चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिवर मिंज अपने ही घर में मृत मिले हैं. वह घर में अकेले रहते थे. 15 अगस्त को प्रखंड कार्यालय में झंडोतोलन करने के बाद वह घर लौट गये थे. उसके बाद वह जिला मुख्यालय में बैठक को लेकर चाईबासा चले गए थे. उनके साथ के कर्मचारी ने बताया कि चाईबासा से लौटते में रात के एक बज गये थे. वह उन्हें घर छोड़कर चला गया. शुक्रवार को जब वह दोपहर तक कार्यालय नहीं पहुंचे, तो प्रखंड के कर्मचारी उनके आवास पहुंचे. घर का दरवाजा अंदर से बंद था. आवाज देने…
Author: News Desk
Jamshedpur. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने 78वां स्वतंत्रता दिवस पर हुरलुंग पंचायत अंतर्गत प्रकाश नगर, परसुडीह हाट बाजार, तिलकानगर, गदड़ा चौक और गोविंदपुर कर्पूरी पार्क में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्रामियों के बलिदान को याद करने का दिन है. उन्होंने अपने देश के लिए प्राणों की आहुति दी है. इस अवसर पर काफी संख्या में संगठन व क्षेत्र के लोग मौजूद थे.
New Delhi. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की और उन्हें अपने देश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की रक्षा व सुरक्षा का आश्वासन दिया. मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘बांग्लादेश की सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने फोन किया था. मौजूदा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया. लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन को दोहराया. उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की रक्षा व सुरक्षा का आश्वासन दिया.’’ बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार…
आयोग ने कहा, निर्धारित समय के भीतर कराएंगे उपचुनाव, वायनाड में फिलहाल चुनाव के हालात नहीं New Delhi. जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच तीन चरणों में जबकि हरियाणा में एक ही चरण में एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे. निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दोनों विधानसभाओं के लिए मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी. साल 2019 में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. कुमार…
Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल में कई ट्रेनों के रद्द होने के बीच रेलवे ने एक अच्छी खबर भी दी है. दरअसल यात्रियों की सुविधा के लिए टाटा से जयनगर तक साप्ताहिक ट्रेन आज से (16 अगस्त) से चलेगी. ट्रेन संख्या 18119 टाटानगर से शुक्रवार को शाम 6:50 बजे खुलेगी, जो दूसरे दिन 11:30 बजे जयनगर पहुंचेगी. यह ट्रेन चांडिल, मुरी, कोटशिला, राजाबेरा, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी होते हुए जयनगर पहुंचेगी. वहीं, जयनगर से ट्रेन नंबर 18120 शनिवार को शाम 07:30 बजे खुलेगी. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव…
Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे ने 17 अगस्त से 28 सितंबर के बीच 18 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है. दरअसल वजह ये है कि इस अवधि में चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्य चलेगा. टाटानगर से चलने यात्रियों पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा. रद्द किये गये ज्यादातर ट्रेनें यहीं से चलेंगी. कौन-कौन ट्रेनें रहेगी रद्द 1. टाटानगर- इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (18109/18110) ये ट्रेन 17, 24, 31 अगस्त और 07,14, 21 व 28 सितंबर को रद्द रहेगी. 2. राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस (18125/18126) ये ट्रेन भी 17, 24, 31 अगस्त और 07,14, 21 एवं 28 सितंबर को रद्द रहेगी. 3. हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू…
Mumbai. वैश्विक बाजारों में तेज उछाल के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घेरलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 805.96 अंक बढ़कर 79,911.84 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 252.05 अंक चढ़कर 24,395.80 अंक पर रहा. <span;> सेंसेक्स में सूचीबद्ध सभी 30 कंपनियों के शेयर में शुरुआती कारोबार में उछाल आया. महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे अधिक चढ़े. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225,…
निर्वाचन आयोग ने दोपहर करीब तीन बजे संवाददाता सम्मेलन के लिए मीडिया को आमंत्रण दिया है New Delhi. निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की आज यानी शुक्रवार दोपहर को घोषणा करेगा. निर्वाचन आयोग ने दोपहर करीब तीन बजे संवाददाता सम्मेलन के लिए मीडिया को आमंत्रण दिया है लेकिन यह नहीं बताया कि किन राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी. हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः तीन नवंबर और 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है. निर्वाचन आयोग की जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने की योजना है. यह समय सीमा उच्चतम…
Patna. बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर एस भट्टी ने गुरुवार को कहा कि जल्द ही कम से कम 20 प्रतिशत महिला पुलिस अधिकारी थानों की कमान संभालेंगी. भट्टी ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को यहां पुलिस मुख्यालय में तिरंगा फहराया. राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए डीजीपी ने कहा, बिहार पुलिस में कार्यरत महिलाओं की संख्या करीब 30 हजार हो गई है. उनमें से 223 महिला अधिकारी राज्यभर में थाना प्रभारी या अतिरिक्त थाना प्रभारी के रूप में तैनात हैं. अब जल्द ही 20 प्रतिशत महिला पुलिस अधिकारी थानों की…
Dhaka. पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री पद से शेख हसीना के इस्तीफे से पहले और उसके बाद प्रदर्शनकारियों की हत्याओं की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की एक टीम अगले हफ्ते बांग्लादेश का दौरा करेगी. यह घोषणा बृहस्पतिवार को की गई. बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी के अनुसार, यह पहली बार है जब संयुक्त राष्ट्र 1971 में बांग्लादेश की आजादी के बाद देश में बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों के हनन की जांच के लिए एक तथ्यान्वेषी टीम भेज रहा है. शेख हसीना की सरकार गिरने के कुछ…
