Author: News Desk

Jamshedpur.सिंहभूम केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति की ओर से मार्च निकालकर मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. इसमें वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे किराये में छूट की मांग की गयी. ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना काल के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे किराये में मिलने वाली छूट को बंद कर दिया गया था. देश में विषम परिस्थिति को देखते हुए वरिष्ठ नागरिकों ने इसे स्वीकार किया. लॉकडाउन की समाप्ति के बाद सरकार ने सभी बंद सुविधाओं को फिर से चालू कर दिया. लेकिन वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे किराये में मिलने वाली छूट को नहीं चालू किया…

Read More

Jamshedpur. लोयोला स्कूल के समीप मंगलवार को अभियान चलाया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय के नेतृत्व में मोटर यान निरीक्षक सूरज हेंब्रम ने 43 स्कूली वाहनों के कागजातों की जांच की. जांच में मारुति वैन, मैजिक, स्कूली ऑटो रिक्शा के फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन व प्रदूषण आदि कागजातों की जांच की गयी. इस दौरान 13 स्कूली वाहनों के कागजात फेल होने पर जुर्माना लगाया गया. दूसरी ओर स्कूली वाहनों की जांच से चालकों में हड़कंप मच गया. कई वाहन चालक स्कूल से काफी दूर वाहन लगाए पाए गए. हालांकि जांच टीम ने पैदल घूम घूमकर वैसे वाहनों की जांच की. जिला…

Read More

Jamshedpur. अभिभावक संघ ने मंगलवार को एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर स्कूली वाहनों के चालक व वाहन की जांच कराने की मांग की है. संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार निजी स्कूल प्रबंधनों को अपने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सुरक्षित घर से स्कूल आने -जाने के लिए स्कूल बस की व्यवस्था करनी है, लेकिन जमशेदपुर में एक-दो स्कूलों को छोड़ किसी भी स्कूल में अपनी स्कूल बस की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए निजी स्कूली वाहन पर निर्भर करना पड़ता है, जबकि इन…

Read More

Bokaro. टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने मंगलवार को चार दिव्यांग कर्मचारियों का स्वागत सीसीटीवी कंट्रोल रूम ऑपरेटर के रूप में किया, जो कंपनी के सक्षम को सशक्त बनाना पहल कार्यक्रम का एक अहम कदम है. इस ऑन बोडिंग समारोह के मुख्य अतिथि अनुराग दीक्षित महाप्रबंधक, वेस्ट बोकारो थे. उन्होंने कहा कि हम आज पीडबल्यूडी समुदाय से अपने नए सीसीटीवी कंट्रोल रूम ऑपरेटरों का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं. यह वेस्ट बोकारो डिवीजन में वास्तव में समावेशी कार्यस्थल बनाने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है. हमें विश्वास है कि हमारे नए ऑपरेटर हमारी टीम में मूल्यवान योगदान देंगे…

Read More

Ranchi.डीजीपी अनुराग गुप्ता ने नक्सलियों व उग्रवादियों की गतिविधि के खिलाफ की गयी कार्रवाई काे लेकर पुलिस मुख्यालय में समीक्षा की. यह समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की गयी. इस दौरान नक्सलियों व उग्रवादियों के खिलाफ आगे कार्रवाई के लिए बनायी गयी रणनीति पर चर्चा भी की. डीजीपी ने चाईबासा, बोकारो, चतरा, गिरिडीह, लातेहार व पलामू में नक्सलियों के खिलाफ ठोस रणनीति बनाकर राज्य को नक्सल मुक्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ सभी एसपी को प्रभावी कार्रवाई करने की जरूरत है. चरणबद्ध व समयबद्ध तरीके से नक्सलियों पर कारगर कार्रवाई की रूपरेखा तैयार…

Read More

Ranchi. झारखंड का खाद्य आपूर्ति विभाग रिफाइंड आयोडाइज्ड नमक और चीनी की खरीद करेगा. इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. इस खरीद के लिए की विभाग की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है. नमक के लिए 29 अगस्त के शाम पांच बजे तक टेंडर जमा होगा. प्रीबिड मीटिंग 20 अगस्त को होगी. जबकि चीनी का टेंडर 28 अगस्त तक जमा होगा. खाद्य आपूर्ति विभाग ने 1.95 लाख क्विंटल रिफाइंड आयोडाइज्ड नमक की खरीद के लिए टेंडर जारी किया है. वहीं 27 हजार क्विंटल चीनी की खरीद को लेकर टेंडर जारी किया गया है. लाल कार्डधारियों…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में मंगलवार को विश्व हाथी दिवस मनाया गया. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क झारखंड के जमशेदपुर के मध्य में स्थित है. यह एलीफेंट रिजर्व के बहुत करीब है, जिसे दलमा वन्यजीव अभयारण्य के रूप में जाना जाता है. इस दौरान संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक पहल और अभियान चलाया गया. जू में विभिन्न आयु वर्ग के आगंतुकों को शैक्षणिक सत्रों में शामिल किया गया, जहां उन्होंने हाथियों से संबंधित विभिन्न रोचक तथ्यों के बारे में जानकारी दी गयी. दरअसल, यह चिड़ियाघर जुबली पार्क से सटे 37 हेक्टेयर क्षेत्र में…

Read More

Kolkata. आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर केंद्र सरकार के अधीन नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) द्वारा देशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं स्थानों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में सभी संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने को कहा गया है. सभी महिला व पुरुष चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अस्पताल के आउट पेशेंट विभाग (ओपीजी), इंडोर, इमरजेंसी, लेबर रूम, स्टूडेंट्स एवं डॉक्टर्स हॉस्टल व रेसिडेंट्स और मेडिकल कॉलेज कैंपस में प्रर्याप्त सुरक्षा कर्मी एवं सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का निर्देश दिया गया है. स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ होने वाले किसी आपराधिक मामले की सटीक…

Read More

Ranchi. सीबीएसई स्कूलों को कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए एनसीइआरटी की किताबें रखना अनिवार्य है, जिन विषयों में सीबीएसइ की किताबें उपलब्ध नहीं हैं, उसे लेकर सीबीएसइ अपनी वेबसाइट पर जो किताबें अपलोड करेगा, उन्हें रखना अनिवार्य होगा. स्कूल अन्य प्रकाशकों की किताबें छात्रों की आवश्यकता के अनुसार रख सकते हैं. सीबीएसइ ने स्कूलों को यह भी निर्देश दिया है कि ऐसे निजी प्रकाशकों की किताबें नहीं रखें, जिसमें जाति, धर्म और लिंग को लेकर कोई विवादस्पद बातें लिखी गयी हों. स्कूलों को किताबों की सूची की जानकारी अपने स्कूल की वेबसाइट पर देना अनिवार्य होगा. अगर…

Read More

Ranchi. झारखंड की बेटियों ने सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर-17 बालिका वर्ग का खिताब जीत लिया है. फाइनल मैच में झारखंड ने बांग्लादेश को 4-1 से पराजित किया. झारखंड बालिका टीम के चैंपियन बनने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हमारे लिए गौरव का क्षण है. इन युवा खिलाड़ियों की सफलता पर हम सभी को गर्व है. झारखंड की बालिका टीम बुधवार 13 अगस्त को दोपहर एक बजे दिल्ली से रांची पहुंचेगी. एकतरफा जीता फाइनल नयी दिल्ली के डॉ बीआर आंबेडकर स्टेडियम में मंगलवार को खेले गये फाइनल के…

Read More