Jamshedpur.भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाने का फैसला किया है. इस अभियान का शुभारंभ 11 अगस्त से शुरू कर दिया गया है. 13 से 14 अगस्त तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित महान क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया जाएगा. जमशेदपुर शहर में अधिक से अधिक लोगों के घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाए इस उद्देश्य के साथ 50 हजार से अधिक तिरंगे भाजपा की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है. उक्त जानकारी भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत…
Author: News Desk
Jamshedpur. मंत्री बन्ना गुप्ता का कथित तौर पर वीडियो फेसबुक पर वायरल हुआ था. इस दौरान उस वीडियो पर कमेंट विकास सिंह के द्वारा किया गया था. इसे लेकर साइबर थाना बिष्टुपुर की ओर से भाजपा नेता विकास सिंह को नोटिस दिया गया है. 14 अगस्त को साइबर थाना में पहचान पत्र के साथ उपस्थित होने का आदेश दिया गया है. सोमवार को विकास सिंह ने पुलिस की नोटिस को रिसिव किया. वहीं दूसरी ओर विकास सिंह ने इस मामले में अपना बयान जारी किया है कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अश्लीलता फैलाकर पूरे झारखंड…
Jamshedpur. बेखौफ अपराधियों ने जमशेदपुर में फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. ताजा मामला परसुडीह के गदड़ा मेन रोड का है. यहां बाइक से जा रहे लोकनाथ ठाकुर उर्फ पुक्की (33) को बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. पुक्की तीन माह पूर्व ही जेल से निकला था. घटना सोमवार की शाम करीब 6.30 बजे की है. घटना के बाद पुक्की की मां मौके पर पहुंची और बेटे के शव को देख कर बिलख-बिलख कर रोने लगी. सड़क के बीच में पड़े शव के…
Jamshedpur. भालुबासा स्थित जंबू अखाश्री श्री लिंगेश्वर नाथ मंदिरड़ा की ओर से विशाल कलश यात्रा निकाली गयी. सभी श्रद्धालु अखाड़े में इकट्ठा हुए. वहां से सभी स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंचे. जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जला भरा गया. नदी घाट से यात्रा शुरू होते ही बोल बम का जयकारा शुरू हो गया. वहां से श्रद्धालु भुइयांडीह बस स्टैंड गोलचक्कर के रास्ते एमजीएम अस्पताल मुख्य मार्ग से गुजरते हुए अखाड़ा स्थित श्री श्री लिंगेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे. जहां पंक्तिबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने लिंगेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया. जलाभिषेक के लिए अरघा की व्यवस्था की गयी थी. यात्रा के दौरान स्थानीय शिव…
Jamshedpur. धातकीडीह स्थित श्री श्री गौरीशंकर मंदिर की ओर से सोनारी स्थित दोमुहानी से जलाभिषेक यात्रा निकाली गयी. दोमुहानी नदी घाट में मां गंगे की पूजा के साथ श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से कलश भरा. वहां से गाजे-बाजे के साथ पैदल यात्रा शुरू हुई. विभिन्न मार्ग से गुजरते हुए श्रद्धालु मेडिकल बस्ती धातकीडीह स्थित गौरीशंकर मंदिर पहुंचे. जहां कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने गौरीशंकर का जलाभिषेक किया. यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष और भाजपा नेता राजकुमार सिंह शामिल हुए. उन्होंने मंदिर में पूजा के साथ जलाभिषेक किया. अंत में प्रसाद का वितरण किया गया.
देवघर. श्रावणी मेले की चौथी सोमवारी को भी बाबाधाम में भक्तों का सैलाब उमड़. रविवार को रातभर जिला प्रशासन के पदाधिकारी से लेकर मेला ड्यूटी में लगे कर्मी कांवरियों को कतारबद्ध करने और उनकी सुरक्षा व सुविधाओं के लिए सजग दिखे. सोमवारी को जलार्पण के लिए करीब 15 किमी लंबी कतार लग गयी थी. इस दौरान पट बंद होने तक कुल 2,78,194 कांवरियों ने जलार्पण किया. सोमवारी को लेकर शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था नहीं रही. इस दौरान पूरी रूटलाइन बोल बम के जयघोष से गूंजती रही. स्थानीय लोग से लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों में कतार में लगे कांवरियों के प्रति सेवाभाव…
New Delhi. कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने राज्यों से गौण खनिजों की खोज को प्रोत्साहित करने के लिए खनिज अन्वेषण ट्रस्ट स्थापित करने पर विचार करने को कहा है. यह राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट (एनएमईटी) की तर्ज पर होगा. गौण खनिजों में रेत, बजरी जैसे वे संसाधन शामिल हैं जो कुछ विशिष्ट क्षेत्रों में उपलब्ध हैं और स्थानीय स्तर पर उपयोग किए जाते हैं. खान मंत्री ने सोमवार को राज्यों से राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट (एनएमईटी) की तर्ज पर लघु खनिजों की खोज को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य खनिज अन्वेषण ट्रस्ट की स्थापना पर विचार करने…
New Delhi. घरेलू इस्पात उत्पादक जेएसडब्ल्यू स्टील के निदेशक मंडल ने ऑस्ट्रेलिया की कंपनी एम रेस एनएसडब्ल्यू एचसीसी में 66.67 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 12 करोड़ अमेरिकी डॉलर के निवेश को मंजूरी दी है. जेएसडब्ल्यू स्टील ने सोमवार को शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि उसके पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी जेएसडब्ल्यू स्टील (नीदरलैंड) के जरिये ऑस्ट्रेलियाई कंपनी में यह निवेश किया जाएगा. इस्पात कंपनी ने कहा, ‘निदेशक मंडल ने 12 अगस्त को गैर-वोटिंग क्लास बी शेयरों की सदस्यता के जरिये एम रेस एनएसडब्ल्यू में 66.67 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 12 करोड़ डॉलर के…
Dhaka. बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद जिस तरह के हालात नजर आ रहे हैं, वो बेहद डराने के साथ ही चौंकाने वाले भी हैं. एक तरफ जहां हिंदुओं और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया है, तो वहीं बांग्लादेश में कुछ ऐसे भी अराजक तत्व हैं, जिनका पाकिस्तान के प्रति प्रेम उमड़ पड़ा है. ऐसे अराजक तत्व अपनी आजादी की लड़ाई को भूल चुके हैं. उससे जुड़ी निशानी को भी मिटाने पर तुल गए हैं. हिंसा की खबरों के बीच एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई है, जो राष्ट्रप्रेमी बांग्लादेशी लोगों का दिल तोड़ देगी. मुजीबनगर में स्थित यह स्मारक…
New Delhi. खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी और तुलनात्मक आधार प्रभाव के कारण खुदरा महंगाई जुलाई में घटकर 3.54 प्रतिशत पर आ गयी. सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी. करीब पांच साल में यह पहला मौका है जब मुद्रास्फीति भारतीय रिजर्व बैंक के चार प्रतिशत के लक्ष्य से नीचे आई है. सितंबर 2023 से मुद्रास्फीति छह प्रतिशत से नीचे बनी हुई है. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति इस साल जून में 5.08 प्रतिशत थी. जबकि बीते साल जुलाई में यह 7.44 प्रतिशत थी. आंकड़ों के अनुसार दूध और दूध उत्पादों की वार्षिक मुद्रास्फीति 2.99…
