Author: News Desk

Kolkata. आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर केंद्र सरकार के अधीन नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) द्वारा देशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं स्थानों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में सभी संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने को कहा गया है. सभी महिला व पुरुष चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अस्पताल के आउट पेशेंट विभाग (ओपीजी), इंडोर, इमरजेंसी, लेबर रूम, स्टूडेंट्स एवं डॉक्टर्स हॉस्टल व रेसिडेंट्स और मेडिकल कॉलेज कैंपस में प्रर्याप्त सुरक्षा कर्मी एवं सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का निर्देश दिया गया है. स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ होने वाले किसी आपराधिक मामले की सटीक…

Read More

Ranchi. सीबीएसई स्कूलों को कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए एनसीइआरटी की किताबें रखना अनिवार्य है, जिन विषयों में सीबीएसइ की किताबें उपलब्ध नहीं हैं, उसे लेकर सीबीएसइ अपनी वेबसाइट पर जो किताबें अपलोड करेगा, उन्हें रखना अनिवार्य होगा. स्कूल अन्य प्रकाशकों की किताबें छात्रों की आवश्यकता के अनुसार रख सकते हैं. सीबीएसइ ने स्कूलों को यह भी निर्देश दिया है कि ऐसे निजी प्रकाशकों की किताबें नहीं रखें, जिसमें जाति, धर्म और लिंग को लेकर कोई विवादस्पद बातें लिखी गयी हों. स्कूलों को किताबों की सूची की जानकारी अपने स्कूल की वेबसाइट पर देना अनिवार्य होगा. अगर…

Read More

Ranchi. झारखंड की बेटियों ने सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर-17 बालिका वर्ग का खिताब जीत लिया है. फाइनल मैच में झारखंड ने बांग्लादेश को 4-1 से पराजित किया. झारखंड बालिका टीम के चैंपियन बनने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हमारे लिए गौरव का क्षण है. इन युवा खिलाड़ियों की सफलता पर हम सभी को गर्व है. झारखंड की बालिका टीम बुधवार 13 अगस्त को दोपहर एक बजे दिल्ली से रांची पहुंचेगी. एकतरफा जीता फाइनल नयी दिल्ली के डॉ बीआर आंबेडकर स्टेडियम में मंगलवार को खेले गये फाइनल के…

Read More

जमशेदपुर. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,जमशेदपुर की अंग सैन्य मातृ शक्ति की जिला इकाई की प्रबंधन कार्यसमिति का पुनर्गठन के लिए 13 अगस्त को 2024 को प्रातः 11 बजे तुलसी भवन जमशेदपुर के सभागार में आमसभा आयोजित की गयी. इसमें प्रदेश अध्यक्ष कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री सुबेदार अखिलेश मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धनाथ सिंह एवम प्रदेश सचिव चुन्नू कुमार पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव, सैन्य मातृशक्ति की प्रदेश प्रतिनिधि पूनम एवं मंजुला बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रही. आमसभा में सभापति अनुपमा सिंह की माैजूदगी में लगभग 45 से…

Read More

Bhuneshwar. ओडिशा के सतर्कता विभाग ने मंगलवार को एक सेवानिवृत्त इंजीनियर को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. सतर्कता अधिकारियों के अनुसार लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर के पास एक दिन पहले ही करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता चला था। अधिकारियों ने कहा कि उनके पास भुवनेश्वर और झारसुगुड़ा में 10 महंगे फ्लैट, सात महंगे प्लॉट, 2.55 किलोग्राम सोना और 370 ग्राम हीरा होने का पता लगा. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को भुवनेश्वर, कटक और झारसुगुड़ा में नौ स्थानों पर एक साथ की गई छापेमारी के दौरान उनके पास…

Read More

Jamshedpur. जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर दुर्गा बाड़ी में सावन महोत्सव मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. इस मौके पर विधायक ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति के लिए सावन का महीना अत्यंत पावन होता है. महिलाओं के लिए सावन मिलन समारोह त्योहार एवं उत्सव जैसा होता है. इसमें महिलाएं भगवान शिव की पूजा पूरी श्रद्धा के साथ करती हैं. कार्यक्रम में शामिल होने पर महिलाओं द्वारा विधायक को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर महिला समिति की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का…

Read More

Chennai. चेन्नई के सदियों पुराने फोर्ट सेंट जॉर्ज क्षेत्र में स्थित एक संग्रहालय की अमूल्य संपत्तियों में एक पुराना भारतीय तिरंगा भी है, जिसे 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र भारत के जन्म के समय फहराए जाने का दुर्लभ गौरव प्राप्त है. संस्कृति मंत्रालय के अनुसार फोर्ट संग्रहालय में रखा यह तिरंगा शुद्ध रेशम का बना है और 3.5 मीटर लंबा तथा 2.4 मीटर चौड़ा है. उसने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘यह 1947 में फहराए गए तिरंगे झंडो में से बचा हुआ भारत का एकमात्र ध्वज है. यह ध्वज उस संपूर्ण संघर्ष का प्रमाण है, जो भारतीयों ने स्वतंत्रता…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत एक आरोपी व्यक्ति को जमानत देते हुए व्यवस्था दी कि इस तरह के विशेष कानूनों के तहत अपराधों में भी ‘जमानत नियम है, जेल अपवाद है’ का सिद्धांत लागू होता है. न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति अगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि अगर अदालतें उचित मामलों में जमानत से इनकार करना शुरू कर देंगी तो यह बुनियादी अधिकारों का उल्लंघन होगा. पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा, ‘अभियोजन पक्ष के आरोप बहुत गंभीर हो सकते हैं, लेकिन कानून के अनुसार जमानत के मामले…

Read More

Mumbai. टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने घरेलू बाजार में स्थानीय रूप से विनिर्मित रेंज रोवर स्पोर्ट की आपूर्ति शुरू करने की मंगलवार को घोषणा की. कंपनी ने कहा कि इसके साथ ही, अब रेंज रोवर का पूरा खंड भारत में निर्मित हो गया है. जगुआर लैंड रोवर ने इस वर्ष मई में घोषणा की थी कि वह भारत में टाटा मोटर्स के पुणे संयंत्र में रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का विनिर्माण करेगी. कंपनी के अनुसार, पेट्रोल तथा डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध नई रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत 1.40 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है. जेएलआर…

Read More

New Delhi. कांग्रेस नेतृत्व ने मंगलवार को पार्टी के महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और राज्य इकाइयों के प्रमुखों के साथ बैठक की जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों तथा संगठन को लेकर चर्चा की गई. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय 24, अकबर रोड पर हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव जयराम रमेश तथा कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे. सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में संगठन तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई. महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में इस…

Read More