Author: News Desk

New Delhi. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबसे अधिक 57 पुलिस वीरता पदक मिले हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की. सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुल पदकों में से 25 पदक जम्मू-कश्मीर में अभियान के दौरान कार्रवाई के लिए दिए गए हैं, जबकि 32 पदक वाम उग्रवाद प्रभावित राज्यों में माओवाद रोधी अभियानों के लिए दिए गए हैं. पुरस्कार पाने वालों में उपनिरीक्षक रौशन कुमार भी शामिल हैं जिन्हें फरवरी 2019 में बिहार में माओवादियों के खिलाफ उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए…

Read More

Patna. पटना हाईकोर्ट ने बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह को उनके आवास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद होने के मामले में बुधवार को बरी कर दिया. अलग-अलग आदेशों में न्यायमूर्ति चन्द्र शेखर झा ने सिंह की अपील को स्वीकार कर लिया, जिसमें उन्होंने पटना स्थित एमपी/एमएलए अदालत द्वारा जून और जुलाई में पारित आदेशों को चुनौती दी थी. सिंह ने कई बार मोकामा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था. जून, 2022 में पारित पहले आदेश के बाद सिंह को विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया था। यह मामला…

Read More

अब www.ceir.gov.in पर मोबाइल चोरी व गुम होने की करें शिकायत Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस ने एक साल में चोरी या गुम हुए 600 मोबाइल बरामद किया है. उक्त मोबाइल उनके मूल मालिकों को 15 अगस्त को सौंपा जाएगा. ये मोबाइल देशभर के विभिन्न शहरों से बरामद किये गये हैं. मोबाइल मिलने के बाद संबंधित थाना की पुलिस मोबाइल धारक को फोन कर सूचित कर रही है. बुधवार को साकची टैगोर सोसाइटी के सभागार में सामूहिक रूप से बरामद मोबाइल को वितरण किया जायेगा. मोबाइल बरामदगी में बेहर प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों को सम्मानित किया जायेगा. जिला पुलिस चोरी व…

Read More

जमशेदपुर. स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त की सुबह छह बजे से रात्रि 11 बजे तक शहर के अंदर भारी वाहनों के लिए नो इंट्री लगायी गयी है. इस दौरान शहर में भारी वाहनों का परिचालन नहीं होगा.ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई का निर्देश जारी किया गया है. इस संबंध में मंगलवार को उपायुक्त, एसएसपी और डीएसपी ( ट्रैफिक) ने संयुक्त रुप से निर्देश जारी किया है.

Read More

Ranchi.आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. इसी को लेकर भाजपा के विधानसभा प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा 16 अगस्त को संगठनात्मक प्रवास पर रांची आ रहे हैं. दोनों प्रभारी मंडल अध्यक्षों के साथ संवाद कर संगठनात्मक कार्यक्रमों को धार देने का काम करेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की गतिविधि को ग्रास रूट तक पहुंचाने को लेकर दिशा-निर्देश देंगे. हाल ही में पार्टी ने सभी सात मोर्चा (महिला, एससी, एसटी, ओबीसी, युवा, किसान व अल्पसंख्यक) का प्रदेश से लेकर…

Read More

Ranchi. ग्रामीण कार्य विभाग ने दो कार्यपालक व 15 सहायक अभियंता का तबादला किया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. अधिसूचना के मुताबिक ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल कोडरमा के कार्यपालक अभियंता राधाकृष्ण मुरारी को विशेष प्रमंडल रांची का कार्यपालक अभियंता बनाया गया है. वहीं विशेष प्रमंडल रांची के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार को विशेष प्रमंडल खूंटी का कार्यपालक अभियंता बनाया गया है. इसके अलावा सहायक अभियंताओं को बदला गया है.

Read More

Ranchi. सदर थाना क्षेत्र के चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ जमीन से जुड़े मामले में जेल में बंद रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत अवधि पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने 14 दिनों तक के लिए बढ़ा दी है. इससे पहले आरोपियों को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने अगली पेशी की तिथि 24 अगस्त निर्धारित की है. इस मामले में कोर्ट में आरोप गठन की प्रक्रिया चल रही है. इस मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश,…

Read More

Jamshedpur. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहरी क्षेत्र के तीनों नगर निकायों में मांस-मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मांस-मछली की बिक्री बंद रहेगी. आदेश के बावजूद भी अगर कोई दुकानदार मांस-मछली की बिक्री करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने की बात कही है. उन्होंने सभी मांस-मछली दुकानदारों को आदेश का पालन करने को कहा है.

Read More

New Delhi. अगर आप स्पैम कॉल से परेशान हैं, तो जल्द ही इससे मुक्ति मिल जायेगी. दरअसल इस मामले में दूरसंचार नियामक ट्राइ ने मंगलवार को दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दिया कि अनचाही (स्पैम) कॉल करने वाले गैर-पंजीकृत टेलीमार्केटिंग कंपनियों के सभी दूरसंचार संसाधनों का कनेक्शन काटने के साथ उन्हें दो साल तक के लिए काली सूची में डाल दिया जाये. इसके साथ ही टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राइ) ने दूरसंचार कंपनियों को इस निर्देश का तत्काल पालन करने और इस संबंध में की गयी कार्रवाई के बारे में पाक्षिक आधार पर नियमित ब्योरा देने के लिए भी कहा…

Read More

JAMSHEDPUR. टाटानगर के लोगों की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी होने जा रही है. रेलवे ने मिथलांचल के लिए नयी ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है जिसका परिचालन आने वाले शुक्रवार यानी 16 अगस्त 2024 से होगा. टाटा-जयनगर एक्सप्रेस साप्ताहिक होगी जो हर शुक्रवार को टाटानगर और हर शनिवार को जयनगर से रवाना होगी. इस तरह जमशेदपुर और आसपास के मिथिला की ओर रहने वालों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो जायेगी. रेलवे की ओर से टाटा- जयनगर एक्सप्रेस का शिड्यूल और टाइमटेबल जारी कर दिया गया है. शुक्रवार 16 अगस्त 2024 को ट्रेन टाटानगर से शाम 6.50 बजे रवाना होगी.…

Read More