर रहे हैं, जिमसें कुछ मजदूरी दी गयी, तो अधिकांश मजदूरी बकाया है. मजदूरों ने हिसाब कर पूरी मजदूरी भुगतान करने की मांग की. कई मजदूरों ने कहा कि काम करा कर आधी-अधूरी मजदूरी दी गयी है. बाद में मजदूरों के साथ जेबीकेएसएस नेता केबीके की कार्यक्रम समन्वयक…

Read More

Ghatsila.घाटशिला के भाजपा कार्यालय में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि 23 अगस्त को रांची में हेमंत सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में जनाक्रोश रैली होगी. सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया. झारखंड सरकार ने युवाओं और लोगों को ठगने का काम किया है. झारखंड के पढ़े लिखे युवा बेरोजगारों को भत्ता देने, 5 लाख सरकारी नौकरी देने वादा सरकार भूल गयी. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि घाटशिला और बहरागोड़ा…

Read More

Dhalbhumgarh. प्रखंड के मोहलीशोल गांव में शनिवार को धूमधाम से मनसा पूजा हुई. इस अवसर पर झापान का आयोजन हुआ. झापान बने दो लोगों ने पूजा के बाद छह विषधर नागों को गले में डाल कर पालकी पर सवार होकर दिघी बांध तक गये. नागों को नहला कर पूजा के बाद कलश लाया गया. मोहलीशोल मनसा मेला में आयोजित मनसा पूजा क्षेत्र में प्रसिद्ध है. लगभग 325 सालों से पूजा हो रही है. बताया गया कि लगभग एक माह पूर्व जंगल से विषधर नागों को पकड़ कर रखा गया. पूजा और मनसा मंगल के गायन के बाद विशेष रूप से…

Read More