रांची. विनय उरांव एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस पर अपनी सहमति दे दी है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार रात इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की. झारखंड-बिहार सहित नौ राज्यों के एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा हुई है.
Author: News Desk
रांची. रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के होटल होटल मौर्या में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. रांची पुलिस ने पांच लड़कियों और दो युवकों सहित सात को गिरफ्तार किया है. एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर हटिया डीएसपी पीके मिश्रा के नेतृत्व में छापेमारी की गई है. हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बुधवार को बताया कि देह व्यापार की सूचना पर होटल मौर्या में छापेमारी की गई, जिसमें आपत्तिजनक हालत में पांच लड़कियां और दो लड़के पकड़े गए है. सभी से पूछताछ की जा रही है. कुछ दिनों पहले भी इस होटल में छापेमारी की…
मुंबई. युद्धपोत आईएनएस विक्रांत के संरक्षण के लिए मुंबई में एकत्र किए गए करोड़ों रुपये के दुरुपयोग के मामले की गहनता से जांच का आदेश मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पुलिस को दिया है. कोर्ट के जज एसपी शिंदे ने मुंबई पुलिस की ओर इस मामले की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया की मुश्किलें बढ़ गई हैं. जानकारी के अनुसार किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में बेहद अहम भूमिका निभाने वाले युद्धपोत आईएनएस विक्रांत को स्कैप करने के बजाय उसे संरक्षित…
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट की नौ सदस्यीय संविधान बेंच ने केंद्र और खनिज कंपनियों को बड़ा झटका दिया है. संविधान बेंच ने कहा है कि खनिज संपदा पर टैक्स 1 अप्रैल, 2005 से लागू होगा. संविधान बेंच ने कहा कि 1 अप्रैल, 2005 से कोई ब्याज या जुर्माना नहीं लगेगा. राज्य सरकारें 12 साल की अवधि में टैक्स ले सकेंगी. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह आदेश सुनाया. सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई को इस सवाल पर सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था . सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने…
रांची. (हि.स.) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसपी दीपक पांडेय सहित झारखंड के 19 पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों को विभिन्न श्रेणियों में वीरता पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा. सात पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए और 11 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जायेगा. वहीं पहली बार झारखंड फायर सर्विस के कर्मियों को वीरता पदक दिया जायेगा. इसके अलावा झारखंड अग्निशमन विभाग के फायरमैन प्यारेलाल तांबवार को वीरता पदक मिलेगा. इन्हें मिलेगा वीरता पदक एसपी दीपक पांडेय सब इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह एएसआई सच्चिदानंद सिंह हवलदार उमेश सिंह सिपाही सुभाष दास सिपाही रविंद्र टोप्पो सिपाही…
कॉमेडी सीरीज ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 16 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. एक्टर गुरुचरण सिंह पहले एपिसोड से ही इस सीरियल का हिस्सा थे. उन्होंने 2008 से 2013 और फिर 2014 से 2020 तक रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाई. गुरुचरण ने दावा किया है कि 2012 में जब कॉन्ट्रैक्ट पर दोबारा बातचीत की कोशिश की गई तो बिना कोई विचार किए इसे बदल दिया गया. इस बात का पता तब चला जब सीरियल के एपिसोड में सोढ़ी के किरदार में एक नया एक्टर नजर आया. गुरुचरण ने दिए एक इंटरव्यू में कहा कि बिना बताए…
सातवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर की तैयारियों तेज, घर-घर जनसंपर्क JAMSHEDPUR. स्व. बीडी मंडल की सातवीं पुण्यतिथि पर बागबेड़ा रेलवे को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की तैयारियां जोरों पर है. रेलवे को-ऑपरेटिव सोसायटी बड़ौदा घाट के सहकारिता भवन में रक्तदान शिविर 15 अगस्त 2024 को आयोजित किया जायेगा. लगातार सातवीं बार यहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर को सफल बनाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में रक्तदान शिविर के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है, साथ ही रक्तदान के फायदे के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है. शिविर आयोजन कमेटी…
एलन मस्क के साथ इंटरव्यू में पूर्व राष्ट्रपति जमकर बरसे वांशिंगटन. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैट उम्मीदवार को कट्टर वामपंथी करार देते हुए कहा कि अगर राष्ट्रपति चुनी गईं तो वे अमेरिका को तबाह कर देंगीं. ट्रंप टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क से दो घंटे लंबी बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और उसकी चुनौतियों पर बेबाक राय रखते हुए कमला हैरिस पर जमकर बरसे. दो घंटे लंबे इस साक्षात्कार को लंबट्रंप का इंटरव्यू अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क को मंगलवार को ही लेना…
एक हजार किलोग्राम वर्ग का ग्लाइड बम लंबी दूरी पर लक्ष्य को भेदने में सक्षम- उड़ान डेटा टेलीमेट्री और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम से कैप्चर किया गया नई दिल्ली. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा के तट पर भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम (एलआरजीबी) गौरव का पहला परीक्षण किया है. उड़ान के दौरान ग्लाइड बम ने लॉन्ग व्हीलर द्वीप पर स्थापित लक्ष्य को बिल्कुल सटीकता से मारकर अपनी उपयोगिता साबित की. डीआरडीओ के मुताबिक मंगलवार शाम को ओडिशा के तट से लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम ‘गौरव’ का पहला उड़ान परीक्षण…
ढाका. बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने मंगलवार को कहा है कि सरकार अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमला करने वालों को दंडित करेगी. मुख्य सलाहकार ने यह आश्वासन प्राचीन ढाकेश्वरी मंदिर के दौरे के समय पीड़ित हिंदू समुदाय से मुलाकात में की. उन्होंने हिंदुओं से धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा की जाएगी. अर्थशास्त्री (84 वर्षीय) ने जारी हिंसा और तोड़फोड़ के बीच आठ अगस्त को अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभाला था. उन्होंने ढाका में प्रमुख शक्तिपीठों में से एक ढाकेश्वरी मंदिर का दौरा किया और कहा कि…
