Author: News Desk

Lakhnow. वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस के कम से कम 20 डिब्बे कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन के पास शनिवार तड़के पटरी से उतर गए. हालांकि, इस हादसे में जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है. उत्तर-मध्य रेलवे (एनसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यह हादसा तड़के करीब ढाई बजे हुआ. उन्होंने बताया कि साबरमती एक्सप्रेस के 20 डिब्बे कानपुर और भीमसेन रेलवे स्टेशन के बीच पटरी से उतर गए. त्रिपाठी के अनुसार, ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी और इस हादसे में किसी के मारे जाने या घायल होने की फिलहाल…

Read More

Ranchi. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि जल्द ही राज्य के हर पुलिस थाना में एक महिला पुलिस अधिकारी तैनात की जायेगी. विभाग इसकी तैयारी कर रहा है. जल्द ही सरकार के स्तर पर इस पर निर्णय लिया जायेगा. इससे महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा. अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी दी. उन्होंने कहा कि झारखंड में पुलिस सेवा से जुड़ी हर रैंक की महिला अधिकारियों के लिए महिला फोरम बनाया जायेगा. यहां महिला पुलिसकर्मी अपनी व्यक्तिगत या आधिकारिक समस्या सामने रख पायेंगी. डीजीपी ने जानकारी दी कि महिला पुलिस अधिकारियों…

Read More

Ranchi. कांटाटोली स्थित वाइएमसीए के समीप गुरुवार रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी. हादसे में प्रियांशु कुमार (12) की मौत हो गयी. उसकी मां रोमी कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. प्रियांशु कुमार अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और बहुबाजार स्थित बिशप स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था. वह अपनी मां के साथ नया टोली पेट्रोल पंप के पीछे स्थित अनुराधा अपार्टमेंट में रहता था. उसके पिता मूल रूप से जमशेदपुर के रहनेवाले हैं. फिलहाल वे हांगकांग…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर से जयनगर के लिये एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार की शाम शुरू हो गयी. शाम 6.50 बजे सासंद विद्युतवरण महतो, विधायक सरयू राय और डीआरएम अरुण जे राठौर ने हरी झंडी दिखाकर टाटानगर से ट्रेन को रवाना किया. इसके साथ ही मिथिलांचल वासियों को बहुप्रतिक्षित मांग पूरी हो गयी. ट्रेन शुरू होने को लेकर मिथिलांचल के लोगों में काफी उत्साह दिखा. शाम छह बजे से ही मिथिलांचल के लोग टाटानगर स्टेशन पहुंचने लगे थे. इस मौके पर सांसद विद्युवरण महतो ने कहा कि टाटा से जयनगर के लिये काफी दिनों से ट्रेन के लिये प्रयासरत थे. इस ट्रेन का नाम…

Read More

Jamshedpur. जेम्को मिश्रा बागान निवासी महेश मिश्रा व उसके साथी सूरज यादव पर शुक्रवार की शाम अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. घटना में सूरज यादव के हाथ में एक गोली लगी है. हमलावरों ने महेश मिश्रा की काले रंग की स्कॉर्पियो कार पर दो तरफ से लगातार फायरिंग की और फरार हो गये.महेश मिश्रा के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर फायरिंग हुई. गोली चलने के बाद महेश मिश्रा के घरवालों समेत बस्तीवासी जुट गये. घायल सूरज यादव को लोगों ने इलाज के लिए टीएमएच भेजा. वहीं, महेश मिश्रा घर लौट गया. महेश के अनुसार, वह सूरज यादव…

Read More

Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग शुक्रवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने की. महामंत्री आरके सिंह ने सदस्यों को बोनस पर अपना- अपना विचार देने को कहा. सदस्यों ने कहा कि यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह के नेतृत्व पर यूनियन और कर्मचारियों को पूर्ण विश्वास है. अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के विश्वास पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे. पिछले कुछ सालों से आप सबके सहयोग से सही समय पर बोनस दिलाने में यूनियन सफल रही है. आगे भी यूनियन इसके लिए प्रयासरत रहेगी. महामंत्री आरके सिंह ने…

Read More

Jamshedpur. एमजीएम अस्पताल के जूनियर डॉक्टर्स शुक्रवार सुबह ओपीडी को बंद कराते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. उन्होंने ओपीडी में सीनियर डॉक्टरों को भी काम करने नहीं दिया. वे लोग कोलकाता में मेडिकल छात्रा की नृशंस हत्या का विरोध कर रहे थे. ओपीडी बंद होने के कारण इलाज कराने आये बिना इलाज कराये लौटना पड़ा. अस्पताल में चल रहे इमरजेंसी में सभी का इलाज नहीं हो रहा था. पहले मरीजों को इमरजेंसी में बैठे डॉक्टरों के द्वारा देखा जा रहा था. एमजीएम अस्पताल परिसर में हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों को देखते हुए अस्पताल की सुरक्षा में क्यूआरटी तैनात…

Read More

Jamshedpur. टाटा कमिंस प्रबंधन ने शनिवार 17 अगस्त को एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. रविवार (18अगस्त) को कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश है. 19 अगस्त को प्रबंधन ने एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. प्लांट तीन बाद यानी 20 अगस्त को खुलेगा. वर्तमान व्यावसायिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने 17 अगस्त और 19 अगस्त के लिए ये व्यवस्थाएं की हैं. प्लांट हेड रामफल नेहरा के आदेश से शुक्रवार को सर्कुलर जारी किया गया है. ब्लॉक क्लोजर या फ्लेक्सी ऑफ के दिन जिन कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया जायेगा, उनके लिए ये सामान्य कार्य दिवस होगा.…

Read More

Jamshedpur. पूर्व सांसद सुमन महतो और दिवंगत सुनील महतो की बड़ी बेटी अंकिता महतो (26) का दिल्ली में इलाज के क्रम गुरुवार को निधन हो गया था. शुक्रवार सुबह अंकिता का पार्थिव शरीर नई दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया. यहां मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. शोक संतप्त परिजनों का ढाढ़स बंधाया.  फिर वहां से अंकिता का पार्थिव शरीर जमशेदपुर लाया गया. सुबह करीब 11.30 अंकिता का शव उनके आवास सोनारी पहुंचा. यहां बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया गया. बताया जा रहा है…

Read More

Jamshedpur. गोविंदपुर थाना अंतर्गत अमलतास सिटी निवासी व यूको बैंक के कैशियर अमित कुमार के घर की खिड़की का ग्रिल काटकर चोरों ने अलमीरा का लॉकर तोड़कर पांच लाख के गहने व 20 हजार रुपये नगदी की चोरी कर ली. चोरी करने के बाद बदमाश खिड़की के रास्ते ही फरार हो गये. चोरों ने कमरे को अंदर से बंद कर दिया था. घटना गुरुवार रात की है. शुक्रवार की सुबह घरवालों की नींद खुलने के बाद बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी के दौरान जब कमरे को खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद मिला. इसके बाद घरवालों…

Read More