Author: News Desk

Jamshedpur. टाटा मोटर्स में 19 अगस्त को प्रबंधन ने एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. कंपनी 20 अगस्त को खुलेगी. शनिवार को जारी सकुर्लर के अनुसार, यह निर्णय लिया गया है कि सोमवार, 19 अगस्त को जमशेदपुर प्लांट में ब्लॉक क्लोजर रहेगा. ब्लॉक क्लोजर के दौरान कंपनी का 50 प्रतिशत व कर्मचारियों के लीव का 50 प्रतिशत कटता है. इन कर्मचारियों का पीएल या सीएल समाप्त है, उनके वेतन से क्लोजर का पैसा समायोजित होगा. क्लोजर के दौरान जिन कर्मचारियों या अधिकारियों को ड्यूटी पर बुलाया जायेगा, उन्हें काम पर आना होगा. ये कर्मचारी इस तरह ड्यूटी पर रिपोर्ट…

Read More

Chakardharpur. चक्रधरपुर के कराइकेला थाना क्षेत्र में बरडीह गांव के पास युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी. सूचना मिलते ही शनिवार सुबह कराइकेला थाना प्रभारी अंकित कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने घटनास्थल में छानबीन शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार अहले सुबह कुछ लोगों ने बरडीह गांव के पास एक युवक का शव देखा. जिसके बाद इसकी सूचना कराइकेला थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची. मालूम हो कि युवक के…

Read More

New Delhi. देश में प्रत्यक्ष कर प्रशासन के शीर्ष निकाय केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर विभाग से होटल, लक्जरी ब्रांड की बिक्री, अस्पताल और आईवीएफ क्लीनिक जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नकद लेनदेन की जांच करने को कहा है. बोर्ड ने कहा कि यह जांच गैर जरूरी हस्तक्षेप के बिना होनी चाहिए. सीबीडीटी ने कर विभाग से बकाया मांगों की वसूली के लिए ठोस प्रयास करने को भी कहा है, जिसमें पिछले वित्त वर्ष से तेज वृद्धि देखने को मिली है. इस संबंध में बोर्ड ने हाल में केंद्रीय कार्य योजना (सीएपी) 2024-25 जारी की है.…

Read More

Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने जमशेदपुर महानगर की अध्यक्ष नीलू मछुआ को बनाया गया है. शनिवार को 27 जिलों में महिला मोर्चा अध्यक्ष की घोषणा की गई है. पूर्वी सिंहभूम की जिलाध्यक्ष कृष्णा पाल, पश्चिम सिंहभूम की जिलाध्यक्ष दुर्गा बोइपाइ, सरायकेला-खरसावां की जिलाध्यक्ष रीतिका मुखी बनायी गयी हैं. भाजपा की निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने भाजपा कार्यालय में नीलू मछुआ का मिठाई खिलाकर व अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया. इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह गिल, संजीव सिंह, भूपेंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे.

Read More

Jamshedpur. बेखौफ अपराधियों ने बिष्टुपुर मेन रोड स्थित मारुति सुजुकी एरीना के शोरुम पर शनिवार की शाम फायरिंग की. जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त शोरुम में कर्मचारी मौजूद थे. गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गयी. गोली शोरुम के शीशा को छेदते हुए अंदर चली गयी. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक, बाइक पर दो युवक पहुंचे और अचानक फायरिंग कर दी. हालांकि, किसी को चोट नहीं लगी है. घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आस पास का सीसीटीवी फुटेज…

Read More

Jamshedpur. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से दुषि और फिर उसकी हत्या को लेकर शनिवार को जमशेदपुर, झारखंड समेत देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर रहे. जमशेदपुर में टीएमएच व टेल्को सहित कई अन्य अस्पताल में डॉक्टरों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट किया. वहीं एमजीएम अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने शनिवार को भी अपना धरना-प्रदर्शन जारी रखा.एमजीएम व सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी कम रही. आरडीए के आह्वान पर बलात्कार-हत्या की घटना के विरोध में पूरे शहर में विरोध मार्च और मोमबत्ती जुलूस निकाले गये.  इधर, शनिवार को जमशेदपुर के सरकारी…

Read More

Ranchi.. जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग को लेकर शनिवार को विद्यार्थियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. विद्यार्थी मोरहाबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए रवाना हुए. लेकिन, पुलिस ने उन्हें मोरहाबादी मैदान में ही रोक दिया. विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जगह-जगह पर पुलिस मुस्तैद थी. छात्रों ने कहा कि 21 व 22 सितंबर को सीजीएल परीक्षा होनेवाली है. वहीं, उस दिन अन्य आयोग की परीक्षा पहले से ही तय है. इसे देखते हुए सीजीएल परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया जाये. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने राज्य सरकार की मंशा पर भी…

Read More

Jamshedpur: बांग्लादेश में हिंदू पर हो रहे अत्याचार और हिंसा के खिलाफ शनिवार को साकची में धिक्कार सह मशाल जुलूस निकाला गया. ऑल बंगाली क्लब की ओर से आम बगान स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा से जुलूस निकाला गया,जो साकची गोलचक्कर के पास समाप्त हुआ. सभा का भी आयोजन किया गया. जिसमें द मिलोनी के अध्यक्ष समाजसेवी व उद्यमी शेखर डे ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू बंगालियों पर जो हिंसा हो रहा है वह बिल्कुल ही गलत है. अधिवक्ता तापस मित्रा ने बंगलादेश की सरकार का विरोध किया. उन्होंने बताया कि बंगाली हिंदू के खिलाफ हिंसा रुकनी चाहिए.…

Read More

Jamshedpur. युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी इशिता सेढ़ा शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचीं. यहां युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया. इसके बाद भालुबासा स्थित युवा कांग्रेस के कार्यालय में उन्होंने एक बैठक की. यहां आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में यूथ कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा की गयी. उन्होंने युवा कांग्रेस द्वारा हर घर खटाखट अभियान को और जोर शोर से चलाने का आह्वान किया. वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं को टिकट दिये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय आला कमान लेगा, लेकिन यह तय है कि जो भी युवा कांग्रेस पार्टी की…

Read More

Jamshedpur. झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में शनिवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ बिरसानगर जोन नंबर पांच से बिरसानगर स्टेडियम तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस की झारखंड प्रभारी इशिता सेंधा, प्रदेश समय समिति के अमन सिद्दीकी, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम सिंह, जिला सोशल मीडिया के कोऑर्डिनेटर मयंक प्रताप सिंह, पूर्वी विधानसभा के अध्यक्ष नीरज साहू, कैंडल मार्च में शामिल हुए. कैंडल…

Read More