जमशेदपुर. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर ने 78वी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम आयोजित किया. इस अवसर पर संगठन के संस्थापक वरुण कुमार, जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव एवं हमारे संस्थान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे. मौके पर मौजूद संगठन के वरिष्ठ सदस्य हवलदार अवधेश कुमार ने देश के शहीदों को अपनी भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. sgt राज कुन शर्मा ने आजादी का महत्व समझाते हुए वीरों के बलिदान को याद किया. इस अवसर पर जमशेदपुर के समस्त सैनिक परिवारों…
Author: News Desk
जमशेदपुर। भारतीय राजनीति में अक्सर चाणक्य नीति की चर्चा होती रहती है. लेकिन वर्तमान में चाणक्य वही कहलाता है, जो अपनी नीतियों से विरोधियों को चुनावी रणक्षेत्र में परास्त कर सत्ता के शिखर तक पहुंचने में सफल हो जाए. वैसे तो भारतीय राजनीति में चाणक्य की उपमा से कई लोगों को सुशोभित किया जाता रहा है. लेकिन अगर झारखंड की राजनीति की बात करें तो एक नाम प्रमुखता से लिया जाता है. जिन्हें लोग चाणक्य चचा के नाम से भी जानते है. जिनके खाते में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने के साथ ही एक पूर्व मुख्यमंत्री को उनके…
दुमका. झारखंड के राज्यपाल ने राज्य की उप राजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया. इसके बाद परेड का निरीक्षण कर तिरंगे को सलामी दी. मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के विकास की गाड़ी सभी वर्गों तक पहुंचे, खासकर वंचित तबकों तक, इस दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है. जनता के सहयोग से सरकार सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होगी. उन्होंने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप आचरण करने की अपील की. साथ ही कहा कि इससे स्वाधीनता की सार्थकता सिद्ध हो सकती है.…
Kolkata.मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक करने के बाद कुड़मी समाज ने अपना रेल रोको आंदोलन स्थगित कर दिया. कुड़मी समाज की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन में ममता बनर्जी खुद शामिल रहने का भरोसा दिया है. इस बाबत मुख्यमंत्री ने अपनी मंशा आदिवासी कुड़मी समाज के संयोजक अजीत प्रसाद महतो को बता दिया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के लिए किये गये कामों का ब्योरा भी दिया और कहा कि वह और भी काम इस समाज के लिए करना चाहती हैं. मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में अजीत प्रसाद महतो के अलावा जंगलमहल के चार जिले…
अंकिता को जोंडिस था, उल्टी की शिकायत के बाद मैक्स अस्पताल में कराया गया था भर्ती Jamshedpur. जमशेदपुर की पूर्व सांसद सुमन महतो और पूर्व दिवंगत सांसद सुनील महतो की बड़ी बेटी अंकिता महतो का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज के क्रम में गुरुवार सुबह 5.30 बजे निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक, अंकिता को जोंडिस था. उल्टी की शिकायत के बाद उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां अंकिता को आईसीयू में भर्ती कराया गया था. बताया जाता है कि अंकिता दिल्ली में नौकरी करती थी. बेटी के निधन से पूरा परिवार सदमे में है. बताया…
Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने अब अगले साल तक युवाओं को 12 लाख सरकारी नौकरियां देने का नया लक्ष्य निर्धारित किया है. कुमार ने यहां गांधी मैदान में तिरंगा फहराया और अपने संबोधन में कहा,‘बिहार उच्च वृद्धि दर और विकास के साथ आगे बढ़ रहा है। यह आने वाले वर्षों में समावेशी विकास के साथ आगे बढ़ेगा. पहले हमने अपने युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था. लेकिन अब हमारी सरकार ने 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले युवाओं को 12 लाख…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि राज्य में 35 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया इस वर्ष अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी. मुख्यमंत्री रांची के मोराबादी मैदान पर 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता राज्य के युवाओं को रोजगार प्रदान करना है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने इस कार्यकाल में हजारों भर्तियां की हैं. उन्होंने कहा, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आबकारी कांस्टेबल, कांस्टेबल, सहायक प्रोफेसर, महिला सुपरवाइजरों समेत 35 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है, जो अक्टूबर…
New Delhi. 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 11वीं लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया. इसके बाद उन्होंने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज वो शुभ घड़ी है जब हम देश की आजादी के लिए मर मिटने वाले, अपना जीवन समर्पित करने वाले आजादी के दीवानों को नमन करने का ये पर्व है. ये देश उनका ऋणी है. ऐसे हर देशवासी के प्रति हम अपना श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं.’ आज हम 140 करोड़ लोग हैं…’ राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘हमें गर्व है कि हमारे पास उन…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. स्वतंत्रता दिवस पर, अपने तीसरे कार्यकाल के पहले संबोधन में वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ देंगे. मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के दौरान लाल किले की प्राचीर से 10 बार तिरंगा फहराया था. इस मामले में मोदी पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. नेहरू को यह सम्मान 17 बार और इंदिरा को 16 बार मिला था. प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराने से…
Chaibasa. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया. बुधवार को सुरक्षाबलों ने टोंटो थाना क्षेत्र के राजबासा जंगल से एक आईईडी बरामद किया है. आईईडी को उसी स्थान पर विनष्ट कर दिया गया. गौरतलब है कि बीते दस अक्टूबर 2023 से सुरक्षाबलों के द्वारा गोईलकेरा थाना क्षेत्र कुईड़ा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.
