Jamshedpur. भारतीय सेना फुटबॉल टीम (एफटी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में खेले गये डूरंड कप के ग्रुप डी के एक बेहद रोमांचक मैच में जमशेदपुर एफसी को 3-2 से हराया. जीत के साथ ही भारतीय सेना की टीम क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. मैच के पहले हाफ तक मुकाबला पूरी तरह से जमशेदपुर के कब्जे में रहा. स्पेनिश स्ट्राइकर जेवियर सिवरियो ने 41वें मिनट में मिले पेनाल्टी को गोल में बदल कर अपनी टीम को पहली बढ़त दिलायी. हाफ टाइम (45 3 वें मिनट) से ठीक पहले सिवेरियो ने…
Author: News Desk
New Delhi. पिछले साल सितंबर में जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवाद निरोधक अभियान में अग्रिम मोर्चे पर नेतृत्व करते हुए शहीद हो गए कर्नल मनप्रीत सिंह को मरणोपरांत शांति काल में दिए जाने वाले दूसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार ‘कीर्ति चक्र’ से सम्मानित करने का फैसला किया गया है. राफइलमैन रवि कुमार (मरणोपरांत), मेजर एम रामा गोपाल नायडू और जम्मू कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं मुजम्मिल भट (मरणोपरांत) को भी कीर्ति चक्र के लिए चुना गया. कर्नल सिंह को 19 राष्ट्रीय राइफल्स में सैकंड-इन-कमान के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान सेना पदक से विभूषित किया गया था. राष्ट्रपति द्रौपदी…
New Delhi. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने 26 अगस्त को होने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) जून 2024 परीक्षा में संशोधन किया है. अब यह श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक दिन बाद 27 अगस्त को आयोजित की जाएगी. शेष परीक्षा तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वे 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी. 26 अगस्त को एनटीए को निम्नलिखित परीक्षाएं आयोजित करनी थीं: दर्शनशास्त्र, हिंदी, उड़िया, नेपाली, मणिपुरी, असमिया और संताली, सभी सात भाषा के पेपर.
Patna. पटना के बजरंगपुरी इलाके में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता की उनके घर के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. मृतक की पहचान भाजपा के स्थानीय नेता अजय शाह के रूप में हुई है. पटना के पुलिस अधीक्षक (एसपी-ईस्ट) भरत सोनी ने पत्रकारों को बताया, ‘घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाह को बाइक सवार दो हथियारबंद हमलावरों ने गोली मार दी. उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. हमलावर तुरंत मौके से भाग गए. एसपी ने कहा…
Guwahati. पचास वर्षीय डुलन दास नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के तहत नागरिकता प्राप्त करने वाले असम के पहले व्यक्ति बन गए हैं. इस घटनाक्रम पर विपक्षी दलों और छात्र समूहों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. मूल रूप से बांग्लादेश के सिलहट निवासी दास ने 1988 में भारत में प्रवेश किया और कछार जिले के सिलचर में बस गए. उनके एक रिश्तेदार ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के लिए आवेदन नहीं किया था, लेकिन अपनी अवैध स्थिति के बावजूद मतदाता कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन और आधार कार्ड सहित विभिन्न सरकारी दस्तावेज प्राप्त करने में कामयाब रहे.…
Bhuvaneshvar. पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर में स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर बंधक गए ओडिशा के 300 से अधिक लोग बुधवार को पुलिस द्वारा मुक्त कराए जाने के बाद सुरक्षित अपने घर लौट आए. माना जा रहा है कि ओडिशा में पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिकों पर किए गए कथित हमले के कारण उन्हें बंधक बनाया गया. पश्चिम बंगाल के इन प्रवासी श्रमिकों को गलती से बांग्लादेशी नागरिक समझ लिया गया था. बालासोर और मयूरभंज जिलों के ये लोग एक स्थानीय वैद्य से इलाज के लिए केशपुर के खारीका गांव में गए और लौटते समय उनपर भीड़ ने हमला…
New Delhi. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, सभी देशवासी 78वें स्वतन्त्रता दिवस का उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं, यह देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. स्वाधीनता दिवस के अवसर पर लहराते हुए तिरंगे को देखना चाहे वह लाल किले पर हो, राज्यों की राजधानियों में हो या हमारे आस-पास हो हमारे हृदय को उत्साह से भर देता है. राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा, भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है. यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि भारत दुनिया…
Jamshedpur. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी का फेक फेसबुक आइडी बनाकर भ्रम फैलाया जा रहा है. डीपी में सौरभ का फोटो इस्तेमाल करके युवाओं को दूसरे स्थानों पर खेलाने और सेलेक्शन का झांसा दिया जा रहा है. इसे लेकर सौरभ तिवारी ने बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना में इसकी लिखित शिकायत की है., सौरभ ने बताया कि पिछले सात दिनों से उनके पास अलग-अलग जगहों से फोन आ रहे है. बिष्टुपुर साइबर थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि सौरभ तिवारी अपने फर्जी फेसबुक आइडी की शिकायत की है. फिलहाल इसकी जांच चल रही है.
Paris. विनेश फोगाट को लेकर दुखद खबर है. खेल पंचाट ने फोगाट की याचिका को खारिज कर दिया है. जिसके बाद भारतीय महिला रेसलर की सिल्वर मेडल की उम्मीद समाप्त हो गई है. विनेश को पिछले सप्ताह महिला 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल से पहले अयोग्य करार दिया गया था क्योंकि उनका वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक था. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष डॉ पीटी उषा ने खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) के एकमात्र मध्यस्थ द्वारा युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के खिलाफ पहलवान विनेश फोगाट की याचिका खारिज करने के फैसले पर…
Sukma. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एक गांव में नक्सलियों ने 16 वर्षीय स्कूली छात्र की कथित तौर पर पीटकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना जगरगुंडा थाना क्षेत्र के पुवर्ती गांव में मंगलवार रात को हुई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सोयम शंकर के रूप में हुई है, जो अपने एक रिश्तेदार की मौत के बाद वहां पहुंचा था. अधिकारियों ने बताया कि छात्र की हत्या की सूचना मिलने के बाद सुबह पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा…
