Simdega: कोलेबिरा प्रखंड के रोशन टोली गांव में वज्रपात की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गयी . मृतकों की पहचान सेनेन डांग, निर्मल होरो और एनोस बूढ के रूप में हुई है. वहीं घायलों की पहचान क्लेमेंट बागे, जैलेश बागे, सलीम बागे व पातरिस बागे के रूप में की गई है. घटना की सूचना पाते ही प्रशासनिक अधिकारियों का दल घटना स्थल पर पहुंचा. सूचना के बाद मेडिकल टीम के साथ पुलिस प्रशासन और जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन गांव में जाकर लोगों से बात की.
Author: News Desk
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को झारखंड के 1.36 लाख करोड़ देने का आदेश दिया है. सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि झारखंड सरकार के बकाया 1.36 लाख करोड़ केंद्र सरकार दे दें. हेमंत सोरेन ने लिखा कि झारखंड सरकार लगातार केंद्र सरकार से राज्य सरकार के पैसे मांग रही थी. हेंमत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट के झारखंड की बकाया पैसे लौटाने के आदेश को बड़ी जीत बताया. सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर…
Kolkata.कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ निर्भया जैसी हैवानियत की गई थी. दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. घटना को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इस बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर गंभीर ओराप लगाया है. उन्होंने मामले पर एक्स में एक लंबा पोस्ट डाला है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट डालकर कहा, कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म और मर्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है. उसके साथ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य की परत दर परत जिस तरह खुल…
Musabani. मुसाबनी में साइबर ठगी का मामला सामने आया है. यहां सीआरपीएफ कैंप में ब्लड टेस्ट कराने के नाम पर पैथोलॉजिस्ट से साइबर ठगी कर ली गयी. सीआरपीएफ कैंप में 100 सिपाहियों के ब्लड टेस्ट करने के नाम से मुसाबनी के पैथोलॉजिस्ट प्रशांत से पेमेंट करने के लिए उनका मोबाइल का यूपीआई मांगा और कुछ देर बाद उनके बैंक खाते से पहले 13997 रुपया और उसके बाद उनके एक दोस्त के खाते से करीब 99433 की ठगी कर ली गयी. भुक्तभोगी के अनुसार, करीब 100 सिपाहियों का ब्लड टेस्ट करने के नाम से उनसे यूपीआई नंबर पर सतीश कुमार नामक…
Ranchi. झारखंड औद्योगिक नीति के प्रावधान में अहम बदलाव किया गया है. इस नीति से जीएसटी इंसेंटिव से संबंधित प्रावधान को हटा कर जीएसटी रिइंबर्समेंट का प्रावधान लागू किया गया है. यह प्रावधान झारखंड औद्योगिक व निवेश प्रोत्साहन नीति, झारखंड टेक्सटाइल व फुटवेयर नीति, झारखंड ऑटोमोबाइल व ऑटो कंपोनेंट नीति और झारखंड औद्योगिक नीति में लागू होगा. राज्य में निवेश को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से पूर्व की औद्योगिक नीतियों में नेट वैट रिइंबर्समेंट अनुदान (ग्रांट) के रूप में औद्योगिक इकाइयों को दिया जा रहा था, लेकिन जीएसटी कर प्रणाली लागू होने के कारण स्टेट जीएसटी रिइंबर्समेंट औद्योगिक इकाइयों को…
Jaintgarh. हेमंत सोरेन की सरकार वादा खिलाफ सरकार है. यह सरकार जिस वायदे के बल पर सत्ता में आई, आज उसी को भूल गई. इस सरकार में सभी परेशान हैं. उक्त बातें पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कही. गीता कोड़ा जैंतगढ़ में आहूत भाजपा के द्वारा घंटी बजाओ सरकार जगाओ अभियान में बोल रही थीं. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जुलूस निकालकर और घंटी बजा कर सरकार को जगाने का काम किया. गीता कोड़ा ने इस अभियान के तहत बड़ानंदा, कलैया, जुगीनंद, भानगांव, सियालजोड़ा, देवगांव, ब्रह्मपुर व जैंतगढ़ आदि क्षेत्र में अभियान चलाया. इस अवसर पर पूर्व सांसद ने जैंतगढ़ शिव…
Ranchi. झारखंड की मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने से मुलाकात की. शिल्पी नेहा तिर्की ने राहुल गांधी से चुनावी रणनीति के मामले में बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरे देश में लोगों के दिलों में है और आम जनमानस की भावनाओं के समझकर चुनावी रणनीति तैयार की जाए तो इसका सकारात्मक परिणाम होगा. शिल्पी नेहा तिर्की नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विशेष आमंत्रण पर नई दिल्ली पहुंची थी और वहां मांडर विधायक की मुलाकात राहुल गांधी से हुई. राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा…
New Delhi. केंद्र सरकार ने गोविंद मोहन को केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया है. वो मौजूदा गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की जगह लेंगे. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन को गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तत्काल प्रभाव से नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है. मौजूदा गृह सचिव अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल 22 अगस्त को समाप्त हो रहा है, उसके बाद नये गृह सचिव गोविंद मोहन उनकी जगह लेंगे. नये केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन 1989 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं. आईएएस अधिकारी गोविंद मोहन ने बीएचयू-आईआईटी वाराणसी…
New Delhi.केंद्र सरकार ने राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नया निदेशक नियुक्त किया है. ईडी के नये निदेशक संजय कुमार मिश्रा का जगह लेंगे. संजय मिश्रा का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो गया. उन्हें इससे पहले उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया था, जिसमें सुप्रीम कोर्ट का भी बयान सामने आया है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने राहुल नवीन को दो साल के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का निदेशक नियुक्त किया है. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रवर्तन निदेशालय में प्रवर्तन निदेशक के पद पर आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन, विशेष निदेशक, ईडी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी…
New Delhi. भारत 17 अगस्त को डिजिटल प्रारूप में तीसरे ‘वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ’ सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसका उद्देश्य विकासशील देशों के लिए एक टिकाऊ भविष्य की दिशा में प्रयास करना है. यह शिखर सम्मेलन संघर्ष, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा संकट तथा जलवायु परिवर्तन जैसी जटिल चुनौतियों पर पिछले सम्मेलनों में हुई चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा. शिखर सम्मेलन के पिछले संस्करणों में वैश्विक दक्षिण से 100 से अधिक देशों ने भाग लिया था. विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत 17 अगस्त को तीसरे ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ’ शिखर सम्मेलन की मेजबानी…
